लौकी पनीर कोफ्ता करी

सामग्री

1 कप कद्दूकस की लौकी द्य  1/4 कप आलू उबले व मैश किए द्य  1/4 कप पनीर मैश किया द्य  1 छोटा चम्मच अदरक कटा,  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर,  1/4 कप बेसन द्य  1/4 छोटा चम्मच गरममसाला द्य  2 छोटे चम्मच धनियापत्ती कटी द्य  नमक स्वादानुसार.

सामग्री ग्रेवी की

1/2 कप प्याज का पेस्ट द्य  1 बड़ा चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट द्य  1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर द्य  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर द्य  2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1/4 कप टमाटर कद्दूकस किया

1 तेजपत्ता द्य  2 छोटे चम्मच रिफाइंड औयल द्य  1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

नमक स्वादानुसार.

lauki paneer kofta

विधि

कद्दूकस की लौकी को अच्छी तरह निचोड़ें, उस पानी को मसाला भूनने के काम में लाएं. लौकी में पनीर, आलू व बाकी सारी सामग्री मिलाएं और छोटेछोटे गोले बना लें. लगभग 12 गोले बनेंगे. एक बरतन में

2 चम्मच तेल गरम कर कोफ्तों को उलटपलट कर सेंक लें. एक प्रैशरपैन में 1 चम्मच तेल में तेजपत्ते का तड़का लगा कर प्याज, अदरक व लहसुन भूनें. सूखे मसाले, ग्रेवी व लौकी का पानी डाल कर मसाला भूनें. जब मसाला भुन जाए तब 1 1/2 कप पानी डाल कर 1 सीटी लगवाएं. सर्विंग डिश में ग्रेवी पलटें और उस में कोफ्ते डाल कर 5 मिनट तक ढक कर रखें. फिर धनियापत्ती डाल कर सर्व करें.

‘बेबीकौर्न से बनी यह डिश नई और चटपटी है.’

बेबीकौर्न जालफ्रेजी

सामग्री

200 ग्राम बेबीकौर्न द्य  1 हरी शिमलामिर्च

1/2 पीली शिमलामिर्च द्य  1 टमाटर

1/4 कप प्याज का पेस्ट   2 छोटे चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट   3/4 छोटे चम्मच हलदी पाउडर   1 छोटा चम्मच नीबू का रस

1 बड़ा चम्मच साबूत धनिया

1/2 छोटा चम्मच जीरा द्य  1/4 छोटा चम्मच मेथीदाना द्य  1 सूखी कश्मीरी लालमिर्च

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

3/4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

1 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च

2 छोटे चम्मच रिफाइंड औयल

1/4 कप रैडीमेड टोमैटो प्यूरी द्य  1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी  नमक स्वादानुसार.

Babycorn jalfreji

विधि

एक भगोने में पानी उबाल उस में 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर व चुटकीभर नमक डाल कर बेबीकौर्न डाल दें. 3 मिनट पकाएं. हरी व पीली शिमलामिर्च की लंबाई में पट्टियां काटें. टमाटर के भी बीज निकाल कर लंबाई में काट लें. बेबीकौर्न उबल जाएं तो छलनी में डालें ताकि सारा पानी निथर जाए. एक नौनस्टिक फ्राईपैन में 1 चम्मच तेल डाल कर बेबीकौर्न 2 टुकड़ों में कर के सौते करें. इसी में शिमलामिर्च भी डाल सौते कर लें. बचे 1 चम्मच तेल को गरम कर उस में प्याज, अदरक व लहसुन पेस्ट भूनें. इसी बीच धनिया, जीरा, मेथी दाना और मिर्च को हलका सा भून कर मिक्सी में पाउडर बना लें. जब प्याज व लहसुन वाला मिश्रण भुन जाए तब बेबीकौर्न, शिमलामिर्च, टमाटर के टुकड़े व सभी सूखे मसाले डाल दें, साथ ही टोमैटो प्यूरी भी डालें. 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. कसूरी मेथी डाल कर सर्व करें..

‘बेसन के ड्राई क्यूब्स साइड डिश का काम करेंगे.’

