तोहफा: भाग 4- रजत ने सुनयना के साथ कौन-सा खेल खेला

वह मरीन ड्राइव पर असमंजस में खड़ी थी एक गाड़ी उस के पास आ कर रुकी.

‘‘अरे सुनयना?’’ मोहित ने कहा, ‘‘तुम यहां कैसे?’’

‘‘मैं यहां किसी काम से आई थी और अचानक जोरों की बारिश शुरू हो गई. कोई टैक्सी भी दिखाई नहीं दे रही.’’

‘‘तो यहां खड़ी भीग क्यों रही हो? मैं इसी बिल्डिंग में रहता हूं. चलो मेरे यहां चल कर थोड़ी देर बैठो. बारिश रुक जाए तो चली जाना.’’

मोहित के घर उस की मां ने उस का स्वागत किया. थोड़ी देर बाद चाय के साथ हलवा और मठरी ले कर आई.

‘‘ओहो आंटीजी इतना कष्ट क्यों किया?’’

‘‘तुम पहली बार हमारे यहां आई हो. ऐसे कैसे जाने दूं. यह लो हलवा खाओ.’’

‘‘मेरी मां बहुत स्वादिष्ठ खाना बनाती हैं,’’ मोहित ने कहा, ‘‘अरे हां, इस शनिवार को मेरा जन्मदिन है. तुम्हें आना है.’’

‘‘आऊंगी,’’ सुनयना सूखे कंठ से बोली, ‘‘अच्छा अब चलती हूं.’’

मोहित ने घर पर पार्टी रखी थी. उस की मां ने खाना बना कर मेज पर सजा दिया और कहा, ‘‘अब तुम बच्चे लोग ऐंजौय करो.’’

पार्टी में खूब शोरशराबा हुआ. मोहित ने कहा, ‘‘आज मैं अपने यार रजत को बहुत मिस कर रहा हूं. अरे हां, अच्छा याद आया. उस ने कहा था कि वह मेरे लिए एक तोहफा भेज रहा है. एक सरप्राइज गिफ्ट.’’

सुनयना का चेहरा फक पड़ गया.

‘‘लगता है भूल गया. आने दो वापस बच्चू को. तोहफा मय सूद वसूल लूंगा.’’ फिर जब उस ने जाना कि सुनयना नरीमन प्वाइंट स्थित एक होटल में काम करती है, तो बोला, ‘‘अरे तब तो हम पड़ोसी हुए. किसी दिन मैं तुम से मिलने आऊंगा.’’

‘‘अवश्य, मुझे भी मेहमाननवाजी का मौका दो.’’

एक दिन मोहित आया तो दोनों ने इकट्ठे चाय पी. फिर वे मरीन ड्राइव पर टहलते हुए चौपाटी की ओर निकल गए. फिर वे करीब रोज ही मिलने लगे. कभी चौपाटी पर चाट खाते, कभी समंदर के किनारे चट्टानों पर बैठे घंटों बातें करते. बातों के दौरान मोहित ने उसे बताया कि कालेज के दिनों से ही वह उसे चाहता था. वह बोला, ‘‘मुझे अभी तक याद है वह दिन, जब तुम ने स्टेज पर मौडलिंग की थी. हम चारों दोस्त तुम्हारे लिए पागल थे. पर रजत ने कहा ‘हैंड्स अप यह शिकार मेरा है.’ जब वह मैदान में कूद पड़ा तो हम पीछे हट गए, क्योंकि हम जानते थे कि उस से मुकाबला करना आसान नहीं था. वह जब किसी चीज को हासिल करने का मन बना लेता है तो कोई उस के आड़े नहीं आ सकता.’’

सुनयना हलके से मुसकराई. उस का मन हुआ कि वह मोहित को अपने बारे में बता दे कि कैसे रजत के प्यार में पड़ कर वह अधर में लटकी है. पर उस ने चुप्पी साथ ली.

रशिया से 2-4 बार रजत का ईमेल आया. एक बार उस ने लिखा था कि मुझे यहां शायद 3 महीने तक रहना पड़ेगा. फिर अचानक वह आ पहुंचा और आते ही उसने सुनयना को फोन किया, ‘‘हम कब मिल रहे हैं? मैं तुम्हें देखने को तरस गया. इस रविवार को तुम फ्री हो?’’

