Sapna chaudhary : प्रसिद्ध हरियाणवी स्टार सपना चौधरी जो हरियाणा में लाइव शो करने के लिए प्रसिद्ध है, उनके कई सारे हिट सॉन्ग जैसे तेरी आंखों का वो काजल ,जले 2 ,चटक मटक सॉलिड बॉडी आदि, लेकिन सपना चौधरी का छोटे शहरों और गांव में हजारों लोगों के बीच डांस करना और ठुमके लगाकर गाना गाना आसान नहीं होता था ,क्योंकि इस दौरान भीड़ के बेकाबू होने का गुंडे किस्म के लड़कों का स्टेज तक पहुंचने का भीड़ का बेकाबू होकर कुर्सियां फेंकना आदि खतरा हमेशा बना रहता है .

बावजूद इसके सपना ने 12 साल की उम्र से पिता के देहांत के बाद पैसा कमाने के लिए खतरों के खिलाड़ी बनकर दबंग सपना चौधरी ने कई स्टेज परफॉर्मेंस दिए और कई जगह पर खतरे भी मोल लिए , हाल ही में सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया, की कैसे वो एक बार भूल से अपराधियों की महफिल में परफॉर्म करने पहुंच गई थी, जिसके बारे में पहले उन्हें नहीं पता था , सपना के अनुसार एक बार उनको रात में परफॉर्म करने के लिए फोन आया तो उन्होंने बिना जानकारी हासिल किए हामी भर दी.

शाम को जब लोकेशन पर पहुंची तो वहां पर टेबल में खुले हथियार रखे हुए थे, कुछ लोग तो ऐसे थे जो ऐसा लग रहा था जैसे अभी-अभी जेल से सजा काट के आ रहे हैं , उस वक्त करीबन 50 से 55 लोग मौजूद थे हालात इतने खराब हो गए थे कि मैं स्टेट से भागने का रास्ता ढूंढ रही थी लेकिन तभी मेरी मां ने हिम्मत दिखाई और वहां पर मौजूद लोगों से हमें बाहर निकालने की गुजारिश की , लेकिन वह मेरी या मेरी मां की बात मानने को तैयार नहीं थे क्योंकि उनका मानना था हमने पैसा दिया है तो डांस तो करना पड़ेगा, पहली बार उस सिचुएशन में मुझे डर महसूस हुआ. लेकिन उस वक्त मेरी मां ने बहादुरी दिखाई और मुझे स्टेज से खींचते हुए बाहर ले गई , कई सारी मुश्किलों के बावजूद मैंने स्टेज परफॉर्मेंस नहीं छोड़ा जिसका मुझे एक दिन फायदा मिला और मैं कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 11 और द 50 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई , बिग बॉस और द 50 शो का हिस्सा बनने के बाद मैं प्रसिद्ध हो गई , और प्रसिद्ध होने के बाद मेरी स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर भी कई बदलाव हुए , ऑडियंस में भी बदलाव आया . जबकि इससे पहले कई स्टेज शो मुझे आडियंस की वजह से बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ता था , क्योंकि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कई जगह की पब्लिक स्टेज पर आकर दुर्व्यवहार करती थी, जिसकी वजह से मुझे डांस छोड़कर बैकस्टेज जाना पड़ता था मेरी डांस परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ के बेकाबू होने की वजह से मुझे कई शहरों में बेन कर दिया गया, बागपत, बाडोत और मेरठ में मेरे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लग गया. शो बीच में छोड़कर जाने की वजह से मेरे ऊपर 35 मुकदमे दर्ज है लेकिन जैसा की कहावत है प्रसिद्ध होने की कीमत चुकानी पड़ती है, इसलिए मेरी गलती ना होने के बावजूद 35 मुकदमों को मैं झेल रही हूं..

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...