अपने शानदार कैसीनो, बेहतरीन होटलों और अनूठे लाइफस्टाइल के लिए दुनिया भर में लास वेगास चर्चित है, लेकिन यहीं पर एक जगह ऐसी भी है, जो दुनियाभर के लिए आकर्षण का केंद्र है. वह है नेवादा. यह क्षेत्रफल के लिहाज से संयुक्त राज्य अमेरिका का सातवां सबसे बड़ा और जनसंख्या के लिहाज से 34वां बड़ा राज्य है. नेवादा की खासियत है यहां की विशालकाय, एकांत और बेहतरीन चमचमाती सड़कें.
नेवादा में सड़क यात्रा के लिए 6 अविश्वसनीय राजमार्ग हैं. अगर आप सिर्फ लास वेगास के लिए नेवादा जाने की योजना बना रही हैं, तो कैसीनो के इस शानदार शहर के अलावा आपको अनंत सरीखी दिखतीं नेवादा की लुभावनी और सर्पीली सड़कों पर जरूर यात्रा करनी चाहिए. इन सड़कों के माध्यम से आप अमेरिका के इस सुंदर प्रांत की अकल्पनीय दुनिया देख सकती हैं.

नेवादा में अमेरिका की सबसे एकांत सड़क है, जहां से गुजरना किसी बहादुरी से कम नहीं. नेवादा में पांच से अधिक ऐसे राजमार्ग हैं, जो शानदार तरीके से बनाए गए हैं और इन पर यात्रा करना एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है, जहां रफ्तार के साथ-साथ रोमांच है, तो रोमांस भी...यकीनन ये सड़कें आपको अमेरिका के लिए दिल में प्यार भर देंगी. तो आइए चलते हैं नेवादा की रोमांचक यात्रा पर और जानते हैं कुछ रोचक बातें....
