Sunny Deol : सनी देओल ने अपने अभिनय करियर में अभी तक कई सारी हिट फिल्में दी है, सिर्फ सनी देओल ने ही नहीं बल्कि उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल भी सफल एक्टर के नाम से जाने जाते हैं.
सनी देओल उन एक्टरों में से एक है , जिनकी काबलियत का डंका आज भी बजता है , हाल ही में रिलीज बंटवारा , बॉर्डर 2, अरे गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है.

बावजूद इसके हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने अपना दुख जाहिर करते हुए बताया कि फिल्म निर्माण के चक्कर में उनको काफी नुकसान और घाटा भुगतना पड़ा है . एक वक्त उन पर ऐसा आ गया था जब उनको बहुत ज्यादा कर्जे के चलते अपने जुहू बंगले के नीलामी का नोटिस तक आ गया था , फिर भी कभी भी उन्होंने हिम्मत और हार नहीं मानी और हमेशा अपनी कोशिश जारी रखी.

सनी देओल ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक समय में अपने निर्देशन और निर्माण में बनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के कारण सनी देओल 56 करोड़ के कर्जे में डूब गए थे यहां तक कि उनको बैंक द्वारा जूहु के बंगले की नीलामी का नोटिस भी आ गया था , इस दौरान 2023 में सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई कर दी , जिसके बाद सनी देओल ने बैंक को भुगतान के लिए सहमति जताई और बैंक वालों ने नोटिस वापस ले लिया, सनी के अनुसार 2016 में घायल रिटर्न्स के निर्माण के दौरान बैंक से यह लोन लिया गया था जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन का भी जिम्मा भी संभाला था , बाद में 2019 में अपने बेटे करण देओल को लॉन्च करके पल पल दिल नामक फिल्म का निर्देशन किया.

इससे पहले उन्होंने 1999 में अपने भाई बॉबी देओल के साथ बतौर डायरेक्टर दिल्लगी फिल्म बनाई दुर्भाग्य से यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही जिसकी वजह से सनी देओल को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान उठाना पड़

करियर में उतार-चढ़ाव के पीछे सनी देओल के अनुसार 2005 में आई उनकी फिल्म जो बोले सो निहाल से जुड़े विवाद और विरोध प्रदर्शन भी बर्बादी का एक कारण है

इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि आम इंसान हो या सेलिब्रिटी मुसीबत किसी पर आ सकती है बस उस वक्त हार नहीं माननी चाहिए , तो रास्ते अपने आप ही बन जाएंगे, जैसे कि सनी देओल ने फ्लॉप फिल्मी करियर के दौरान भी अपने लिए अच्छा और सही रास्ता निकाल लिया.

अगर वर्क फ्रट की बात करें तो आने वाले समय में सनी देओल फिल्म सूर्या , ग़दर 3, में काम करते नजर आयेंगे . इन में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...