‘‘नहीं, रविवार को तो मैं फ्री नहीं हूं.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘उस रोज मेरी मंगनी है.’’

‘‘क्या?’’ रजत मानों आसमान से गिरा, ‘‘ये क्या कह रही हो? तुम मेरी हो. किसी और से तुम्हारी मंगनी कैसे हो सकती है? मैं तुम्हें किसी और की नहीं होने दूंगा.’’

‘‘लेकिन तुम भी तो मुझे अपनाना नहीं चाहते,’’ सुनयना ने उलाहना

दिया, ‘‘जब मेरे मातापिता को पता चला कि तुम्हारा मुझ से शादी करने का कोई इरादा नहीं है, तो उन्होंने मुझ पर दबाव डाल कर मुझे इस शादी के लिए राजी कर लिया.’’

‘‘किस से हो रही है मंगनी?’’

‘‘है एक लड़का. और ज्यादा जान कर क्या करोगे?’’

‘‘ऐसा हरगिज नहीं हो सकता. मैं अभी तुम से मिलने होटल आ रहा हूं.’’

‘‘लेकिन मैं ने होटल की नौकरी छोड़ दी है.’’

‘‘तो कहां हो तुम, घर पर?’’

‘‘नहीं और मैं तुम्हें बताऊंगी भी नहीं कि मैं कहां हूं. मैं जानती हूं कि तुम यहां आ कर एक हंगामा खड़ा करोगे. बस अब आइंदा मुझे फोन मत करना और न मिलने की कोशिश करना. हमारातुम्हारा रिश्ता खत्म,’’ कह कर सुनयना ने फोन रख दिया.

थोड़ी देर बाद मोहित का सैलफोन बज उठा.

‘‘यार मैं रजत बोल रहा हूं.’’

‘‘बोलो मेरे बिगडे़ेदिल शहजादे, रशिया से कब लौटे?’’

‘‘कल ही. और सुना तेरी जन्मदिन की पार्टी कैसी रही?’’

‘‘बहुत बढि़या पर तू होता तो और मजा आता. तू तो हर महफिल की जान है.’’

‘‘और मेरा भेजा तोहफा कैसा लगा?’’

‘‘तोहफा? वह तो सचमुच शानदार था, अनूठा था. मुझे बहुत पसंद आया.’’

‘‘सच? है न वह एक लाजवाब चीज?’’

‘‘हां. मैं तो उसे 1 मिनट के लिए भी अपने से अलग नहीं करता हूं.’’

‘‘यह क्या कह रहा है तू?’’

‘‘सच कह रहा हूं. इतनी सुंदर कलाई घड़ी आज तक मैं ने नहीं देखी. हमेशा पहने रहता हूं.’’

‘‘ओह,’’ रजत हंसने लगा, ‘‘मैं कुछ और ही समझ था.’’

‘‘क्या समझा था तू?’’

‘‘छोड़ जाने दे.’’

‘‘रशिया कैसा देश है और मास्को कैसा शहर है?’’

‘‘दोनों बकवास हैं पर वहां की लड़कियां एक से एक बढ़ कर एक हैं. अपने यहां की लड़कियां तो उन के सामने कुछ भी नहीं हैं.’’

‘‘अच्छा…’’

‘‘हां मैं ने तो एकाध को न्योता भी दे दिया भारत आने का. आएगी तो कुछ धमाल करेंगे.

अरे हां, तुम ने सुना अपनी सुनयना शादी कर रही है?’’

‘‘अच्छा, पर उस का तो तेरे साथ चक्कर चल रहा था?’’

‘‘वह सिलसिला खत्म समझे. वह शादी के लिए मेरे पीछे पड़ी थी तो मैं ने उस से पीछा छुड़ा लेने का निश्चय कर लिया. तू तो जानता है मुझे, मैं मस्तमौला हूं. अपनी मरजी का मालिक. मैं बिंदास जिंदगी जीना चाहता हूं. मुझे किसी तरह की बंदिश गवारा नहीं, किसी तरह का बंधन बरदाश्त नहीं. और एक सुनयना गई तो क्या हुआ? तालाब में और भी मछलियां हैं. खैर छोड़, इस रविवार को तू क्या कर रहा है? मेरे घर आ जा अड्डा जमाते हैं, कुछ मौजमस्ती करते हैं.’’

