सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी में इन दिनों नए-नए ट्विस्ट आते दिख रहे हैं. जहां अनु को गोद लेने के लिए अनुज (Gaurav Khanna) और अनुपमा (Rupali Ganguly) तैयार हैं तो वहीं पाखी और समर की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है, जिसका अपकमिंग एपिसोड (Anupamaa Serial Update) में खुलासा होगा. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
अनुज की भाभी से मिली अनुपमा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुपमा और अनुज अपनी हनीमून से वापस घर लौटते हैं. जहां बरखा दोनों का स्वागत करती है. वहीं अपनी भाभी से मिलकर अनुज बेहद खुश होता है. दूसरी तरफ, बा, किंजल को कॉन्सर्ट में जाने से रोकती है. हालांकि पाखी, परितोष और समर, बा को मनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन वह किंजल को नहीं जाने देती.
पाखी-समर के जिंदगी में आएंगे दो नए शख्स
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज के भैया भाभी, अनुपमा को देखकर बेहद खुश होंगे. और बैठकर बातें करेंगे. वहीं पाखी की जहां एक नए लड़के से मुलाकात होगी तो वहीं समर भी एक लड़की से मिलेगा और सभी कॉसर्ट में मस्ती करेंगे. वहीं अरुण, बरखा को अनुज-अनुपमा के प्यार को देखकर ताना मारेगा, जिसे सुनकर वह गुस्सा होती दिखेगा.
