साउथ स्टार अलु अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फैन फौलोइंग काफी बढ़ गई है. वहीं खबरें हैं कि वह साउथ के बाद बौलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए थे. हालांकि अपने डेब्यू से पहले ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने फैशन के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. आइए आपको बताते हैं खबर...

बैकलेस ड्रेस बनीं वजह

फैशन के मामले में एलीगेंट और स्टाइलिश नजर आने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इवेंट में सिजलिंग ड्रेस पहनकर एंट्री की थी. जहां फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ की तो ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया. दरअसल, इवेंट में एक्ट्रेस बैकलेस रेड गाउन में पहनकर पहुंची. वहीं उन्हें अपने फैंस और मीडिया के साथ फोटो भी खिंचवाई. हालांकि इस दौरान वह ड्रैस में अनकंफर्टेबल नजर आईं, जिसके कारण वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. इसी के साथ ट्रोलर्स एक्ट्रेस के लुक पर ताना मारते हुए कह रहे हैं कि जब असहज महसूस होता है तो ऐसे कपड़े पहनते क्यों हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...