‘‘इस रविवार को तो मैं फ्री नहीं हूं.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘उस दिन मेरी सगाई है.’’

‘‘सगाई? ये अचानक सगाई की हवा कैसे बहने लगी? जिसे देखो वही सगाई कर रहा है. खैर, ये बता लड़की कौन है?’’

‘‘है एक…’’

‘‘कहीं सुनयना तो नहीं?’’ रजत ने शंकित हो कर पूछा.

‘‘हां वही है.’’

थोड़ी देर सन्नाटा छाया रहा. फिर रजत ने एक भद्दी गाली दी और जोर से अपना मोबाइल फोन जमीन पर दे मारा.

पेचीदा हल – भाग 2 : नई जिंदगी जीना चाहता था संजीव

उस के साथ मेरी जानपहचान कालेज के समय

से है?’’

‘‘ये सब बताने के अलावा उस ने यह भी बताया है कि अब वह आप की प्रेमिका है.’’

‘‘यह  झूठ बात है. उसे लोग रोहित की प्रेमिका सम झने की भूल एक बार को कर सकते हैं, मेरी नहीं.’’

‘‘लोगों की मु झे फिक्र नहीं, पर शिखा

भाभी की सारी गलतफहमी आज तब दूर हो जाएगी जब मैं उन्हें बताऊंगी कि प्रौपर्टी खरीदनेबेचने के सिलसिले में आप शनिवार या इतवार के दिन सुबह से देर रात तक घर से

बाहर रहते हो, तब कौन आप के साथ होता है.’’

‘‘उसे मालूम है कि तब मैं रोहित के साथ होता हूं.’’

‘‘और अब मैं उन्हें यह बताऊंगी कि आप के दबाव में आ कर रोहित इस मामले में  झूठ बोलते आ रहे हैं. आप रोहित की मौजूदगी को ढाल बना कर मानसी के साथ रंगरलियां मनाते हो.’’

‘‘क्या रोहित ने तुम से ये सब कहा है?’’ संजीव अब डरा हुआ सा नजर आ रहा था.

‘‘आप जानते हो कि रोहित अपने सब से पक्के दोस्त के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलेंगे.’’

‘‘फिर कौन है यह आदमी जो तुम्हें यह गलत जानकारी दे रहा है?’’

‘‘वह आदमी न हो कर मानसी की कोई महिला मित्र भी हो सकती है और मेरी यह सारी जानकारी गलत नहीं है.’’

अंजलि की इस बात ने संजीव की बोलती बंद कर दी.उस की खामोशी का फायदा उठाते हुए अंजलि दृढ़ लहजे में बोलती रही, ‘‘आप तीनों को साथ घूमते देख कर सब सम झते हैं कि मानसी रोहित की गर्लफ्रैंड होगी, पर सचाई यहहै कि उस के साथ आप का चक्कर चल रहा है. मैं ने इसी पल फैसला कर लिया है कि रोहित और अपने मन की सुखशांति और खुशियोंकी खातिर मैं आज ही उन्हें अमन के बारे में सबकुछ बता दूंगी. अब मैं यह भी चाहती हूं कि आप रोहित के साथ अपनी दोस्ती फौरन खत्म कर दो.’’

‘‘तुम्हारे चाहने भर से ऐसा कुछ कभी नहीं होगा. हमारी दोस्ती के टूटने के सपने भी मत देखना,’’ संजीव ने चिड़े लहजे में जवाब दिया

‘‘यह दोस्ती तो टूट कर रहेगी क्योंकि आप दोनों का साथ रहना हमारे हित में नहीं है. यह तो इत्तफाक से मु झे पता लग गया कि उन की  झूठी गवाही के बल पर आप मानसी के साथ अपने गलत रिश्ते को शिखा भाभी से छिपा कर रखने में सफल हुए हैं… कल को ऐसा ही गलत काम रोहित भी कर सकता है और इसीलिए आप दोनोें की दोस्ती हमारे विवाहित जीवन की भावी खुशियों के लिए बहुत बड़ा खतरा है,’’ भावावेश के कारण अंजलि की आवाज में कंपन पैदा हो गया था.

