Amira Shah success story : अमीरा शाह मैट्रोपोलिस हैल्थकेयर लिमिटेड की प्रमोटर और कार्यकारी अध्यक्षा हैं. अमीरा ने मैट्रोपोलिस को पूरे भारत और अफ्रीका में दूसरी सब से बड़ी डायग्नोस्टिक शृंखला बनाई है. मैट्रोपोलिस डायग्नोस्टिक्स आज भारत के 700 से अधिक शहरों में काम कर रही है. अमीरा के अद्भुत कौशल और परिश्रम को देखते हुए उन्हें 2021 के लिए हैल्थकेयर में अर्नस्ट ऐंड यंग ‘ऐंटरप्रन्योर औफ द ईयर’ पुरस्कार मिला, जिसे पिछले 20 वर्षों में पाने वाली केवल 3 महिलाओं में से वे एक हैं और सब से कम उम्र की भी. इतना ही नहीं, फोर्ब्स एशिया द्वारा उन्हें ‘एशिया की पावर बिजनैस वूमन’ में भी नामित किया गया. साथ ही बिजनैस टुडे और फौर्च्यून इंडिया द्वारा ‘व्यवसाय में 50 सब से शक्तिशाली महिलाओं’ में शामिल किया गया. अमीरा औस्टिन के टैक्सास विश्वविद्यालय से फाइनैंस ग्रैजुएट हैं और हार्वर्ड बिजनैस स्कूल के मालिक/अध्यक्ष प्रबंधन कार्यक्रम (ओपीएम) की पूर्व छात्रा हैं.

आज अमीरा के साथ उन की ऐजुकेशन और कैरियर जर्नी पर चर्चा करते हुए हम कुछ ऐसे पक्ष सामने लाए हैं, जिन से प्रेरणा ले कर स्टूडैंट्स और उन के मातापिता उन के कैरियर को ध्यान में रख सही फैसले ले सकें.

अपनी फैमिली के बारे में कुछ बताएं. फैमिली ने आप की ऐजुकेशन जर्नी को किस तरह सपोर्ट किया?

मेरा बचपन बहुत ही अच्छा रहा. मेरे मातापिता दोनों ही डाक्टर हैं जो ऐजुकेशन और हार्ड वर्क में बिलीव करते हैं. बचपन से मैं ने उन्हें सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक काम करते देखा है और इन्हीं ऐथिक्स और वैल्यूज के साथ उन्होंने मेरी परवरिश की. बचपन से मुझे 3 वैल्यूज सिखाई गईं- ऐजुकेशन, हार्ड वर्क ऐंड हंबलनैस. साथ ही पेरैंट्स ने कभी भी गर्ल और बौय में फर्क नही रखा. उन्होंने हमेशा कहा कि हमें नहीं लगता कि गर्ल्स को प्रोटैक्ट करना चाहिए और बौयज को छोड़ देना चाहिए या बौयज को ज्यादा ऐजुकेशन दें क्योंकि लड़कियां शादी कर के चली जाएंगी. उन्होंने कहा कि लड़की और लड़का दोनों में सेम पोटैंशियल है और हमारा काम है उन्हें अच्छी वैल्यूज देना. मुझे याद है जब मैं 7-8 दिन हाइक्स पर जाती थी, कभी पेरैंट्स ने नही कहा कि कैसे करोगी? कुछ हो जाएगा तुम्हें, प्रोटैक्शन की जरूरत है या बौयज भी आ रहे हैं बल्कि उन्होंने मुझे फ्रीडम दी, मुझ पर विश्वास रखा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स

24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल

(1 साल)
USD150USD120
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
  • डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
  • गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹ 1 हजार तक का गिफ्ट हैम्पर + ₹ 2 हजार तक का बंपर प्राइज )
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...