सीरियल अनुपमा में इन दिनों शादी की तैयारियां देखने को मिल रही हैं. जहां अनुज और अनुपमा अपनी सगाई की तैयारी करते दिख रहे हैं तो वहीं वनराज और बा को जलन हो रही है. इसी बीच वनराज के रोल में नजर आने वाले एक्टर सुधांशू पांडे ने अनुपमा की शादी पर चुप्पी तोड़ी है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

एक्टर ने कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by love Anupama fans (@stories.serial)

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर सुधांशु पांडे ने अनुपमा-अनुज की शादी को सपोर्ट करते हुए कहा है कि 'मुझे लगता है कि ये उनकी पर्सनल फैसला है. अनुपमा जैसी महिला जो कर रही है, वह उनकी अपनी इच्छा है. हालांकि कुछ लोग ऐसे होंगे जरुर होंगे, जो इस उम्र में होने जा रही अनुपमा की शादी को देखकर खुश नहीं होंगे. लेकिन सीरियल का मकसद सिर्फ इतना समझाना है कि एक महिला भी अपना अच्छा-बुरा समझ सकती है और अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेकर आगे बढ़ सकती है.'

शादी से खुश हैं #MaAn के फैंस

सीरियल में अनुपमा और अनुज की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते फैंस ने दोनों को #MaAn हैशटैग भी दिया है. वहीं लोग अनुपमा के शादी के फैसले को सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं और जल्दी ही दोनों की शादी होते हुए भी देखना चाहते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...