‘‘तुम बेकार ही बात का बतंगड़ बना रही हो.’’

‘‘आप को जो सम झना है सम झो, पर रोहित के साथ अपनी दोस्ती तोड़ लो.’’

‘‘तुम सम झ नहीं रही हो, अंजलि. रोहित से दूर हो कर मैं बहुत अकेला पड़ जाऊंगा,’’ संजीव अब बहुत बेचैन और परेशान नजर आ

रहा था.‘‘और आप इस मुद्दे को मेरे हिसाब से क्यों नहीं देख रहे हैं? मैं नहीं चाहती हूं कि मानसी से अवैध रिश्ता बनाए रख कर आप

गलत उदाहरण रोहित के सामने रखें. मैं खुद को शिखा भाभी की स्थिति में कभी नहीं देखना चाहूंगी.’’

‘‘और तुम यह क्यों नहीं सम झ रही हो कि अपने सब से पक्के दोस्त को खो कर मेरे लिए जीने का सारा मजा जाता रहेगा?’’ संजीव का बोलते हुए गला भर आया था.

‘‘रोहित के साथ अपनी दोस्ती को अगर आप मानसी के साथ चल रहे नाजायज प्यार के रिश्ते से ज्यादा अहमियत देते हैं, तो उस से हमेशा के लिए दूर क्यों नहीं हो जाते हो?’’ अंजलि ने उत्तेजित लहजे में सवाल किया.

संजीव जवाब में कुछ नहीं बोला तोअंजलि ने कोमल लहजे में सम झाना शुरू किया, ‘‘भाई साहब, अगर आप शांत मन से सोचेंगे तो पाएंगे कि  मैं आप को ठीक कदम उठाने की सलाह दे रही हूं. शिखा भाभी के व्यक्तित्व में आई कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी मैं लेती हूं. उन का मोटापा कम कराने के लिए मैं उन के साथ रोज जिम जाना शुरू करूंगी. उन्हें ब्यूटीपार्लर जाने की आदत डलवाऊंगी. हम सब मिल कर सहयोग करेंगे तो जल्द ही उन का व्यक्तित्व वैसा ही आकर्षक हो जाएगा जैसा शादी के समय था.’’

पेचीदा हल – भाग 3 : नई जिंदगी जीना चाहता था संजीव

लंबी खामोशी के बाद संजीव संजीदा लहजे में बोला, ‘‘लगता है कि मानसी के साथ अपने गलत रिश्ते को जड़ से खत्म करने का वक्त आ गया है. शिखा से इस रिश्ते को छिपाने की टैंशन और मन में लगातार बनी रहने वाली खीज व अपराधबोध का शिकार बन मैं अभी से हाई ब्लड प्रैशर का मरीज हो गया हूं. मैं तुम से वादा करता हूं कि मानसी से अपना रिश्ता खत्म कर दूंगा.’’

‘‘भाई साहब, मु झ से  झूठा वादा न करना वरना मु झे बहुत दुख होगा,’’ अंजलि की आंखों में एकाएक आंसू भर आए थे.

‘‘मैं रोहित के साथ अपनी दोस्ती का वास्ता देता हूं कि मैं सच बोल रहा हूं.’’

‘‘तब मैं भी आप से वादा करती हूं कि अगली मुलाकात में मैं अमन को उस से फिर कभी न मिलने आने की बात सख्ती से बता दूंगी.’’

संजीव के मन के एक कोने में यह विचार उभरा कि मानसी के साथ उस कारिश्ता तुड़वाने के लिए ही तो कहीं अंजलि ने अपने पुराने प्रेमी अमन से शादी के बाद भी मिलने जाने का सारा मुद्दा जानबू झ कर तो

खड़ा नहीं किया था. मगर फिर विचार को अनदेखा करते हुए संजीव ने उस की दिल से प्रशंसा करी, ‘‘तुम वाकई बहुत सम झदार लड़की हो अंजलि.’’

