Diwali Sweets Recipes
मेवा मोदक
सामग्री
250 ग्राम गेहूं का आटा
200 ग्राम काजू, बादाम व पिस्ते के टुकड़े
25 ग्राम किशमिश
25 ग्राम मगज
25 ग्राम गोंद
100 ग्राम अथवा स्वादानुसार पिसी चीनी
200 ग्राम देशी घी.

विधि
कड़ाही में घी गरम कर गोंद को तल लें. गोंद के फूलते ही उसे घी से निकाल लें. उसी कड़ाही में आटा डाल कर मंदी आंच पर हलका सुनहरा होने तक भूनें. अब इस में काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, मगज व गोंद को पीस कर मिलाएं. 2-3 मिनट और भूनें. फिर चीनी मिला कर आंच से उतार लें. थोड़ा गरम रहते ही मिश्रण के मनचाही नाप के मोदक बना लें.
‘घर पर आसानी से दाम कुकीज बना सकती हैं.’
बादाम कुकीज
सामग्री
200 ग्राम मैदा
11/2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर
25 ग्राम पिस्ता कटा
50 ग्राम बादाम
200 ग्राम पिसी चीनी
2 बड़े चम्मच दूध
200 ग्राम मक्खन.
विधि
मैदा और बेकिंग पाउडर मिला कर 2-3 बार छान लें. मक्खन को हलका गरम कर के पिघला लें. चीनी मिला कर अच्छी तरह फेंटें. अब इस में मैदा मिला लें. आवश्यकतानुसार दूध मिला कर गूंध लें. बेकिंग ट्रे को चिकना कर लें. तैयार मिश्रण की बौल्स बना कर हथेली से दबाएं और हार्टशेप के कटर से काट लें. बिस्कुटों के ऊपर बादाम, पिस्ता बुरक कर दबा दें. अब इन्हें चिकनाई लगी ट्रे में रख कर 180० सैं.ग्रे. पर प्रीहीटेड ओवन में 15 मिनट तक रखें. हलके ब्राउन हो जाने पर निकाल लें. ठंडा हो जाने पर ऐअरटाइट कंटेनर में रखें.

‘रवा से बनी यह मिठाई गिल्ट फ्री वाली फील देगी.’
रवा केसरी
सामग्री
1/4 कप बादाम का चूरा
1 कप सूजी
2 बड़े चम्मच घी
4 बड़े चम्मच पिसी चीनी
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 छोटे चम्मच बादाम कटे.
विधि
पैन को गरम कर घी और सूजी डाल कर भूरा होने तक भूनें. अब इस में 1 कप पानी और चीनी डालें. लगातार चलाती रहें ताकि गांठ न पड़े. फिर इलायची पाउडर और बादाम चूरा डाल कर 2-3 मिनट और भूनें. इसे मनचाहे आकार के बाउल में डालें. ठंडा होने पर निकालें और बादाम बुरक कर सर्व करें.
‘खोया का रोल बच्चों को भी पसंद आएगा.’

लच्छा रोल
सामग्री
200 ग्राम खोया
60 ग्राम पिसी चीनी
1/2 कप अखरोट
1 कप बादाम लच्छा
20-25 छुहारे
1/2 कप पिस्ता चूरा
15-20 बादाम गिरी.
विधि
छुहारों को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. नर्म होने पर गुठलियां निकाल मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें. अखरोट को भी दरदरा पीस लें. खोए को कड़ाही में डाल कर मंदी आंच पर अच्छी तरह भून लें. छुहारा पेस्ट व अखरोट पाउडर मिला कर लगातार चलाते हुए थोड़ा और भूनें. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब आंच से उतार लें. थोड़ा ठंडा होने पर चीनी मिला लें. तैयार खोए के मनचाहे आकार के रोल्स बनाएं. थाली में बादाम लच्छा व पिस्ता चूरा बिछाएं. रोल्स को थाली में रख कर अच्छी तरह घुमाएं ताकि बादाम लच्छा व पिस्ता चूरा उन पर चिपक जाएं. प्रत्येक रोल पर बादाम रख कर सर्व करें.
‘सेहत और स्वाद दोनों में जबरदस्त हैं मेवा लड्डू.’
मेवा लड्डू
सामग्री
500 ग्राम गुड़ (छोटेछोटे टुकड़ों में)
1/2 कप बादाम टुकड़ा
1 कप काजू टुकड़ा
1 बड़ा चम्मच पिस्ता कटा
1 कप नारियल कसा
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 कप मावा
1/2 कप घी.
विधि
मावा मसल कर भारी तले की कड़ाही में मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल लें. कड़ाही में घी डाल कर गरम करें. गरम घी में गुड़ के टुकड़े पिघलाएं. चम्मच से लगातार चलाती रहें. गुड़ का सीरप बन जाने पर इसे आंच से उतार लें और इस में मेवा, मावा तथा नारियल मिला लें. तैयार मिश्रण के मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
‘अखरोट की यह अनोखी मिठाई एक बार बना कर
जरूर देखें.’
अखरोट चाप्स
सामग्री
1 कप वालनट टुकड़ी 2 कप आलू उबले व मैश किए 2 बड़े चम्मच प्याज बारीक कटा
1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा 1 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच अमचूर 1/2 छोटा चम्मच गरममसाला 1/2 छोटा चम्मच चाटमसाला 1 छोटा चम्मच अनारदाना दरदरा
1 कप तेल नमक स्वादानुसार.
विधि
तेल को छोड़ कर बाकी सारी सामग्री मिला लें. फिर इस तैयार सामग्री की चाप्स बना कर हार्ट शेप के कटर से काट लें. सभी चाप्स को तवे पर थोड़ाथोड़ा तेल डालते हुए शैलो फ्राई कर हरी चटनी के साथ परोसें.
