सेक्स के बारें में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं और अपनी नॉलेज बढ़ाने की कोशिश करते हैं. ये अच्छी बात है, लेकिन इस सच से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वे अपनी सेक्सुअल हाइजीन के बारें में बहुत कम जानते हैं और उसके बारें में बात भी नहीं करते. जबकि अगर सेक्स के बाद हाइजीन का ख्याल ना रखा जाएँ तो एलर्जी, इन्फेक्शन, खुजली, यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो इसलिए जाने सेक्स के बाद किस तरह से हाइजीन मेंटेन करनी चाहिए.

हैंड वाश करने को अपनी आदत बना लें

सेक्स से पहले और बाद में अपने हाथ जरूर धोने चाहिए क्योंकि वहीसे बैक्टीरिया हमारी बॉडी तक पहुंचता है. दरअसल, सेक्स के दौरान अक्सर हम अपना या पार्टनर का जेनिटल एरिया पेनिट्रेट करने के लिए हाथों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में हाथ गंदे होंगे तो इन्फेक्शन का खतरा भी रहेगा. इसलिए अपने हाथों को अच्छे से साफ़ करें.

सेक्स के बाद यूरिन पास करना बहुत जरूरी है

हालांकि इस बात को लेकर लड़कियों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं उन्हें लगता है अगर उन्होंने सेक्स के बाद यूरिन पास किया तो इससे प्रेगनेंसी के चांस कम हो जायेंगे लेकिन अगर यूरिन पास नहीं किया तो यानि के सहारे बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है. लेकिन यूरिन पास करने से बैक्टिरियां वजाइना से फ्लश हो जाता है.

इंटीमेट एरिया की साफ सफाई भी करें

किसी भी तरह के बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि इंटरकोर्स के बाद पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई की जाए. आप चाहें तो पानी के साथ माइल्ड साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इरिटेशन की समस्या हो सकती है

सेक्स से पहले हेयर रिमूव करें

वजाइना में अधिक बाल होने से, पसीना आता है और वहां की त्वचा पर दानें, फुंसियां हो जाती हैं. और इस कारण सेक्स के दौरान परेशानी भी महसूस होती है. प्राइवेट पार्ट्स के आस-पास के अनवॉन्टेड बालों को रिमूव करना एक बेहद सुरक्षित और हेल्थी ऑप्शन (option) होता है. और सभी को यह तरीका अपनाना चाहिए.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

माउथवॉश भी है जरूरी

इंटीमेट होने के लिए कई बार ओरल सेक्स का सहारा भी लिया जाता है. ऐसा करना गलत नहीं है लेकिन ऐसा करके मुंह की साफसफाई का ख्याल ना रखना गलत जरूर है. सेक्स के बाद ब्रश और माउथवॉश जरूर करें.

वजाइना में साबुन का यूज़ ना करें

शायद आप नहीं जानते कि वैजाइना एक ट्यूब की तरह होती है जो बाहर ओपनिंग से शरीर के अंदर सर्विक्स से जुड़ती है. बाहर के हिस्से को वल्वा (Vulva) कहते हैं. बहुत सी महिलाएं सेक्स के बाद वैजाइना के अंदर तक पानी और साबुन से साफ़ करने की कोशिश करती हैं. जो सही नहीं है, इससे नुकसान हो सकता है.

आपको अपनी वैजाइना को किसी साबुन या जेंटल वॉश आदि की ज़रूरत नहीं होती. वैजाइना में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो उसे किसी भी किस्म के इन्फेक्शन से बचाते हैं. बार-बार साबुन से धोने से वैजाइना का pH बैलेंस बिगड़ जाता है. इससे अच्छे बैक्टीरिया मर जाते हैं और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए सेक्स के बाद वजाइना को हलके गुनगुने पानी या फिर साफ़ पानी से क्लीन करें.

सेक्स के बाद पैंटी पहनने से बचें

सेक्स के तुरंत बाद पहले से ही पहनी हुई पैंटी ना पहने क्योंकि वो हलकी गीली होगी या फिर उसमे पसीना होगी. ये स्तिथि बैक्टीरिया को न्यौता दे सकती हैं. इसलिए या तो पैंटी ना पहनें और अगर पहननी भी है तो साफ़ धूलि हुई फ्रेश पैंटी पहने.

वजाइना को साफ़ सफाई के दौरान रगड़ें नहीं

वजाइना की सफाई आवश्यक है लेकिन अंदरूनी अंगों को रगड़ने से बचना चाहिए. ऐसा करने से संक्रमण का खतरा बहुत अधिक बढ़ता जाता है. इसके अलावा, खुशबू वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके से योनि का pH बैलेंस भी बिगड़ने लगता है.

सेक्स के बाद पानी भी पियें

सेक्स के दौरान शरीर से काफी हीट निकलती है और थकन भी हो जाती है इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, पसीना निकलता है और वैजाइना भी सूख सकती है. इसीलिए सेक्स के बाद पानी जरूर पीना चाहिए. इससे आपका पूरा शरीर को उसके रेगुलर तापमान पर आ जाता  है. साथ ही आपका शरीर डी-हायड्रेट नहीं होता.

प्राइवेट पार्ट पर खुशबु वाली चीजें लगाने से बचें

आजकल बाज़ार में प्राइवेट पार्ट के लिए, कई तरह के परफ्यूम (perfume) और लोशन (lotion) आते हैं. जिसके इस्तेमाल से प्राइवेट पार्ट बेहद सुगंधित हो जाते है. और यह सारी चीज़े, सेक्स में ऐक्टिव (active) रहने वाले लोग ज्यादा इस्तेमाल करते है.

इन सब के इस्तेमाल से बचना चाहिए. ऐसे लोशन और इत्र में मौजूद रसायन आपके गुप्तांगो (private part) की संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकते है. और आपको जलन, खुजली जैसी समस्या आ सकती है.

एनल सेक्स  धयान दें

एनल सेक्स के बाद हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि सेक्स के दौरान एनल में मौजूद बैक्टीरिया पेनिस पर लग सकते हैं और वे पेनिस पर इंफेक्शन फैला सकते हैं. ऐसे में जब भी एनल सेक्स करें तो पेनिस की फोर स्किन को पीछे की तरफ खींच कर अच्छे से पानी से साफ करें. वहीं, अगर एनल सेक्स के लिए क्लाइटोरिस का इस्तेमाल हुआ है तो भी उसके ऊपर मौजूद हुड को थोड़ा पीछे कर के साफ करें. कोशिश करें कि एनल सेक्स के बाद गुनगुने पानी से गुप्तांगों को साफ करें.

सेक्स टॉय को भी क्लीन करें

अगर आपने सेक्स के दौरान सेक्स टॉय का इस्तेमाल किया है तो उसकी सफाई बहुत जरूरी हो जाती है, क्योंकि सेक्स टॉय पर कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो दोबारा सेक्स टॉय के इस्तेमाल से आपके एनस या वजायना में जा सकते हैं. इसलिए सेक्स करने के बाद सेक्स टॉयज को गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से साफ कर के सुखा लेना चाहिए. इससे बैक्टीरिया के पनपने का चांस काफी हद तक कम हो जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...