Bigg Boss 20 : कलर्स और जियो हॉट स्टार पर अति चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है , और इस शो के शुरू होते ही बिग बॉस 20 की चर्चा भी जोर-शोर से शुरू हो गई है, जिसके पीछे खास वजह यह है कि पिछले 19 सालों से छोटे पर्दे का अति चर्चित रियलिटी शो जिसमें भाग लेने वाले कलाकार बाहर निकलते ही रातों रात स्टार बन जाते हैं. इस लिए हर कोई इस शो में भाग लेना चाहता है ..

जब ये शो शुरू होने वाला था तो इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों को लेकर पिछले दो महीने से चर्चा जोरों पर थी, जिसमें बताया जा रहा था की इस शो में भाग लेने वाले कलाकार नामी गिरामी हस्तियां होगी,
क्योंकि इस बार का बिग बॉस 20 खास होने वाला है इस बार इस शो ने अपने 19 सीजन पूरे किए है , और यह 20 वा सीजन है , इसलिए इस बार शो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा..

लेकिन इसके विपरीत जब 6 सितंबर 2026 को शो के होस्ट सलमान खान ने सारे प्रतियोगियों को इंट्रोड्यूस किया तो दर्शक सदमे में आ गए, क्योंकि इस बार प्रतियोगी के रूप में ज्यादातर नए चेहरे हैं, और कोई भी ऐसा हिट सेलिब्रिटी नहीं है जिसे देखकर राहत की सास ली जाए .

पहला एपिसोड टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर शो की आलोचना शुरू हो गई. यहां तक कि दर्शकों को सलमान खान की होस्टिंग भी काफी ठंडी नजर आई . क्योंकि इस बार के बिग बॉस में प्रतियोगियों के रूप में ज्यादातर ऐसे प्रतियोगी नजर आए जो टूटे रिश्तों के चलते निराशा और दुखी और नकारात्मक ऊर्जा के साथ शो में भाग लिए हुए हैं ,जैसे कि तीन बच्चों की मां और एक्ट्रेस माही विच जिनका हाल ही में जय भानुशाली से तलाक हुआ है , वह शो के दौरान ये कहती नजर आई कि इस बार बिग बॉस तलाकशुदा लोगों से भरा हुआ है, क्योंकि माही विच जहां तलाकशुदा है, वही मैरी कॉम प्रसिद्ध बॉक्सर भी तलाकशुदा है, इसके अलावा बादशाह प्रसिद्ध रैपर और सिंगर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी जिनका 5 महीने पहले ही तलाक हुआ है वो भी बतौर प्रतियोगी इस शो का हिस्सा है . वही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का ब्रेकअप हुआ है , जिसका दुख वह बिग बॉस के घर में जताती नजर आई है.

इतना ही नहीं प्रसिद्ध भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीती तिवारी ने भी अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी मां ने सिंगल मदर के रूप में रिती की परवरिश की है. और वह अपनी मां के लिए पैसे कमाना चाहती हूं. ताकि अपनी सिंगल मदर को अच्छी लाइफ दे सके.. इतना ही नहीं शो के बाकी प्रतियोगी भी कहीं ना कहीं ब्रेकअप और टूटे दिल के साथ बिग बॉस 20 में शामिल हुए हैं. इन सभी का दुख देखकर शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगियों से कहते नजर आए ब्रेकअप का टेंशन मत लो सिर्फ मुझे देखो , और सीखो , सलमान के अनुसार प्यार में ब्रेकअप जिंदगी का अंत नहीं है बल्कि नई शुरुआत है , सो.. आगे बढ़ो.

अगर देखने जाए तो फिलहाल बिग बॉस 20 दुखी आत्माओं से भरा हुआ है , अब ये शो 3 या साढ़े तीन महीना दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...