Hair Care Tips : अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक पढ़ें
सवाल-
गरमी में मेरे बाल बहुत जल्दी औयली हो जाते हैं. मैं अपने बालों को खुला रखना चाहती हूं, इसलिए रोज धोने की जरूरत महसूस होती है. रोज शैंपू करना मेरे बालों को खराब तो नहीं कर देगा?
जवाब-
जब आप के बाल औयली हों तो उन्हें धोना बहुत जरूरी होता है वरना उन में धूलमिट्टी जम जाती है और फिर डैंड्रफ के रूप में परेशान करती है. आप रोज चाहें तो शैंपू कर सकती हैं बस जरूरी है कि आप शैंपू अच्छी क्वालिटी का लें. बहुत स्ट्रौंग शैंपू का इस्तेमाल न करें. अच्छी क्वालिटी का सौफ्ट शैंपू ले सकती हैं. शैंपू करने के बाद बालों को कंडीशनर करना न भूलें. औयली बालों को कंडीशनिंग करने के लिए क्रीमी कंडीशनर अच्छा नहीं होता. बालों को धोने के बाद लास्ट रिंस के लिए एक मग में 1 चम्मच सिरका डालें और उस से बालों को रिंज करें. इस से बाल फ्लफी भी हो जाएंगे, उन में वौल्यूम भी आ जाएगा और वे बाल चमकदार भी हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें-
सभी के लिए उनके हेयर केयर प्रोडक्ट और हेयर केयर रूटीन अलग होती हैं. कुछ लोग प्रोडक्ट्स और तकनीकों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं. सभी को लंबे और घने बाल पाना पसंद है. इसके लिए कुछ महिलाएं तो अपने पुराने हेयर केयर रूटीन से ही चिपकी रहती हैं तो कुछ महिलाएं दूसरों की देखा देखी करके अपने प्रोडक्ट्स को बदल लेती हैं. हेयर केयर से कुछ ऐसी अफवाहें भी जुड़ी हैं जिनका विश्वास करना आपको महंगा पड़ सकता है. आइए जानते हैं इन अफवाहों के बारे में.
1. बालों को स्टाइल करना उन्हें डेमेज कर सकता है :
अगर आप फ्लैट आयरन, कर्लिंग वांड, हेयर क्रिंपर और ड्रायर का प्रयोग करती हैं तो उनसे मिलने वाली हीट बालों को ड्राई कर सकती हैं. हालांकि अगर इनका प्रयोग कभी कभार करती हैं और हाई तापमान में न करके नॉर्मल टेंपरेचर की सेटिंग करती हैं तो बालों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है. साथ ही हीट प्रोटेक्टेंट प्रोडक्ट्स का भी प्रयोग जरूर करें.
2. जितनी बार बाल कटवाएंगी, वह उतने जल्दी बढ़ेंगे :
आपके बाल जड़ों से बढ़ते हैं. बालों की लंबाई कटवाने और उनके तेजी से बढ़ने के बीच कोई संबंध नहीं हैं. आपके बालों के बढ़ने को कई फैक्टर्स जैसे जेनेटिक और आपकी हेयर केयर रुटीन प्रभावित कर सकते हैं. स्प्लिट एंड और डेमेज बालों से बचने के लिए नियमित रूप से बालों को कटवाना बढ़िया रहता है.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
