Trending Shoes : हर  साल फरवरी, मार्च में जब बड़े फैशन ब्रैंड्स अपने फाल/विंटर कलैक्शन पेश करते हैं, तब लगता है कि इन ट्रेंड्स को आने में अभी बहुत वक्त है. लेकिन देखते ही देखते अगस्त खत्म होता है और सितंबर आते ही वही रनवे ट्रेंड्स बाजार और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अगर आप भी इस फाल सीजन में अपने लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं तो जान लीजिए फाल/विंटर 2026 के सब से बड़े शू ट्रेंड्स जो इस बार फैशन की दुनिया में खूब चर्चा बटोर रहे हैं.

कौन सा ट्रेंड चुनें

अगर आप सिर्फ एक नया फुटवियर खरीदना चाहती हैं तो लेस अप बूट्स या पौइंटेड टो हील्स सब से बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं पार्टी और फैस्टिव सीजन के लिए सैटिन शूज शानदार चौइस रहेंगे.

पूरा फैशन स्टेटमैंट

फाल/विंटर 2026 में फुटवियर सिर्फ आराम तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि पूरा फैशन स्टेटमैंट बनेंगे. लेसअप बूट्स, सैटिन शूज, जेब्रा प्रिंट, कलर ब्लौकिंग और ऐक्स्ट्रा पौइंटेड टो जैसे ट्रेंड्स इस सीजन हर फैशन लवर के वौर्डरोब का हिस्सा बनने वाले हैं.

अगर आप आने वाले सीजन में ट्रेंड के साथ चलना चाहती हैं तो अभी से इन स्टाइल्स को अपनी शौपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं.

लेसअप शूज की वापसी

Laceup Shoes

इस सीजन लेसअप शूज एक बार फिर ट्रेंड में हैं. घुटनों तक जाने वाले लेसअप बूट्स से ले कर छोटे लेस वाले फुटवियर तक, हर स्टाइल फैशन रनवे पर देखने को मिला.

अगर आप को थोड़ा यूनीक लुक पसंद है तो कटआउट लेसअप डिजाइनें भी इस साल काफी पसंद किए जा रही हैं.

सैटिन शूज बनेंगे नया फैशन स्टेटमैंट

अब तक फाल सीजन में स्वैड शूज सब से ज्यादा पसंद किए जाते थे लेकिन इस बार सैटिन ने सब का ध्यान खींच लिया है. नुकीले पंप्स, फ्लैटफौर्म और पीपटो डिजाइन वाले सैटिन फुटवियर इस सीजन का बड़ा ट्रेंड बनने वाले हैं. अगर किसी पार्टी या फैस्टिव लुक की तैयारी कर रही हैं तो सैटिन शूज आप के आउटफिट को अलग पहचान देंगे.

ऐक्स्ट्रा पौइंटेड टो शूज

इस बार नुकीले पंजों वाले जूते पहले से भी ज्यादा लंबे और आकर्षक नजर आएंगे. चाहे हील्स हों बूट्स या पंप्स, ऐक्स्ट्रा पौइंटेड टो डिजाइनें इस सीजन की सब से बोल्ड ट्रेंड मानी जा रही हैं. यह लुक आप के पैरों को लंबा और ऐलिगैंट दिखाने में मदद करता है.

कलर ब्लौकिंग फिर ट्रेंड में

कुछ साल पहले जो कलर ब्लौकिंग स्टाइल खूब पसंद किया जाता था, वह अब फिर से वापसी कर चुका है. 2 या 3 अलगअलग रंगों वाले फुटवियर इस फाल सीजन में खूब देखने को मिलेंगे. अगर आप सिंपल आउटफिट पहन रही हैं तो कलर ब्लौक शूज आप के पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं.

जेब्रा प्रिंट और पोल्का डौट्स

अगर आप को प्रिंटेड फुटवियर पसंद हैं तो इस बार आप के लिए अच्छी खबर है. जेब्रा प्रिंट और पोल्का डौट्स दोनों ही इस सीजन में ट्रेंड कर रहे हैं खासकर जेब्रा प्रिंट वाले बूट्स और पोल्का डौट हील्स फैशन लवर्स की पहली पसंद बन सकती हैं. बस ध्यान रखें कि दोनों प्रिंट्स को एकसाथ पहनने से बचें.

र साल फरवरी, मार्च में जब बड़े फैशन ब्रैंड्स अपने फाल/विंटर कलैक्शन पेश करते हैं, तब लगता है कि इन ट्रेंड्स को आने में अभी बहुत वक्त है. लेकिन देखते ही देखते अगस्त खत्म होता है और सितंबर आते ही वही रनवे ट्रेंड्स बाजार और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अगर आप भी इस फाल सीजन में अपने लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं तो जान लीजिए फाल/विंटर 2026 के सब से बड़े शू ट्रेंड्स जो इस बार फैशन की दुनिया में खूब चर्चा बटोर रहे हैं.

कौन सा ट्रेंड चुनें

अगर आप सिर्फ एक नया फुटवियर खरीदना चाहती हैं तो लेस अप बूट्स या पौइंटेड टो हील्स सब से बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं पार्टी और फैस्टिव सीजन के लिए सैटिन शूज शानदार चौइस रहेंगे.

पूरा फैशन स्टेटमैंट

फाल/विंटर 2026 में फुटवियर सिर्फ आराम तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि पूरा फैशन स्टेटमैंट बनेंगे. लेसअप बूट्स, सैटिन शूज, जेब्रा प्रिंट, कलर ब्लौकिंग और ऐक्स्ट्रा पौइंटेड टो जैसे ट्रेंड्स इस सीजन हर फैशन लवर के वौर्डरोब का हिस्सा बनने वाले हैं.

अगर आप आने वाले सीजन में ट्रेंड के साथ चलना चाहती हैं तो अभी से इन स्टाइल्स को अपनी शौपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...