सब्ज हांड़ी
सामग्री
3 आलू
10-12 फ्रैंच बींस
1 कप ब्रौड बींस
3 गाजर
डेढ़ कप छिले मटर
1 गोभी
1 गुच्छा मेथी
3 प्याज
3 टमाटर
50 ग्राम काजू
30 मिलीलीटर क्रीम
1 छोटा चम्मच आदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
1/2 कप औयल
धनियापत्ती
6 हरीमिर्चें
नमक स्वादानुसार.

विधि
सब से पहले आलू व बींस को डायमंड शेप में काटें. फिर गोभी में से छोटेछोटे फूल निकालें. फिर गरम पानी में काजू को उबाल कर पेस्ट तैयार करें. इस के बाद मेथी, धनियापत्ती, प्याज व हरीमिर्च काटें. फिर बरतन में औयल गरम कर उस में प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. इस में अदरकलहसुन पेस्ट डाल कर अच्छी तरह भूनें. अब इस में लालमिर्च पाउडर, हलदी पाउडर, नमक और कटे टमाटर डाल कर अच्छी तरह पकने दें. इस में मेथी डाल कर 3-4 मिनट तक और पकाएं. अब इस में सब्जियां डाल कर मिलाएं और साथ ही काजू का पेस्ट और क्रीम भी ऐड करें. इस के बाद इस में 1 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक सब्जियां तीनचौथाई पक न जाएं, फिर धनियापत्ती व हरीमिर्च डाल कर सारा पानी सूखने तक पकने दें और गरमगरम सर्व करें.
‘मशरूम पुलाव लाइट भी है और हैल्दी भी.’

मशरूम पुलाव
सामग्री
250 ग्राम फ्रेश मशरूम
1 कटोरी बासमती चावल
1 मध्यम साइज प्याज कटा
2 टमाटर कटा
2 चम्मच धनियापत्ती कटी
8-10 काजू/बाजाम
1 चम्मच जीरा
1 स्टार एनिस
1 चम्मच नमक
1 चम्मच लालमिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अदरक पेस्ट
1/2 चम्मच हलदी पाउडर
1 छोटा चम्मच गरममसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच पुलाव या बिरयानी मसाला.
विधि
चावल को 20 मिनट पहले साफ कर के भीगा लें. मशरूम को साफ कर के धो कर टुकड़ों में काट लें. गैस पर प्रेशर कुकर रखें और गरम होने तक तेल डाले तेल गरम होने पर जीरा, स्टार एनिस, काजू/बादाम डाल कर भूनें. फिर कटा हुआ प्याज डाल कर गुलाबी होने तक भुनें. सभी मसाले डाल कर 1 मिनट तक भुने व टमाटर और अदरक पेस्ट डाल कर 1-2 मिनट तक पकाएं. कटा हुआ मशरूम डाल कर अच्छे से मिला लें और 2 मिनट तक पकाएं. चावल डाल कर अच्छे से मिला लें और 2 मिनट तक पकाएं. चावल डाल कर अच्छे से मिलाएं. जिस कटोरे से चावल लिया था उसी से 1ऋ1/2 कटोरे पानी डाले और प्रेशर कुकर को ढक कर उबाल आने दें. जैसे ही उबाल आ जाए तब कटा हुआ धनियापत्ती मिलाएं. प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर के एक सिटी लगा कर गैस को कम आंच में कर के 12 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दे. कुकर को ठंडा हाने दें, गैस निकल निकलने के बाद गरमगरम दही या रायते के साथ परोसें.
‘पनीर को शाही अंदाज में इस तरह बना कर देखें.’
कड़ाही पनीर
सामग्री
20 ग्राम बटर
2 ग्राम क्रश की साबूत लालमिर्च
2 ग्राम क्रश किया हुआ साबूत धनिया
15 ग्राम चौकोर टुकड़ों में हरी शिमलामिर्च कटा
15 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटे हुए प्याज
15 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटे हुए टमाटर
50 ग्राम लबाबदार मसाला
50 ग्राम मखनी ग्रेवी
180 ग्राम कौटेज चीज टुकड़ों में कटा
3 ग्राम कसूरीमेथी पाउडर
5 ग्राम देगीमिर्च पाउडर
थोड़ा सा गरममसाला
थोड़ी सी धनियापत्ती कटी
थोड़ा सा लैमन जूस
नमक स्वादानुसार.
विधि
पैन में बटर गरम कर उस में क्रश की साबूत लालमिर्च, साबूत धनिया डाल कर चटकाएं. फिर इस में प्याज, टमाटर और शिमलामिर्च डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस में लबाबदार मसाला, मखनी ग्रेवी और सारे बचे हुए मसाले डाल कर मिलाते हुए थोड़ा पकाएं. आखिर में कौटेज चीज के साथ ऊपर से लेमन जूस और गरममसाला डाल कर धनियापत्ती से गार्निश कर के स्टीम्ड राइस या नान के साथ सर्व करें.
‘मंगोड़ी की सब्जी सभी को पसंद आएगी.’
मंगोड़ी का शोरबा
सामग्री
200 ग्राम मूंग दाल की मंगोड़ी
5 ग्राम जीरा
80 ग्राम प्याज
5 ग्राम हलदी पाउडर
10 ग्राम अदरक
15 ग्राम लहसुन
5 ग्राम हरीमिर्च लंबी कटी
10 ग्राम बटर
2 ग्राम लैमन जूस
थोड़ा धनियापत्ती
नमक स्वादानुसार.
विधि
बरतन में 5 कप पानी ले कर उस में मंगोड़ी, प्याज, अदरकलहसुन, हरीमिर्च, हलदी पाउडर व नमक डाल कर तब तक उबालें जब तक मंगोड़ी न पड़ जाए. फिर इस मिक्स्चर को ब्लैंड कर के छान लें और एक तरफ रख दें. फिर पैन में बटर गरम कर उस में जीरा डाल कर चटकाएं. फिर इस में तैयार की गई मंगोड़ी डाल कर जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर उबालें. लैमन जूस और धनियापत्ती से गार्निश कर के गरमगरम सर्व करें.
‘पनीर को मखनी बनाना ये रैसिपी आसान कर देगी.’

पनीर मखनी
सामग्री
20 ग्राम देशी घी
थोड़ा सा लहसुन कटा
थोड़ा सा अदरक कटा
5 ग्राम देगीमिर्च
5 ग्राम हरीमिर्च कटी
3 ग्राम कसूरीमेथी
20 ग्राम पीला बटर
20 ग्राम क्रीम
1 पोर सुर्ख पनीर
200 ग्राम मखनी ग्रेवी
2 ग्राम शुगर
3 ग्राम लहसुन भुना
थोड़ा सी धनियापत्ती कटी
नमक स्वादानुसार.
विधि
पैन में घी गरम कर लहसुन को सुनहरा होने तक भूनें. फिर इस में हरीमिर्च, अदरक और देगीमिर्च मिला कर तुरंत मखनी ग्रेवी डालें. अब बटर, क्रीम, कसूरीमेथी और नमक डाल कर अच्छी तरह चलाएं. इस में पनीर और चीनी डाल कर 5 मिनट तक पकाएं. फिर बाउल में निकाल कर भुने लहसुन से गार्निश कर सर्व करें.
