सवाल- 

मेरे हाथों के ऊपरी हिस्से पर लाल रंग के छोटेछोटे दाने हो जाते हैं. हालांकि इन से मुझे खुजली या दर्द नहीं होता, लेकिन इन की वजह से मैं स्लीवलैस ड्रैस नहीं पहन पाती हूं. इन को दूर करने का कोई उपाय बताएं?

जवाब- 

स्किन पर लाल रंग के छोटेछोटे दाने यानी बंप्स हो जाने की समस्या को केराटोटिस पाइलेरिस कहा जाता है. लगभग 50% लोग इस समस्या से पीडि़त हैं. बंप्स आमतौर पर लाल और सफेद रंग के छोटे पिंपल्स की तरह दिखते हैं. वास्तव में ये कुछ और नहीं, बल्कि डैड स्किन होती है, जिस से बालों के रोम में रुकावट पैदा हो सकती है. ये केवल आप के हाथों की भुजाओं पर ही नहीं, बल्कि कूल्हों और जांघों के पीछे भी हो सकते हैं. इन से छुटकारा पाने के लिए आप दिन में 2 बार अच्छे मौइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. आप सेलीसिलिक ऐसिड और अल्फा हाइड्रौक्सी चुन सकती हैं. विटामिन ए युक्त क्रीम से स्किन सैल्स की हालत बेहतर होती है. ऐक्सफोलीएशन से डैड स्किन सैल्स अच्छी तरह से उतर जाती हैं. आप ऐक्सफोलिएटिंग स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ध्यान रहे कि कोई भी क्रीम लगाने से पहले डर्मैटोलौजिस्ट की सलाह जरूर लें. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन का नियमित रूप से इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

एक चमकती व निखरी हुई त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है. परन्तु ऐसी त्वचा पाने के लिए हमें प्रयास भी उतने ही करने होते हैं. यदि आप हफ्ते में एक या दो बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं तो आप के स्किन से सारी गन्दगी व डैड स्किन निकल जाती है जिससे आप को एक चमकती व दमकती त्वचा मिलती है. परन्तु स्क्रब भी कई प्रकार के होते हैं. यदि आप बेस्ट स्क्रब की बात करें तो ड्राई फ्रूट से बने कुछ स्क्रब आप की त्वचा के लिए सच में बहुत अच्छे होते हैं. ऐसे में हमारे सामने अप्रिकॉट स्क्रब भी आता है जो आप की स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है. इसे आप घर पर भी बना सकते हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- करना चाहते हैं स्किन को एक्सफोलिएट तो इस होममेट अप्रिकोट स्क्रब से पाएं ग्लोइंग फेस

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...