Women Safety in India : हाल ही में कर्नाटक के बैंगलुरु में हुई एक घटना है. औनलाइन और्डर आया था. दरवाजे पर डिलीवरी बौय था. कंपनी का बैग, यूनिफौर्म, आईडी सबकुछ भरोसेमंद लगा. महिला ने दरवाजा खोला. सोचा सामान दे कर डिलिवरी बौय चला जाएगा. पर फ्लिपकार्ट के डिलिवरी बौय विजय मल्लिकार्जुन कामत ने जबरन घर में घुस कर शौचालय में उस महिला के साथ अश्लील हरकत की. सोशल मीडिया मंच ऐक्स पर शिकायत हुई तो मराठहल्ली थाने में केस दर्ज हुआ और आरोपी गिरफ्तार हुआ. फ्लिपकार्ट ने उस की सेवाएं तुरंत खत्म कर दीं. यह घटना घर के अंदर, शौचालय में हुई. मतलब महिला अपने सब से निजी कोने में भी सुरक्षित नहीं.

हर घर की महिलाओं के लिए सेफ्टी नियम:

दरवाजा पूरा मत खोलिए. डिलीवरी आए तो पहले चैन लगा कर दरवाजा थोड़ा खोलें. आईडी, कंपनी का नाम चेक करें. शक हो तो सामान बाहर मंगवाएं.

घर में अकेली हैं तो डिलीवरी वाले को अंदर मत आने दीजिए. पति, भाई, पड़ोसी को बुला लीजिए या गार्ड के पास सामान रखवा लीजिए.

सीसीटीवी और वीडियो जरूरी है. मेन गेट पर कैमरा लगवाइए. डिलीवरी के वक्त वीडियो बना लीजिए. सबूत सब से बड़ा हथियार है.

तुरंत शिकायत कीजिए. कुछ गलत लगे तो 1 मिनट भी मत सोचिए. तुरंत 112 पर काल करें. कंपनी की हेल्पलाइन और पुलिस दोनों को बताएं. चुप्पी गुनहगार को हौसला देती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...