Ishita Dixit : गर्मी का मौसम आते ही मुझे टेंशन होने लगता है अपनी स्किन को लेकर तबियत को लेकर , क्योंकि सच बात तो ये है कि मुझे गर्मी का मौसम ,तेजधूप ,पसीना से सख्त नफरत है, मुझे बारिश का मौसम बहुत पसंद है .लेकिन एक सच ये भी है कि गर्मी में काम भी ज्यादा होता है , और काम तो करना है ,घर से भी निकलना ही है ,भले ही पसीना आए लेकिन प्रॉपर मेकअप भी करना है , इसलिए खास तौर पर मैं गर्मी में अपना खास ध्यान रखती हूं मेकअप से लेकर हेल्थ और स्कीन की देखभाल करती हूं जैसे कि मेकअप के समय मैं फाउंडेशन वही इस्तेमाल करती हूँ, जो स्किन पर काफी लंबे समय तक टिकता है.

और ड्राई रहता है जो कि गर्मियों में पसीना आने के बावजूद यह आसानी से निकलता नहीं है. लेकिन सबसे जरूरी चीज़ मेरे लिए मेकअप फिक्सर है.चाहे कितनी भी गर्मी हो, मैं दिन में दो-तीन बार मेकअप फिक्सर अपने मेकअप पर लगाती हूँ, ताकि वह सेट रहे और पसीने की वजह से खराब न हो. इसलिए मेकअप फिक्सर मेरे लिए बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी है इसके अलावा लाइनर और मस्कारा वाटर प्रूफ लगाती हूं लिपस्टिक भी ज्यादा तर मेट लिपस्टिक लगाती हूँ ताकि वो पसीने से खराब ना हो , गर्मी में मुझे डिहाईजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हु और दिन में एक बार नारियल पानी भी जरूर पीती हूं.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

खाने में अनाज से ज्यादा फल और सब्जी खाती हूँ जो जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है . गर्मी में मुझे स्किन प्रॉब्लम हो जाती है क्योंकि मुझसे गर्मी सहन नहीं होती हाल ही में हम लोग धूप में होली का सीक्वेंस शूट कर रहे थे, और मेरी हालत खराब हो गई थी. तो मुझे कुछ समय के लिए शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा .लिहाजा मेरी कोशिश रहती है कि जब मैं धूप में जाऊ तो अपना सिर ढक कर रहू ताकि धूप से बच सकूं.

गर्मी में अगर कपड़ो की बात करूं तो नार्मली मैं ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनती हूं इसके अलावा गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए मैंने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए हैं.मैं छाछ पीना शुरू कर दिया है और खूब नारियल पानी भी पीती हूं, क्योंकि ये शरीर और स्किन को ठंडा रखते हैं. जितनी भी ठंडी चीज़ें मैं अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हूँ, वो सब मैंने गर्मियों में शामिल कर ली हैं. इसके अलावा मैं मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल नियमित रूप से करती हूं, लेकिन फिर भी मैं दिन में दो बार टच-अप करना पड़ता है, क्योंकि लगातार पसीना और गर्मी की वजह से मेकअप प्रभावित होता है.

शूट के दौरान हम तेज लाइट्स के बीच रहते हैं, जो स्किन पर बहुत गर्मी डालती हैं. इसलिए मैं यह भी सुनिश्चित करती हूँ कि जैसे ही मेरा पैकअप हो, मैं तुरंत अपना पूरा मेकअप अच्छे से हटा दूं और स्किन को आराम दूँ.क्योंकि अगर मेकअप लंबे समय तक स्किन पर रहता है, तो वह स्किन को नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए काम खत्म होते ही मैं मेकअप हटाना ज़रूरी समझती हूं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...