सवाल-

मैं आप के कौलम में पढ़ती आई हूं कि फाउंडेशन मेकअप का बेस बनता है. इसलिए हाल ही में ब्यूटी ट्रैंड में आए वाटर टिंट फाउंडेशन लुक के बारे में जानना चाहती हूं?

जवाब-

वाटर टिंट फाउंडेशन मेकअप में अभी लेटैस्ट ट्रैंड है जिस में फाउंडेशन की पतली सी लेयर आप की स्किन को हैल्दी व हाइड्रेटेड लुक देती है. इस तरह का लुक पाने के लिए आप को टिंटेड मौइस्चराइजर या लाइटवेट फाउंडेशन अप्लाई करना होगा, जो आप की स्किन को दे ईवन टोन, लाइट और वाटरी लुक.

वाटर टिंट फाउंडेशन लुक पाने के लिए आप स्किन की क्लींजिंग और टोनिंग के बाद टिंटेड मौइस्चराइजर लगाएं. यह एक तरह का डबल कोट वर्क वाला मौइस्चराइजर होता है. अगर आप इस का इस्तेमाल करती हैं तो यह आप की स्किन को हाइड्रेट रखने का भी काम करेगा. आप इस गरमी वाले मौसम में अपनी स्किन को प्रोटैक्ट करने के लिए यह मौइस्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं.

यह हर तरह की स्किन को सूट करता है और साथ ही सैंसिटिव स्किन के लिए भी उपयुक्त है. अब वाटर टिंट फाउंडेशन चुनें, जोकि स्किन पर आसानी से लगता है और ब्लैंड हो जाता है. यदि आप की स्किन ड्राई है तो फैशियल मिस्ट लगाएं ताकि आप का वाटरी लुक मैंटेन रह सके.

ये भी पढ़ें- 

अगर आप को अपनी फ्रैंड की पार्टी में जाना हो और आप की स्किन डल, चेहरे पर दागधब्बे नजर आ रहे हों, जिन के कारण आप पार्टी में नहीं जाना चाहती हैं. लेकिन आप की फ्रैंड ने झट  से आप को एक समाधान बता दिया, जिस से मिनटों में आप की स्किन चमकदमक उठेगी और कोई यकीन भी नहीं कर पाएगा कि आप ने पार्लर से नहीं, बल्कि खुद से अपना रूप निखारा है.

अगर आप ने उस प्रोडक्ट को अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रख कर नहीं खरीदा तो आप का चेहरा इतना बेढंगा लगेगा कि आप खुद उसे देख कर हैरान रह जाएंगी.

जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं फाउंडेशन की, जो स्किन को खूबसूरत बनाने का काम करता है. इसलिए इस के चयन में अपनी स्किन टाइप को ध्यान में जरूर रखें.

कैसेकैसे फाउंडेशन

लिक्विड फाउंडेशन: अगर बिगनर्स और ड्राई स्किन वालों की बात करें तो लिक्विड फाउंडेशन उन के लिए बैस्ट है क्योंकि यह एक तो इजी टु अप्लाई है और दूसरा यह आसानी से स्किन में ब्लैंड हो जाता है. लिक्विड फाउंडेशन औयल और वाटर बेस फौर्मूले से मिल कर बनाया जाता है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- कैसे चुनें परफैक्ट फाउंडेशन

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...