Actresses Career After Marriage : बड़े बुजुर्गों का कहना है इंसान को एक ही जीवन मिलता है उसे ऐसे ही जाया ना करें , हर किसी को जिंदगी में अपने टैलेंट के हिसाब से कुछ ऐसा जरूर करना चाहिए जो उसकी काबिलियत को और निखारे , मानसिक संतुष्टि के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान और आर्थिक रूप से मजबूती भी अदा करे . औरत हो या मर्द हर किसी को कंधे से कंधा मिलाकर जिंदगी का खट्टा मीठा सफर तय करना चाहिए ..

लेकिन इसके विपरीत शादी के बाद जहां पति घर परिवार का बोझ उठाते हुए अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे रहते हैं , वही कई औरते शादी होते ही अपना सारा काम काज छोड़ कर घर गृहस्ती में जुड़ जाती है , और अपने अच्छे खासे प्रोफेशन को टाटा बाय बाय कह देती है .जो कि शादी से पहले अपनी प्रोफेशन में मल्टी टैलेंटेड थी, और हजारों रुपए कमा रही थी, वकील डॉक्टर इंजीनियर एक्ट्रेस गायिका, निर्देशिका आदि , इन सभी लड़कियों को अपने प्रोफेशन को सही अंजाम देने के लिए पढ़ाई और संघर्ष के साथ कई साल लग जाते हैं और फिर फाइनली जब वह बेहतर परफॉर्मेंस देकर समाज में अपना खास मुकाम बना लेती हूं तो कुछ ही सालों में शादी कर लेती है और शादी के बाद अपना वही करियर जिसके लिए इन लड़कियों ने कड़ी मेहनत की होती है उसी को बीच में छोड़कर शादी के बाद घर गृहस्ती में व्यस्त हो जाती है..

ऐसी महिलाओं को कहीं ना कहीं यह लगता है कि शादी के बाद , पति की सेवा बच्चों का पालन पोषण ही उनका धर्म है लिहाजा शादी के बाद ऐसी हाउसवाइफ महिलाएं जो एक समय में अपने प्रोफेशन में सफल होती है और ढेर सारा पैसा नाम इज्जत कमा रही होती है  वह अपने पति और बच्चों को संभालने के चक्कर में बना बनाया करियर खत्म करके घर बैठ जाती है। जब धीरे-धीरे उनका अस्तित्व धूमिल हो जाता है, और जब तक उनको इस बात का एहसास होता है, कि वह आज के समय में अपने नाम से नहीं बल्कि अपने पति और बच्चों के नाम से पहचानी जाती हैं , तो उनको इस बात का कहीं ना कहीं दुख और पछतावा भी होता है.. ऐसे में सवाल यह उठाता है कि पत्नी या मां बनने के बाद अपने प्रोफेशनल करियर को खत्म करके घर गृहस्थी में जुट जाना कहा तक सही है ? पति के पैसों पर ऐश करते हुए पार्टी और किटी पार्टी कर के अपनी खुशी को कैश करना , और शादी के बाद किचन और बच्चों में पूरी जिंदगी बीता देना कहा तक सही है ? क्या शादीशुदा औरते घर और करियर साथ में नहीं संभाल सकते? टैलेंटेड औरतों का शादीशुदा और बच्चों की मां बनना अपनी पर्सनल पहचान और उनके प्रोफेशन का अंत है ? यह कहा तक सही है ? पेश है इसी पर एक नजर…..

शादी के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर त्याग कर घर बैठ जाना…..

बॉलीवुड की कई हीरोइन शादी के बाद अपना अच्छा खासा फिल्मी करियर त्याग कर घर गृहस्ती में जुट गई है. जैसे की कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, आयशा जुल्का, रवीना टंडन, आदि कई हीरोइन ने शादी के बाद या तो अपना फ़िल्मी करियर खत्म कर दिया या कुछ सालों के लिए फिल्मों से दूरी बना ली . ताकि वह अपने बच्चे और परिवार पर ध्यान दे सके , इनमें से कई हीरोइन जिन्हें शादी के कई सालों बाद इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें एक्टिंग में फिर से वापसी करनी चाहिए तब तक बहुत देर हो चुकी थी , और इन सभी हीरोइन को हीरोइन के बजाय सह कलाकार के रोल मिले जैसे जहां माधुरी दीक्षित ने अपना एक्टिंग करियर छोड़कर अमेरिका में सेटल हो गई थी, वही मैंने प्यार किया कि भाग्यश्री ने प्यार की खातिर पहली हिट फिल्म मैने प्यार किया के बाद ही एक्टिंग से संन्यास ले लिया , ऐसे ही रवीना टंडन करिश्मा कपूर शिल्पा शेट्टी शादी के बाद अभिनय करियर से दूर हो गई. इनमें से कुछ हीरोइन  जैसे माधुरी रवीना शिल्पा एक्टिंग में वापस भी आई लेकिन उनको वह नाम और दाम नहीं मिला जो पहले मिलता था .

किचन क्वीन बन कर अपना एक्टिंग केरियर तबाह ना करे  ….

कई लड़कियों को ऐसा लगता है कि जब वह अपने हाथ से खाना बनाकर पति और बच्चों को खिलाएंगे घर परिवार की सेवा करेंगी तभी उनका पत्नी धर्म पूरा होगा, लेकिन किचन क्वीन बनने के बजाय अगर अपना दिमाग का इस्तेमाल करके 24 घंटे की नौकरानी रखकर अपने काम धंधे पर भी ध्यान देते हैं , तो घर परिवार भी संभल जाएगा और आपका कैरियर भी बचा रहेगा. जैसे कि कई हीरोइन अपने काम के साथ साथ अपना घर परिवार और बच्चा भी अच्छी तरह संभाल रही है जैसे आलिया भट्ट ,कियारा आडवाणी, कॉमेडियन भारती सिंह, रुबीना दिलाइक, आदि कई हीरोइन है जो अभिनय केरियर के साथ साथ घर परिवार भी अच्छे से संभाल रही है .सिर्फ हीरोइन ही नहीं अन्य अलग अलग प्रोफेशन की शादीशुदा लड़कियां भी घर परिवार के साथ बाहर निकल कर काम भी कर रही है .ताकि आर्थिक तौर पर मजबूत रहे और समाज में मान सम्मान बना रहे .

इससे यही निष्कर्ष निकलता है , कि आज के समय में औरतें मर्दों से भी कहीं ज्यादा टैलेंटेड और मेहनती है वह शादी के नाम पर अपनी काबिलियत को बर्बाद ना होने दे , बल्कि शादी के बाद भी घर गृहस्ती के अलावा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कामयाब होकर अपना अस्तित्व और टैलेंट बनाए रखे

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...