Face Serum : यह त्वचा का ख्याल रखने वाला एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसमें बहुत ही पावरफुल इंग्रीडिएंट्स पाए जाते हैं. फेस सीरम छोटे- छोटे मॉलिक्यूल्स द्वारा  बना होता है, इसके साथ ही इसमें हाई पेनिट्रेशन का पावर भी होता है और फेस सीरम डिलीवर करता है एक्टिव इंग्रेडिएंट्स के हाई कॉन्सेंट्रेशन को.

ये एक लाइट वेट मॉइश्चराइजर होता है, लेकिन क्वालिटी में मॉइश्चराइजर से बहुत  बेहतर होता है.  फेस सीरम को डायरेक्ट स्किन पर लगा सकते है. फेस सीरम को जब स्किन पर लगाया जाता है तो स्किन में गलो बढ़ जाता है. हमेशा फेस सीरम फेस पर अप्लाइ करने से पहले स्किन को साफ करने के लिए क्लींजिंग का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है और फेस सीरम लगाने बाद स्किन को मॉइश्चराइज़ करना. फेस सीरम वॉटर बेस्ड होने के कारण बहुत जल्दी ही स्किन में ऑब्जर्व हो जाता है, यही वजह है कि फेस सीरम का यूज़ करने के त्वचा को अंदर से नमी मिलती है.

यह जरूरी क्यों है

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है हमारी स्किन में कई तरह की समस्याएं होने लगती है जैसे कि उम्र के साथ त्वचा पर दिखने वाली बारीक रेखाएं, झुर्रियां, पिगमेंटेशन, स्किन की नीरसता और रोमछिद्रों का बड़ा हो जाना. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए फेस सीरम का यूज़ करना जरुरी हो जाता है क्यूंकि फेस सीरम में विटामिन सी,हयाल्यूरोनिक एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड से पाए जाते हैं. यह एक्टिव इंग्रीडियंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. यही वजह है कि इस तरह के डेली विअर सीरम अपनी ऐंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टी के साथ आपकी त्वचा को रिपेयर करते हैं और हर मौसम में बैलेंस बनाए रखते हैं.

फेस सीरम को कैसे लगाएं

आपको यह पता होना जरूरी है कि किस ऑर्डर में क्लींजिंग, टोनिंग, इनरिचिंग और मॉइश्चराइजिंग होनी चाहिए. स्किन को नरिश्मेंट देने के स्टेप्स में क्लींजिंग और टोनिंग के बाद तीसरे नंबर पर आता है सीरम लगाना. इसे लगाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे दो उंगलियों से लगाएं ताकि यह फैले नहीं और दिन का वक्त हो तो सीरम के बाद सनस्क्रीन लगाएं और रात का वक्त हो तो एक अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई करें.

फेस सीरम लगाने के फायदें

इनमें विटामिन सी होता है, जिसकी वजह से त्वचा के ओपन पोर्स यानि खुले रोम छिद्र दिखाई नहीं देते. लंबे समय के लिए स्किन ब्यूटीफ़ुल बनी रहती है. स्किन टोन्ड और टाइट एंड बनी रहती है.

सामान्य तौर पर देखें तो, सीरम में विटामिन ए, सी और ई सहित और भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इनमें रेटिनाॅल (विटामिन ए) और त्वचा को टोन करने वाले दूसरे तत्व भी होते हैं. त्वचा को माॅइश्चराइज करने से पहले लगाए जाने के कारण यह रिंकल्स, पिगमेंटेशन और फाइन लाइन्स पर सीधे असर करते हैं.

फेस सीरम त्वचा को गहराई से पोषण देता है. सीरम में मौजूद विटामिन C, हायल्यूरोनिक एसिड और रेटिनॉल स्किन को गहराई से हाइड्रेट करते हैं.

इसमें एंटी-एजिंग के गुण होते हैं. ये चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है.

फेस सीरम का इस्तेमाल स्किन टोन को बैलेंस करता है. दाग-धब्बे, मुहांसे और दाने व टैनिंग को कम करता है.

यह त्वचा स्मूद और ग्लोइंग बनाता है. फेस सीरम के रोजाना इस्तेमाल से स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है.

सीरम में एलोवेरा और कैमोमाइल जैसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो त्वचा को ठंडक और शांति प्रदान करते हैं, और रेडनेस, इर्रिटेशन और सूजन को कम करते हैं.

सीरम का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा अधिक हेल्दी, ब्राइट और यंग दिखने लगेगी!

स्किन को यूवी रेज के प्रभाव से बचाने के लिए नियमित तौर पर सीरम ज़रूर लगाएं. इससे स्किन को पोषण की प्राप्ति होती है. इससे स्किन यूवी डैमेज से बची रहती है. इसमें नियासिनमाइड और ग्लाइकोलिक एसिड समेत कई ज़रूरी तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन की बेहतर तरीके से केयर करते है.

