Abha Damani ICPA : आभा दमानी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपनी कम्पनी आईसीपीए हेल्थ प्रोडक्ट्स लि. को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई. करीब 50 साल पहले उनके पिता (जो एक फार्मासिस्ट थे) ने इस की स्थापना की थी. अंकलेश्वर, गुजरात में स्थापित इस कम्पनी से आभा 22 साल पहले जुड़ी और इसे नए मुकाम तक पहुंचाया. आभा दमानी के पति बिजनेसमैन हैं जब कि उन का 11 साल का बेटा भी है. घर परिवार को अच्छे से मैनेज करने के साथ वह अपने काम के प्रति भी पूरी तरह समर्पित हैं.

उन की कम्पनी आईसीपीए का स्पेशलाइजेशन डेंटल, डर्मा, ईएनटी और हर्बल प्रोडक्ट्स में है. ये प्रोडक्ट्स खासकर डेंटिस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट, ईएनटी स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट के बीच काफी पॉपुलर हैं. पोस्ट कीमो ओरल इन्फेक्शन से बचने के लिए ऑन्कोलॉजिस्ट भी इन को रेफर करते हैं. आज ऑस्ट्रेलिया, यू के , मिडिल ईस्ट , अफ्रीका साउथ ईस्ट समेत 35 देशों में आईसीपीए अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करता है. कंपनी में करीब 800 स्टाफ काम करते हैं जिन में से करीब 250 -300 महिला कर्मचारी हैं.
नारी शक्ति – प्रगति और प्रेरणा की असली ताकत”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर मैं उन सभी महिलाओं को हृदय से नमन करती हूँ, जो अपने साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प से समाज को नई दिशा दे रही हैं. आज की महिला केवल परिवार की आधारशिला नहीं है, बल्कि नेतृत्व, नवाचार और परिवर्तन की सशक्त प्रतीक बनकर हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही है.
फार्मा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका विशेष रूप से प्रेरणादायक है. अनुसंधान, चिकित्सा और सेवा के माध्यम से वे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. उनकी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता एक स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती है.
हमारे संगठन में भी महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा हमारी प्रगति की महत्वपूर्ण शक्ति है. हम एक ऐसे कार्य वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ हर महिला को समान अवसर, सम्मान और अपने सपनों को साकार करने का मंच मिले.

आइए इस महिला दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम नारी शक्ति का सम्मान करेंगे, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देंगे और एक ऐसे भविष्य का निर्माण करेंगे जहाँ उनकी क्षमता और योगदान को पूरा सम्मान मिले.
“जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तो परिवार मजबूत होते हैं, समाज प्रगति करता है और राष्ट्र समृद्ध बनता है.” 🌸
