Skin Care : अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…
सवाल-
मैं काफी समय से साबुन से चेहरा धोती हूं, पर इधर कुछ दिनों से चेहरे पर रुखापन दिखाई देने लगा है. मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब-
शरीर के अन्य हिस्सों की अपेक्षा चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए अपनी त्वचा की जरूरत और किस्म के मुताबिक फेस वाश का इस्तेमाल करें. आप घरेलू उपचार के तौर पर यह अपना सकती हैं- एक बाउल में 4 बड़े चम्मच बेसन और 1 छोटा चम्मच ताजा मलाई मिलाएं. गाढ़ा पेस्ट तैयार कर उसे त्वचा पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरे को कुनकुने पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें-
औयली स्किन हो या ड्राई स्किन फेसवौश की जरूरत हर किसी को पड़ती है. आजकल के पौल्यूशन में फेस न धोयें तो यह स्किन को नुकसान पहुंचाता है और अगर किसी नौर्मल साबुन से फेस धोएं तो यह स्किन को डैमेज भी कर सकता है. इसलिए फेस के लिए फेसवौश जरूरी है. पर मार्केट में कई तरह के फेसवौश आ गए हैं, जो स्किन के लिए तो अच्छे होते हैं, लेकिन महंगे होते हैं. आज हम आपको कुछ सस्ते और अच्छे फेसवौश के बारे में बताएंगे जिसे आप मार्केट या औनलाइन खरीद सकते हैं.
1. हिमालया मौइस्चराइजिंग एलोवेरा फेसवौश
एंजाइम, पौलीसेकेराइड और पोषक तत्वों से भरपूर, यह फेसवौश स्किन को इफेक्टिव रूप से साफ, पोषण और मौइस्चराइज करने का काम करता है. मार्केट में 200 मि.ली. का हिमालय मौइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वौश आपको 128 रूपए में मिल जाएगा.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055
कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
