भारत में पूरे साल में दिवाली एक ऐसा त्योहार होता है जिसमें हिंदुस्तान का हर नागरिक कुछ ना कुछ नया करने की योजना बनाता है. फिर चाहे वह नया घर लेने की बात हो, या नई कार लेने की बात हो. लेकिन दिवाली के दौरान बौलीवुड वालों का कुछ अलग ही फंडा होता है. अब इससे अंधविश्वास पहले या गुड लक, दिवाली के शुभ मौके पर हर मेकर की कोशिश होती है कि उनकी फिल्म दिवाली पर रिलीज हो जाए. इसके पीछे खास वजह यह भी है की अधिकांश लोगों का मानना है कि अगर उनकी फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी तो वह फिल्म जरूर बौक्स औफिस पर सफलता के झंडे फहराएगी.

इस बार 1 नवंबर 2024 में दिवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है. जिसमें से एक रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन 3 है और दूसरी फिल्म अनीज़ बज़्मी निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत भूल भुलैया 3 है यह दोनों फिल्में दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. इन दोनों फिल्मों में ऐसा क्या खास है जिसे देखने दर्शक सिनेमाघर तक पहुंचेंगे? क्या यह दोनों फिल्में बौक्स औफिस पर धमाका कर पाएगी ? दिवाली पर रिलीज सभी फिल्में क्या हिट साबित होती हैं? पेश है इसी सिलसिले पर एक नजर....

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...