Personal Hygiene : पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है ताकि हम स्वस्थ रह सकें. क्यूंकि हाइजीन का ध्यान न रखना कई समस्याओं का कारण बन सकता है. हर जगह बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु होते हैं, जो इंफेक्शंस और कई रोगों का मुख्य कारण हैं. पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रख कर हम  बैक्टीरिया और कीटाणुओं के संपर्क में आ सकते हैं और बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए हाइजीन रखने को अपनी आदत बना लें. आइये जानें कैसे-

रात को ब्रश करके सोना –

हम में से अधिकतर लोग रात में ब्रश करके सोने में आलस करते हैं. रात में डिनर के बाद दांतों में खाना फंसा हुआ रह जाता है जिससे दांत में कीड़ा लग सकता है इसलिए सोने से पहले अपने दांत जरूर साफ़ करें.

अपने बालों का भी ख्याल रखें-

हफ्ते में दो बार बालों को धोने से आप ये न समझें कि आप तो बालों की हाइजीन का पूरा ख्याल रख ही रहें हैं. यह सही है लेकिन अगर बालों में रुसी है या जुएं हैं, तो इसे भी इग्नोर ना करें. इससे सिर्फ बाल ही ख़राब नहीं होते बल्कि त्वचा में मुँहासे आदि की समस्या भी हो जाती है. इसलिए रुसी या जुएं है, तो सिर को अच्छी तरह क्लीन करके उसका िलगा कराएं ये भी बालो के हाइजीन का ही पार्ट है.

फिजिकल हाइजीन-

सबसे पहले आपको अपने शरीर को साफ करना चाहिए क्योंकि सारी समस्याएं आपके शरीर से ही शुरू होती हैं। इसे दूर करने के लिए रोजाना नहाएं, शरीर की गंदगी को साफ करने के लिए नहाना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारी स्किन में चाहे कोई भी मौसम हो पसीना आता है गर्मियों में थोड़ा ज़्यादा आता है तो इसे दूर करने के लिए नहाना बहुत जरूरी है। हमारी स्किन से डेड सेल्स भी दूर होते हैं और हमें तारो ताज़ा कर देता है।

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

मेकअप क्लीन करके सोएं –

पर्सनल हाइजीन मैंटेन करने के लिए रात को सोने से पहले मेकअप उतार कर सोना चाहिए. कई मेकअप में केमिकल मिला होता है जिससे स्किन ख़राब हो जाती है. स्किन पर पपड़ी जम जाती है और दाने निकल आते हैं.

बॉडी की बैड स्मैल को दूर करें –

अगर आपके शरीर से अधिक दुर्गन्ध आती है. खासतौर पर अंडरआर्म्स में अच्छे डिओडोरेंट का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही अंडरआर्म्स हेयर को वैक्स या ट्रिम कराएं.

मेंस्ट्रुअल हाइजीन-

बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से साफ करना जरूरी है. इसके साथ ही मेंस्ट्रुअल हाइजीन को भी कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. वजाइना के आसपास हार्श साबुन का इस्तेमाल न करें. कॉटन पेंटीज का इस्तेमाल करें ताकि यह अधिक नमी न एब्जॉर्ब करे. पैड, मेंस्ट्रुअल कप या टेम्पोन, जिनका भी आप इस्तेमाल करते हैं, इनका इस्तेमाल करते हुए भी साफ-सफाई का ध्यान रखें.

धुले हुए साफ़ कपड़े पहनें-

यह सबसे सामान्य टिप है, जो पर्सनल हाइजीन में पहले नंबर पर आती है. कपड़ों में बहुत से कीटाणु होते हैं और अगर इन्हें रोजाना न धोया जाए, तो समस्या का कारण बन सकते हैं, इसलिए कपड़े रोजाना बदलें.

बाथ लूफा के हाइजीन का भी ख्याल रखें-

क्या आप जानती हैं कि आपके लूफा में यीस्ट, बैक्टीरिया और मोल्ड्स आदि होते हैं, इसलिए अपने लूफा को भी 2-3 महीने में बदल लेना चाहिए। इसके अलावा लूफा को धोकर अच्छी तरह धूप में सुखाना चाहिए। आप हफ्ते में एक बार उसे गर्म पानी में धोकर सुखा लें और फिर इस्तेमाल करें। अगर आप लूफा न बदलने की गलती करती हैं, जो उसके कीटाणुओं से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है। वैसे ही अगर आप चेहरे को साफ करने के लिए वॉश क्लॉथ का इस्तेमाल करती हैं, तो उसे भी रोजाना बदलना चाहिए।

वर्कआउट के बाद जरूर नहाएं-

अगर आपको भी लगता है कि दिन में एक बार ही नहाना काफी होता है तो आप गलत नहीं है. लेकिन अगर आप शाम को जिम जाते हैं या कोई एरोबिक्स क्लास में जाते हैं, तो आकर दोबारा नहाना बहुत जरुरी है. वर्कआउट के बाद शरीर से पसीना निकलता है, जिससे गंदगी चिपकी रहती है। अगर आप वर्कआउट के बाद नहाएंगी नहीं, तो पसीना सूख जाने पर सारी गंदगी शरीर पर ही रह जाएगी। इससे फंगल इंफेक्शन सहित अन्य बीमारियां हो सकती हैं। आप जब भी वर्कआउट करें, उसके बाद नहाएं जरूर और तमाम बीमारियों को खुद से दूर रखें और स्वस्थ रहें।

कहीं टॉयलेट में फोन लेकर जाना आपकी आदत तो नहीं-

अगर आपको भी अपने फोन के बिना एक पल चैन नहीं आता, तो यह आपकी हेल्थ के लिए खतरे की बात है. आप टॉइलट जाकर सिर्फ हाथ धो सकते हैं फोन नहीं. इसलिए फोन के साथ बहुत से जम्स आपके फोन के जरीर शरीर में आ जाते हैं और बीमारियां फैलते हैं इसलिए फोन को टॉइलट में ना यूज़ करें.

वेजाइनल हाइजीन-

वेजाइना को साफ रखने के लिए रोजाना शावर लें। साबुन को अच्छे से साफ करें। सुनिश्चित करें कि इंटिमेट कपड़े ज्यादा टाइट ना हों। कॉटन मैटीरियल को प्राथमिकता दें। मोशन के बाद, अपने प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से साफ करें। इससे कीटाणुओं वेजाइना में नहीं जाएंगे।

नाखूनों की सफाई-

अपनी हाथों की और पैरों की उंगलियों के नाखूनों को ट्रिम करते रहें और इन्हें अच्छी शेप में रखें। इससे आपको नाखूनों में होने वाले किसी भी इंफेक्शन से बचने में मदद मिलेगी। साथ ही नाखनों को साबुन और हल्के ब्रश से डेली साफ करें।

साफ अंडरगारमेंट्स पहनें-

साफ और सूखे अंडरगारमेंट्स पहनना बहुत जरूरी है. गंदे या गीले अंडरगारमेंट्स पहनने से इन्फेक्शन का खतरा होता है. रोजाना अंडरगारमेंट्स बदलें और धोकर अच्छी तरह सुखाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...