husband wife equality : हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां बिंदी लगाने को ले कर पतिपत्नी के बीच विवाद हो गया. दरअसल, पत्नी को अपने माथे पर रोजरोज नई बिंदी लगाना अच्छा लगता था लेकिन यह बात पति को नागवार गुजरती थी. पति का कहना था कि वह हर दिन काफी बिंदियां लगाती है और बरबाद करती है. बिंदी की बात को ले कर पतिपत्नी के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गई.
वहीं एक और मामले में हाई हील्स सैंडल के कारण पतिपत्नी के बीच झगड़ा हो गया. पति ने पत्नी की सेफ्टी का हवाला देते हुए उसे हाई सैंडल पहनने से मना किया जो पत्नी को अच्छा नहीं लगा और इसी बात को ले कर उन के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
कुछ समय पहले एक मामला आया था जहां एक महिला के सिंदूर और मंगलसूत्र न पहनने को ले कर पति को इतना एतराज हुआ कि उस ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल कर दी. ‘शादीशुदा होते हुए भी अगर एक पत्नी सिंदूर और मंगलसूत्र नहीं पहनती है तो यह पति के लिए मानसिक कू्ररता समझा जाएगा’ यह टिप्पणी करते हुए हाई कोर्ट ने पति के तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी.
शादी का टैग
कोर्ट ने यह भी कहा कि हिंदू रीतिरिवाजों के हिसाब से शादी करने वाली महिला अगर सिंदूर नहीं लगाती और चूड़ी नहीं पहनती है तो ऐसा करने से वह अविवाहित लगेगी. कोर्ट के कहने का मतलब था कि शादी के बाद शादी का टैग लगाना जरूरी है एक औरत के लिए.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल
गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे
- 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
- डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
- गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