सीरम कैसे कैसे-1  लोरियल पेरिस का, रिवाइटलिफ्ट, ट्रिपल पावर कॅान्सेंट्रेटेड सीरम (L’oreal Paris, Revitalift, Triple Power Concentrated Serum)

इस सीरम का दावा है कि ये बस 4 हफ्तों में रिंकल्स रिपेयर करता है, स्किन टोन ईवन करता है, स्किन टेक्सचर स्मूथ करने के साथ साॅफ्ट करता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है.

2 ककून, एटर्नल यूथ स्मार्ट नाइट सीरम + इंटेस रिपेयर (Coccoon Eternal Youth Smart Night Cream Intense Repair)

यह सीरम हर दिन आपकी त्वचा को और भी अधिक चमकदार, और जवान बनता है.  महीन रेखाओं और झुर्रियों को काफी हद तक कम करता है और भरपूर नमी प्रदान करके आपको एक युवा, दमकती त्वचा देंता है.

इसका इस्तेमाल रात को करना चाहिए क्यूंकि जब हम सोते हैं, तो शरीर आराम की स्थिति में होता है और पर्यावरणीय कारकों (प्रदूषण, यूवी किरणें, मौसम की स्थिति) से दूर रहता है. नींद की इस अवस्था में, जब शरीर शांत और स्थिर होता है, तो शरीर में त्वचा की मरम्मत, पुनर्स्थापन और पुनर्जनन की प्रक्रिया होती है.

इस नाइट सीरम में उच्च नमी प्रदान करने वाले तत्व, विटामिन और एंटी-एजिंग तत्व शामिल हैं, जो अधिक मात्रा में उपयोग करने पर त्वचा में अधिक प्रभावी ढंग से समा जाते हैं. इसके बाद यह त्वचा से डार्क स्पाॅट, फाइन लाइन्स और रिंकल्स कम करता है और धीरे-धीरे मिटा देता है.

3 The Derma Co 10% नियासिनमाइड सीरम

10 mlThe Derma Co 10% नियासिनमाइड सीरम 2% जिंक के साथ, डीप पेनेट्रेशन फॉर्मूला™ द्वारा संचालित | मुँहासे के निशान को फीका करत…डर्मा कंपनी के 10% नियासिनमाइड फेस सीरम का इस्तेमाल करने के लिए, दिन में दो बार अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर 3-5 बूंदें लगाएं. सीरम को हल्के हाथों से ऊपर की ओर गोलाकार गति में मालिश करें जब तक कि यह त्वचा में पूरी तरह से समा न जाए. सुबह, अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए हमेशा ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. नियासिनमाइड सीरम मुहांसों के निशान, बड़े रोमछिद्रों और असमान त्वचा के लिए कारगर है. इस सीरम को लगाने पर पाएं साफ़ और दमकती त्वचा4  Foxtale (Pack of 3) Milky Way 3% Tranexamic Acid + Peptide Serum for Hyperpigmentation |

यह सीरम दवा करता है कि अगर काले धब्बे आपकी खूबसूरती को फीका कर रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक क्रांतिकारी फॉर्मूला है! सिर्फ 4 हफ्तों में, देखें कैसे काले धब्बे और जिद्दी पिगमेंटेशन गायब हो जाते हैं, और आपको वो नई चमक मिलती है जिसका आपने हमेशा सपना देखा है. यह असरदार लेकिन कोमल ट्रीटमेंट हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने, मेलेनिन उत्पादन को नियंत्रित करने और आपकी त्वचा के प्राकृतिक, एकसमान रंग को वापस लाने के लिए लगातार काम करता है. असरदार होने के साथ-साथ हल्का होने के कारण, इसका कोमल हाइड्रेटिंग फॉर्मूला इसे सभी प्रकार की त्वचा के लिए रोज़ाना इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित बनाता है.

5  Plum 1% Retinol Advanced Anti Aging Night Face Serum

Plum ब्रांड का यह सीरम रेटिनॉल कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा की कसावट में सुधार होता है और फाइन लाइंस व झुर्रियां कम हो सकती हैं. इसके जरिए सेल्स के नएपन में भी सुधार होता है और यह हाइपरपिगमेंटेशन को कम करते हुए त्वचा की बनावट को भी चिकना बनाता है. इसके जरिए एक्ने बैक्टीरिया भी कम होते हैं, जिससे मुंहासे, फुंसी और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है. वहीं, यह सीरम जल्दी अवशोषित हो जाता है, चिपचिपा नहीं है और संवेदनशील त्वचा सहित सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है. आप इसके 2-3 बूंद पूरे चेहरे पर अच्छी तरह थपथपाते हुए लगा सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...