सनी देओल और शाहरुख खान ने यश राज की फिल्म डर में साथ में काम किया था। जिसके कलाकार शाहरुख खान सनी देओल के साथ जूही चावला भी थी. फिल्म की कहानी एक ऐसे साइको प्रेमी की थी जो किसी भी हालत में अपनी किरण अर्थात जूही चावला को पाना चाहता है. इस फिल्म में जहां शाहरुख खान विलन थे वही सनी देओल हीरो थे. ज्यादातर फिल्म की कहानी हीरो पर आधारित होती है, लेकिन इस फिल्म की कहानी विलन पर केंद्रित थी.

जिसके चलते फिल्म में हीरो अर्थात सनी देओल का किरदार कमजोर पड़ रहा था ,हद तो तब हुई जब फिल्म के क्लाइमेक्स में भी सनी देओल से ज्यादा शाहरुख खान को महत्ता दी गई. यह बात सनी देओल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उन्होंने डायरेक्टर यश चोपड़ा से इस बात को लेकर खिलाफत भी की . लेकिन जब डायरेक्टर ने सनी देओल के बोलने के बावजूद क्लाइमैक्स नहीं बदला और सनी के हीरो होने के बावजूद फिल्म का पूरा क्रेडिट शाहरुख के हिस्से कर दिया ,तो यह सनी से बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं हुआ ,सनी ने यश चोपड़ा को समझने की कोशिश की कि मैं फिल्म में कमांडो हूँ और ज्यादा फिट हु तो फिर एक दुबला पतला इंसान मुझे कैसे मार सकता है , सनी देओल के समझाने के बावजूद टस से मस नहीं हुए,

ये देख उस दौरान सनी देओल को इतना गुस्सा आया कि सनी देओल ने अपना गुस्सा कंट्रोल करने के लिए पेंट की जेब में हाथ डाल दिया , फिर भी जब सनी का गुस्सा कंट्रोल नहीं हुआ तो उन्होंने गुस्से के मारे अपनी पेंट की जेब फाड़ दी . सनी को इस बात का गुस्सा था कि उनको गलत तरीके से स्क्रिप्ट सुनाई गई , गौरतलब हैं डर करने से पहले सनी देओल की कई फिल्में रिलीज हो चुकी थी जैसे कि घायल त्रिदेव दामिनी नरसिम्हा और विश्वात्मा जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दे चुके थे जब की शाहरुख खान की सिर्फ दीवाना फिल्म रिलीज हुई थी , बावजूद इसके यश चोपड़ा ने शाहरुख को ज्यादा भाव दिया.

देओल परिवार ऐसे तो पूरी तरह शांत स्वभाव का है , लेकिन जब गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ता है तो वह कंट्रोल के बाहर होता है फिर चाहे वह धर्मेन्द्र जी हो या सनी देओल. देओल परिवार के गुस्से से बॉलीवुड में हर कोई वाकिफ है.

पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान और डर फिल्म को लेकर और इस इंसिडेंट को लेकर जब सवाल पूछा गया तो सनी देओल ने अपने अंदाज में यह बात बताई थी , साथ ही सनी ने यह भी कहा कि ये बात बोहत पुरानी है इस लिए अब उनके मन में कोई गिला शिकवा नहीं है , अलबत्ता डर फिल्म के दौरान शाहरुख की मौजूदगी में सनी के साथ हुए सौतेले व्यवहार के चलते सनी देओल ने शाहरुख के साथ किसी और फिल्म में कभी काम नहीं किया. लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात को भी तूल देते हुए कहा कि अब हमारे बीच कोई टेंशन नहीं है.

जहाँ एक ओर देओल परिवार के साथ सलमान खान के रिश्ते बोहत अच्छे है वही शाहरुख खान और सनी देओल कभी कहीं भी एक साथ नजर नहीं आए, और ना ही साथ में कोई फिल्म की . सनी ने डर के बाद यश चोपड़ा के साथ भी कोई फिल्म नहीं की ,अलबत्ता शाहरुख और सनी देओल ने कभी भी पब्लिकली या सोशल मीडिया पर एक दूसरे की बुराई नहीं की ,लेकिन दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ते नहीं है यह भी जगजाहिर है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...