अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल-

मैं 3 महीने की प्रैगनैंट हूं, क्या मैं हाई हील सैंडल पहन सकती हूं?

जवाब-

प्रैगनैंसी के दौरान हाई हील सैंडल पहनना आप के लिए ही सब से ज्यादा तकलीफ देह साबित होगा, इसलिए हाई हील सैंडल पहनने की इच्छा को 9 महीने दिल से निकाल दें. प्रैगनैंसी के दौरान शरीर से रिलैक्सएक्स नाम का हारमोन निकलता है जो शिशु के जन्म लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करता है. लेकिन इस हारमोन के कारण पैरों में दर्द, जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं. हाई हील सैंडल पहनने से पैरों में सूजन आ सकती है, पेट लटक सकता है क्योंकि पैरों पर भार ज्यादा पड़ने लगता है यानी शरीर का आकार बेढंगा बन सकता है. इसलिए प्रैगनैंसी के दौरान ब्लौक या प्लैटफौर्म हील पहनना सब से सेफ होता है.

सवाल-

मेरा 5वां महीना चल रहा है, मैं मां के पास जाना चाहती हूं. ट्रेन, हवाईजहाज या कार किस से सफर करना मेरे और मेरे बच्चे के लिए सुरक्षित रहेगा?

जवाब-

आप का 5वां महीना चल रहा है, इस का मतलब आप को दूसरी तिमाही है. इस दौरान ट्रेन, प्लेन या कार से ट्रेन से सफर करना मां और शिशु दोनों के लिए सुरक्षित होता है. ट्रेन उबड़खाबड़ नहीं समतल रेल लाइन पर चलती है, जिस से हिचकोले खाने का डर नहीं रहता. अगर आप को पानी पीना है या आराम करना है तो आप आसानी

से कर सकती हैं. जबकि प्लेन में 32 हफ्ते बाद सफर करने की अनुमति नहीं मिलती और कार में धक्का या हिचकोले खाने की आशंका भी रहती है. यहां तक कि हवाईजहाज में सांस लेने में परेशानी हो सकती है, इसलिए 32 महीने पहले यदि सफर करना चाहती हैं तो डाक्टर से जरूर सलाह ले लें.

अगर कार से सफर करेंगी तो बीचबीच में पेशाब करने के लिए जाना पड़ सकता है, जो हाइजीन के नजरिए से भी सेफ नहीं होता है. इस के अलावा अगर किसी को उलटियां करने की समस्या है तो उन के लिए कार से सफर करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए अगर सुरक्षित और आराम से सफर करना है तो ट्रेन से ही सफर करना अच्छा होता है. इस से पैर फैला कर आराम से खातेपीते सफर का आनंद मां और शिशु दोनों उठा सकते हैं.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर  भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...