‘‘थैंक यू, भाई साहब,’’ अपनी तारीफ सुन कर अंजलि खुशी से भर गई

‘‘सही राह दिखाने के लिए ‘थैंक यू’ तो तुम्हें मु झे बोलना चाहिए,’’ मानसी के साथ

अपने गलत रिश्ते को समाप्त करने का फैसला कर लेने से संजीव मन ही मन सचमुच बहुत ज्यादा राहत और अजीब सी खुशी महसूस कर रहा था.

अंजलि को बस अब यही डर था कि कहीं रोहित अमन की खोजबीन न करना शुरू कर दे क्योंकि वह तो पिछले 6 साल से उन के शहर से कहीं दूर बैंगलुरु में रहता है. उस की पोल खुल गई तो संजीव और अंजलि की उन से दोस्ती समाप्त हो जाएगी.

Rubina Dilaik ने प्रेग्नेंसी पर की बात, बताया कैसा है पति अभिनव का हाल

बिग बॉस 14 की विजेता और खूबसूरत अदाकरा रूबीना दिलैक नें हाल ही में गुड न्यूज दी है. वह अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरु करने जा रही है. वह जल्द ही मां बनने वाली है. हालांकि इस गुड न्यूज का अंदाजा फैंस पहले लगा चुके है.

रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इस कपल ने 16 सितंबर को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. कई दौर की अटकलों के बाद, कपल ने घोषणा के साथ सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. रूबीना ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जहां उन्होंने इस नई यात्रा, अपने बेबीमून और बहुत कुछ के बारे में बात की.

प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय करने के लिए रूबीना और अभिनव फिलहाल काम से ब्रेक पर हैं. यह जोड़ा LA की शानदार यात्रा का आनंद ले रहा है.

रूबीना दिलैक ने शेयर किया पहला वीडियो

टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वह खुलकर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बोल रही है. रुबीना अपनी वीडियो में बता रही है कि यह वीडियो अपने फैंस के लिए बना रही है. वह अपनी सबसे खास जर्नी फैंस के साथ शेयर करना चाहती है.

पति अभिनव है काफी एक्साइटेड है

रूबीना ने वीडियो में साझा किया कि जब अभिनव को माता-पिता बनने के बारे में पता चला, तो अभिनव की प्रतिक्रिया काफी अनमोल थी. हालांकि, उन्होंने आगे कहा, “कुछ चीजें हैं जिन्हें हमने बेहद निजी रखा है. मैं घबराई हुई हूं और अभिनव पूरी यात्रा को लेकर बिल्कुल उत्साहित हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

एक समय था जब दोनों तलाक ले रहे थे

रूबीना दिलैक और अभिनव ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी की. दोनों ने प्यार में काफी कसमें खाई थी एक समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी. अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी. वह दोनों तलाक लेने वाले थे. वहीं बिग बॉस के घर में दोनों के रिश्ते में सुधार आया. अब दोनों ही जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे है.

Govinda की भांजी Ragini Khanna जल्द करेंगी शादी, बोली- खुद पर ध्यान देना है

टीवी सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ फेम एक्ट्रेस रागिनी खन्ना आज भी अपने फैंस के दिलों में राज करती है. रागिनी काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब है. हालांकि वह अपने ओटीटी के प्रोजेक्ट के जरिए अपने दर्शकों का मनोरंजन करती है. वहीं रागिना खन्ना 35 साल की हो गई है लेकिन वह अभी तक सिंगल है. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती है. वहीं अब रागिनी शादी करने के लिए एकदम तैयार है वह जल्द ही शादी कर सकती है.