बेसन ड्राईफ्रूट

कोथिंबीर

सामग्री

1/2 कप बेसन ,  2 बड़े चम्मच काजू बहुत छोटे टुकड़ों में कटे,  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर ,  2 हरीमिर्चें बारीक कटी ,  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर द्य  1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर ,  1 छोटा चम्मच इमली का पल्प , 1/4 कप धनियापत्ती कटी ,  2 छोटे चम्मच रिफाइंड द्य  नमक स्वादानुसार.

विधि

बेसन में 3 कप पानी व सभी मसाले मिला कर गाढ़ा घोल बनाएं. काजू भी डाल दें. एक नौनस्टिक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम कर के चारों तरफ फैलाएं. इस में यह घोल डाल दें. अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब धनियापत्ती डालें. एक चिकनाई लगी प्लेट में जमा दें. ठंडा होने पर चौरस टुकड़े कर दें. बचे तेल से नौनस्टिक तवा चिकना करें और इन टुकड़ों को उलटपलट कर सेंकें. बढि़या नाश्ता तैयार है.

‘फटाफट बनने वाला यह दही वड़ा टेस्ट में भी मस्त है.’

स्टीम्ड इंस्टैंट दही वड़ा

सामग्री

5 बड़े चम्मच उड़द की दाल का पाउडर

2 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल आटा

चुटकीभर हींग पाउडर द्य  1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच अदरक व हरीमिर्च बारीक कटी

9-10 किशमिश द्य  1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटे

1 छोटा चम्मच चिरौंजी,  2 कप फेंटा दही

काला व सफेद नमक स्वादानुसार.

अन्य सामग्री

6-7 करीपत्ते,  1/2 छोटा चम्मच राई

चुटकीभर हींग पाउडर ,   1/2 छोटा चम्मच जीरा

थोड़ीथोड़ी मीठी लाल चटनी और हरी चटनी

1 छोटा चम्मच रिफाइंड औयल.

विधि

दोनों दालों को 1/2 कप पानी डाल कर मिक्स कर 1/2 घंटा ढक कर रख दें. पानी कम लगे तो थोड़ा और डालें व अच्छी तरह तब तक फेंटें जब तक दाल पानी में तैरने न लगे. हींग पाउडर और चुटकीभर नमक डाल दें. मेवा, अदरक व हरीमिर्च को मिक्स करें. इडली मोल्ड में थोड़ा मिश्रण डालें. फिर मेवा बुरकें और पुन: दाल के मिश्रण से ढक दें. लगभग इस तरह 8 वड़े बनेंगे. इडली की तरह भाप में

10 मिनट पकाएं. ठंडा होने पर निकाल लें. 1 छोटे चम्मच तेल में हींग, जीरा, राई और करीपत्तों का तड़का बनाएं और 2 कप कुनकुने पानी में डाल दें. इसी में वड़े भी 5 मिनट के लिए डालें. फिर हलके हाथ से निचोड़ें. दही, मीठी व खट्टी चटनी, नमक, मिर्च व जीरा बुरक कर सर्व करें.

‘बैगन का अचारी जायका लंच मैन्यू को कंप्लीट कर देग  ’

विधि

दाल को 4 घंटे पानी में भिगोए रखें. फिर पानी निथार कर अदरक व हरीमिर्च के साथ मिक्सी में पेस्ट बना लें. इस मिश्रण में 1 कप पानी मिला कर घोल लें. एक नौनस्टिक कड़ाही में सूखा जीरा भूनें. फिर हींग पाउडर, हलदी पाउडर व नमक डाल कर 5 सैकंड चलाएं और उस में दाल वाला मिश्रण डाल कर मीडियम आंच पर चलाते हुए घोटें. जब मिश्रण एक गोले की तरह बन जाए तो आंच बंद करें. मिश्रण थोड़ा सा ठंडा हो तो छोटीछोटी गोलियां बना लें. पुन: नौनस्टिक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें. कड़ाही के चारों तरफ फैलाएं. इस में सारी गोलियां डाल कर सौते करें. बचा तेल गरम करें. उस में पहले लंबी कटी प्याज भूनें. फिर प्याज व अदरक लहसुन का पेस्ट और सूखे मसाले डालें, साथ ही एकचौथाई कप पानी. आंच धीमी रखें, जब मसाला भुन जाए तो उस में दाल की गोलियां डालें, साथ ही चौथाई कप पानी. ढक कर रखें ताकि मसाला गोलियों में समा जाए. जब मसाला अच्छी तरह गोलियों से लिपट जाए तब धनियापत्ती बुरक कर सर्व करें.

