कश्मीरी दम आलू बहुत ही फेमस रेसिपी है. आप भी अपनी फैमिली के लिए डिनर में बनाएं कश्मीरी दम आलू. घर में सभी उंगलियां चाटते रह जाएगे. आज ही घर पर बनाएं कश्मीरी दम आलू. आइए बताते है इसकी रेसिपी.

  1. कश्मीरी दम आलू

सामग्री

1.  1 बड़ा चम्मच औयल 

   2. 400 ग्राम छोटे आलू उबले

   3. 1 बड़ा चम्मच सौंफ 

   4. 3-4 लौंग

    5.  3-4 इलायची

    6. 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

     7. 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

      8.  1/2 कप दही

      9. 2 छोटे चम्मच कश्मीरी चिली पाउडर

      10. 2 कप पानी में भिगोया 

      11. गार्निशिंग के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती कटी.

विधि

एक नौनस्टिक पैन में घी गरम कर आलू फ्राई करें. आलू जब सुनहरे हो जाएं तो उन्हें एक तरफ रख दें. फिर उसी घी में सौंफ, लौंग व इलायची डाल कर चटकाएं. उस में हलदी और धनिया पाउडर डाल कर भूनें. अब इस में दही और पानी में भीगा चिली पाउडर डालें. फिर नमक और आलू डाल कर ढक कर पकने रख दें. पक जाने पर धनियापत्ती से गार्निश कर चावल के साथ सर्व करें.

2. कुलथ की दाल

सामग्री

1.  1 बड़ा चम्मच घी 

 2. थोड़ा सा अदरक कटा

  3.  2-3 हरीमिर्चें बीच से कटी 

   4. 1 कप उबली कुलथ की दाल

    5. 1 चम्मच अनारदाना पाउडर पानी में भीगा 

    6. गार्निशिंग के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती 

7. दही और प्याज के छल्ले.

विधि

एक पैन में घी गरम कर अदरक और हरीमिर्चें डाल कर भूनें. कुलथ की दाल डाल कर ढक कर 20-25 मिनट पकने दें. इसी दौरान इस में नमक और अनारदाना पाउडर भी डाल दें. दाल के पक जाने पर धनियापत्ती, दही और प्याज के छल्लों से सजा कर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

3. अम्बाल

सामग्री

1.  1 बड़ा चम्मच घी 

  2. 1 छोटा चम्मच जीरा

   3. 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना 

   4. 2-3 लालमिर्चें बड़ी 

    5. 400 ग्राम कद्दू छिला 

    6. 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

     7. 1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर 

     1 छोटा चम्मच अनारदाना पाउडर.

विधि

एक नौनस्टिक पैन में घी गरम कर जीरा, मेथीदाना व लालमिर्च डाल कर चटकाएं. अब इस में कद्दू डाल कर 2 मिनट फ्राई करें. फिर हलदी पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक और 1/2 कप पानी डाल कर ढक कर धीमी आंच पर पकने दें. पक जाने पर अनारदाना पाउडर डाल कर फिर 3-4 मिनट पकाएं और चावल के साथ सर्व करें.

4. जंगली गोश्त

सामग्री

1.  2 बड़े चम्मच घी या औलिव औयल

 2.  3-4 लालमिर्चें कुटी द्य थोड़ा सा अदरक कद्दूकस किया 

  3. थोड़ा सा लहसुन पेस्ट

  4.  500 ग्राम गोश्त 

  5. नमक स्वादानुसार.

विधि

कुकर में घी डाल कर गरम करें. फिर लहसुन, अदरक व नमक डाल कर अच्छी तरह से भूनें. भुन जाने पर इस में गोश्त डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर 5 मिनट पकने दें. अब इस में 1 कप पानी डाल कर कुकर में स्टीम लगाएं. इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...