रागिनी की मां ने घर को बना दिया मैरिज ब्यूरो

टीवी एक्ट्रेस ने मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां अब उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहती है. इसी वजह से उनकी मां रागिनी के लिए लड़का तलाश रही है. रागिनी ने बताया कि उनकी मां ने घर में ही मैरिज ब्यूरो खोल लिया है. एक्ट्रेस ने कहा, वह प्रापोजल पर विचार कर रही है और वह हर दिन एक बैचलर की जांच करती है. रागिनी को भी लगता है कि यह सही समय है शादी करने का और घर बसाने का, उम्मीद हैं ऐसा होना चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghini (@asocean1430_)

 

रागिनी खन्ना खुद पर ध्यान देना चाहती है

टीवी एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि उनके पास गुणों की लंबी लिस्ट नहीं है जो मैं अपने हमसफर मैं देखना चाहती हूं. मैं चाहुंगी वह मुंबई में रहे. मैने बहुत मेहनत की है और शोबिज मैं काम करना जारी रखूंगी. मैंने 10 साल अपने करियर को महत्व दिया है और अब खुद पर ध्यान देना चाहती हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghini (@asocean1430_)

 

शादी के बाद भी काम करेंगी रागिनी

टीवी एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनकी एक बार हालत खराब हो गई थी.  रागिनी ने कहा, ‘जब मैं ससुराल गेंदा फूल कर रही थी, तो मुझे कई हेल्थ इशूज का सामना करना पड़ा. मैं लगभग अस्पताल में भर्ती हो गई थी. इसलिए, मैं रियलिटी शो, लाइव इवेंट और फिल्मों की ओर चली गई. लेकिन जैसे कुछ कलाकार टीवी और फिल्म को छोड़ देते हैं, मैं शादी के बाद वैसा नहीं करूंगी. टीवी ने मुझे वह बनाया जो मैं आज हूं.’

मोटापे से सिकुड़ता है मस्तिष्क, जानिए कैसे

मोटापा आज लोगों के लिए बेहद आम और सबसे बड़ी परेशानी बन कर उभरी है. खराब डाइट और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में ये परेशानी और ज्यादा बढ़ी है. इन कारणों से लोगों के पेट पर चर्बी बढ़ती है. पेट पर जमा होने वाली चर्बी हमारे सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती है. इसका सबसे ज्यादा बुरा असर हमारे दिमाग पर होता है. असल में पेट में मौजूद चर्बी से मस्तिष्क की क्रियाशील पदार्थ या बुद्धि (Grey Matter) कम होने लगती है. इस खतरे का खुलासा हाल ही में हुए एक स्टडी में हुआ.

शोध के मुताबिक दिमाग के क्रियाशील पदार्थ में करीब 100 बिलियन से अधिक नर्व कोशिकाएं होती हैं. इनमें सफेद पदार्थ में नर्व फाइबर होता है, जो दिमाग के हिस्सों से जुड़ा होता है.

आपको बता दें कि इस शोध को करीब 9650 लोगों पर किया गया. शोध में सभी लोगों के बौडी मास इंडेक्स (BMI) और कमर से हिप की जांच की गई. नतीजों में 5 में से लगभग 1 व्यक्ति मोटापे से पीड़ित पाया गया.

शोधकर्ताओं ने स्टडी में शामिल लोगों के दिमाग की वौल्यूम का पता लगाने के लिए उनके दिमाग का MRI स्कैन किया.

स्टडी के नतीजों में सामने आया कि 1, 291 लोग, जिनका BMI 30 या इससे ज्यादा था, उनके मस्तिष्क के क्रियाशील पदार्थ (Grey Matter) की वौल्यूम कम रही. स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक, वजन या मोटापे से पीड़ित लोगों के दिमाग का कुछ हिस्सा सिकुड़ने लगता है.

परिवार से दूर दोस्त क्यों जरूरी है

दोस्ती एक ऐसा मीठा रिश्ता है जो जिंदगी में चाशनी सी घोल जाता है… जब हम अपने परिवार से दूर होते हैं तो वहां पर कोई हमारा अपना होता है तो वो दोस्त ही होते हैं जो हमारा परिवार बनते हैं.अक्सर ऐसा होता है जब पढ़ाई करने या जौब करने के लिए हम घर से बाहर चले जाते हैं और घर से कोसो दूर होते हैं तो उस वक्त वहां दोस्त मिलते हैं जो सुख में दुख में हमारा साथ देते हैं…..

