‘ओएमजी 2’ अभिनेता पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. ‘ओएमजी 2’ की सफलता के बीच बेहद दुखद खबर आई है. बॉलीवुड के  अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का सोमवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार के लोगों ने आधिकारिक बयान में कहा है, "भारी मन से यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे. उन्होंने 99 साल का स्वस्थ जीवन जीया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके करीबी परिवार के बीच किया गया है. पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज में अपने गांव में है.

अभी हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई.

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

‘ओएमजी 2’ में पंकज के साथ काम कर चुके अक्षय कुमार ने एक ट्वीट शेयर किया. “मेरे दोस्त और सह-कलाकार @त्रिपाठीपंकज के पिता के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ. माता-पिता की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता. भगवान उनके पिता की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. शांति."

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...