अचारी बैगन

सामग्री

250 ग्राम छोटे गोल बैगन भरावन के लिए द्य  2 बड़े चम्मच प्याज का पेस्ट

2 छोटे चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट द्य 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर   2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर द्य  1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

2 छोटे चम्मच सौंफ पाउडर

नमक स्वादानुसार.

सामग्री तड़के की

2 छोटे चम्मच मस्टर्ड औयल

चुटकीभर हींग पाउडर द्य 1/2 छोटा चम्मच सौंफ द्य  1/2 छोटा चम्मच कलौंजी द्य 1/2 छोटा चम्मच राई

2 छोटे चम्मच अचार का रैडीमेड पाउडर द्य 1/2 कप फ्रैश टोमैटो प्यूरी

नमक स्वादानुसार..

विधि

बैगनों को अच्छी तरह धो कर पोंछ लें. 1 छोटा चम्मच तेल नौनस्टिक कड़ाही में गरम कर प्याज, अदरक व लहसुन और सूखे मसाले डाल कर भून लें. प्रत्येक बैगन में क्रौस का चीरा लगाएं. ध्यान रहे डंडी की तरफ से जुड़ा रहे. फिर इन में मसाले का पेस्ट भर दें. पुन: बचा तेल गरम कर के सूखे मसालों का तड़का लगाएं. फिर टोमैटो प्यूरी डालें और उस में बैगन डाल दें. अचार का पाउडर भी डाल दें. ढक कर पकाएं, बीच में उलटतीपलटती रहें. बैगन गल जाएं और मसाला सूख जाए तो सम झें बैगन सर्व करने के लिए तैयार हैं.

‘करी वाले कोफ्ते आप ने खाए होंगे

दाल के सूखे कोफ्तेअब ये ड्राई वाले ट्राई करें.’

सामग्री

1 कप धुली मसूर दाल

1 इंच टुकड़ा अदरक

2 हरीमिर्चें

1/2 छोटा चम्मच जीरा

चुटकीभर हींग पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

नमक स्वादानुसार.

सामग्री मसाले की

मीडियम आकार के 1 प्याज का पेस्ट द्य  1 बड़ा चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट द्य 1/4 कप प्याज लंबाई में कटा

1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर  1 छोटा चम्मच देगीमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

2 छोटे चम्मच मस्टर्ड औयल

1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी.

विधि

दाल को 4 घंटे पानी में भिगोए रखें. फिर पानी निथार कर अदरक व हरीमिर्च के साथ मिक्सी में पेस्ट बना लें. इस मिश्रण में 1 कप पानी मिला कर घोल लें. एक नौनस्टिक कड़ाही में सूखा जीरा भूनें. फिर हींग पाउडर, हलदी पाउडर व नमक डाल कर 5 सैकंड चलाएं और उस में दाल वाला मिश्रण डाल कर मीडियम आंच पर चलाते हुए घोटें. जब मिश्रण एक गोले की तरह बन जाए तो आंच बंद करें. मिश्रण थोड़ा सा ठंडा हो तो छोटीछोटी गोलियां बना लें. पुन: नौनस्टिक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें. कड़ाही के चारों तरफ फैलाएं. इस में सारी गोलियां डाल कर सौते करें. बचा तेल गरम करें. उस में पहले लंबी कटी प्याज भूनें. फिर प्याज व अदरक लहसुन का पेस्ट और सूखे मसाले डालें, साथ ही एकचौथाई कप पानी. आंच धीमी रखें, जब मसाला भुन जाए तो उस में दाल की गोलियां डालें, साथ ही चौथाई कप पानी. ढक कर रखें ताकि मसाला गोलियों में समा जाए. जब मसाला अच्छी तरह गोलियों से लिपट जाए तब धनियापत्ती बुरक कर सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...