कभी-कभी मन बहुत उदास होता है घर वालों की याद आती है हम उनके बारे में सोचते हैं और रो भी देते हैं ऐसे में दोस्त ही होतें हैं जो हमारा सहारा बनते हैं ,हमें हंसाते हैं,हमारा मूड अच्छा करते हैं.कुछ ऐसी बातें होती हैं जो हम अपने परिवार से नहीं कह सकते हैं लेकिन अपने दोस्तों से शेयर करते हैं और उनसे सलाह भी लेते हैं. अब अगर कौलेज की बात करें तो बहुत सी गॉसिप होती हैं भाई लड़कियों को तो चाहिए वही और वो ये गॉसिप्स अपने दोस्तों से ही शेयर करती हैं.लड़कों का तो लेवल पूछो ही मत भाई उनके तो अपने अलग-अलग कांड ही होते हैं.साथ में मिलकर पार्टी करना दोस्तों के सोथ मिलकर हंसी-मज़ाक करना,और अगर ब्रेकप हो गया तो उसका दुखड़ा भी रोना..कोई पसंद आ गया तो उसकी सेंटिंग करवाना …अब आपको हंसी तो आ ही रही होगी लेकिन आजकल की सच्चाई यही है और होता भी यही है.

जब आप किसी प्रौबलम में होते हैं तो दूसरे दोस्त ही हेल्प करते हैं चाहे पैसे की दिक्कत हो या फिर आप बिमार हैं तो आपका ध्यान भी रखते हैं.या फिर कॉलेज में दोस्त के लिए टीचर से झूठ बोलते हैं या फिर ऑफिस में बॉस…ये सब थोड़ा अजीब भले लगे लेकिन दोस्त होते ही ऐसे हैं और  ये सब खट्टी-मीठी सी यादें होती हैं जब आप अपने दोस्तों से अलग होते हैं तो यही सारी यादें आपके साथ रहती हैं जिन्हें आप अपने घर परिवार या कुछ दूसरे दोस्तों से शेयर करते हो कि अरे हम तो ऐसा किया करते थें..हमने साथ में बहुत मस्तियां की हैं…घर से दूर हमारा परिवार हमारे दोस्त ही होते हैं वरना दुनिया में अकेले रहना बहुत मुश्किल है.अकेले होने पर आपके अंदर चिड़चिड़ापन आ जाता है क्योंकि आप सबकुछ अपने अंदर ही दबा कर रखते हो कुछ भी किसी से शेयर नहीं करते.इसलिए लाइफ में एक ऐसा साथी होना जरूरी है जो हर कदम पर आपके साथ हो अगर बोलो हां तो वो भी बोले हां…मज़े की बात तो ये हैं कि दोस्त एक-दूसरे को छेड़ते भी बहुत है लेकिन उसी में उनका जीना है जिसमें वो बहुत खुश रहते हैं.एक-दूसरे को गाली बिना तो बुला ही नहीं सकते लेकिन उसी गाली में उनका प्यार होता है उनका अपनापन होता है….शायद इसलिए ही कहते हैं कि दोस्ती वो अनमोल तोहफा है जिसे जितनी शिद्दत से निभाओगे उतना ही खुश रहोगे और सभी की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त होना जरूरी है…..वो कहते हैं न ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…तोड़ेंगे हम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे.

किचन की सफाई के लिए नींबू है बेस्ट

नींबू अपने चटपटे और खट्टे स्वाद की वजह से खाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसके कुछ खास गुणों के कारण इसका इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने के लिए और घर की सफाई में भी खूब किया जाता है. इसीलिए आज हम आपको नींबू से घर और किचन की सफाई कैसे करें इसकी कुछ टिप्स बताएंगे.  आइए जानें, नींबू के ऐसे ही 7 उपायों के बारे में जो आपके घर के हर कोने को चमकाएं

1. माइक्रोवेव को साफ करने के लिए

एक कप पानी में नींबू के टुकड़े काटकर इसे माइक्रोवेव में 15 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रख दें. इसके बाद इसे निकाल ने और माइक्रोवेव को किचन टॉवल से साफ कर लें. यह एक बार फिर से नया सा हो जाएगा.

2. कूड़े के डिब्बे से बदबू हटाने के लिए

नींबू के रस को अच्छी तरह से इसमें डालें और फिर ठंडे पानी से इसे धो दें.

3. सब्जी काटने के चॉपिंग बोर्ड क्लीनिंग के लिए

सब्जी काटने के चॉपिंग बोर्ड से फल और सब्जी के दाग हटाने के लिए नींबू के टुकड़े को इस पर रगड़ने से दाग और सब्जी की महक दोनों निकल जाएगी.

4. कपड़ों से दाग को हटाने के लिए

नींबू के टुकड़े को उस दाग पर रगड़े और फिर इसे धोकर धूप में सूखा लें. दाग गायब हो जाएगा.

5. स्टील के नल में लगे दाग के लिए

बाथरूम में लगे स्टील के नल में लगे दाग हटाने में भी नींबू बहुत काम आता है.

6. सिंक साफ करने के लिए

नींबू को नमक में नि‍चोड़ कर एक गाढ़ा पेस्टं बना लें और उसको साबुन के घोल के साथ मिला कर सिंक की सफाई करें.

7. खिड़की, दरवाजा साफ करने के लिए

आप खिड़कियों के शीशे, शीशे के दरवाजे और यहां तक कि अपनी कार के शीशों को भी नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं.

घुटनों के आर्थ्राइटिस को दूर रखने में लाइफस्टाइल में क्या बदलाव होने चाहिए?

सवाल-

मैं 38 वर्षीय आईटी प्रोफैशनल हूं. जब मैं औफिस में बैठा रहता हूं तब भी मेरे घुटनों में बहुत तेज दर्द और जकड़न होती है. मुझे जिम जाने और वर्कआउट करने का समय कभीकभी ही मिल पाता है. मैं ने घुटनों के दर्द के लक्षणों की खोज की तो पाया कि घुटनों का आर्थ्राइटिस 30 वर्ष की प्रारंभिक अवस्था और 40 वर्ष की उम्र में आम समस्या है. क्या आप घुटनों के आर्थ्राइटिस को दूर रखने में जीवनशैली में बदलाव की जरूरत पर और ज्यादा विस्तार से प्रकाश डाल सकते हैं? वे बेसिक चीजें कौन सी हैं, जिन से मैं अपने घुटनों को दुरुस्त रख सकता हूं और दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकता हूं?

जवाब-

मैं आप को डाक्टर से सलाह लेने और घुटनों का उचित इलाज कराने की सलाह दूंगा. इंटरनैट पर देख कर खुद अपना इलाज करने से आप को गलत जानकारी मिल सकती है और आप की हालत बिगड़ सकती है. अपने घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए आप को जिम में जाने और बहुत ज्यादा देर तक नहीं बैठना है और समयसमय पर ब्रेक ले कर हलकाफुलका व्यायाम करना है.

किसी भी तरह का हलका व्यायाम जैसे 30 मिनट तक चलने और एस्केलेटर की जगह सीढि़यों से आनेजाने से आप को घुटनों के दर्द से काफी आराम मिल सकता है. सब से ज्यादा महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप का वजन ज्यादा है तो यह आप के घुटनों का मजबूत रखने में सब से बड़ी रुकावट है.

ये भी पढ़ें-

रह्यूमेटाइड आर्थ्राइटिस एक जटिल बीमारी है, जिस में जोड़ों में सूजन और जलन की समस्या हो जाती है. यह सूजन और जलन इतनी ज्यादा हो सकती है कि इस से हाथों और शरीर के अन्य अंगों के काम और बाह्य आकृति भी प्रभावित हो सकती है. रह्यूमेटाइड आर्थ्राइटिस पैरों को भी प्रभावित कर सकती है और यह पंजों के जोड़ों को विकृत कर सकती है.

इस बीमारी के लक्षण का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है. रह्यूमेटाइड आर्थ्राइटिस में सूजन, जोड़ों में तेज दर्द जैसे लक्षण होते हैं. पुरुषों की तुलना में यह बीमारी महिलाओं को अधिक देखने को मिलती है. वैसे तो यह समस्या बढ़ती उम्र के साथसाथ होती है, लेकिन अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण कम उम्र की महिलाओं में भी यह बीमारी देखने को मिल रही है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें