गाजर बेसन करी
सामग्री
2 गाजरें
1 कप दही
1 बड़ा चम्मच राजधानी बेसन
2 छोटे चम्मच मक्खन
1 छोटा चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट
1 हरीमिर्च
थोड़े से करीपत्ते
1/2 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच रिफाइंड औयल
1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरममसाला
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच धनियापत्ती कटी.
विधि
कड़ाही में मक्खन गरम कर उस में जीरा, करीपत्ते, हलदी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरकलहसुन का पेस्ट, कटी गाजरें व नमक डाल कर पकाएं. राजधानी बेसन में दही घोल कर कड़ाही में डालें. 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. कटी धनियापत्ती, मक्खन डाल कर परोसें.
‘विदेशी अंदाज बने अ
पोटैटो पाई
सामग्री
2 बड़े आलू 1 प्याज कटा
1 शिमलामिर्च कटी 1 गाजर कटी
6-7 बींस कटी 2 छोटे टमाटर कटे
1 कली लहसुन कटी
3 बडे़ चम्मच मक्खन
1/2 कप स्प्राउटेड मूंग उबली
4 बड़े चम्मच कसा चीज
1-2 हरीमिर्चें कटी.
विधि
कड़ाही में 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम कर प्याज व लहसुन भूनें. फिर शिमलामिर्च, बींस, गाजर और स्प्राउटेड मूंग व नमक मिला ढक कर पकाएं. आलुओं को बिना छिलका उतारे नमक के पानी में उबालें. आलुओं को पानी से निकाल बीच में आधा काट कर बीच का आलू निकाल कर चीज और मक्खन के साथ मिला कर पाइपिंग बैग में भर लें. स्प्राउटेड मूंग की फिलिंग आलू में भर कर ऊपर से पाइपिंग बैग से आलू की टौपिंग कर पहले से गरम ओवन में 8-10 मिनट तक बेक करे और सर्व करें.
‘गोभी को रोस्ट कर के यह बेहतरीन डिश एक बार जरूर बनाएं.’

रोस्टेड कौलिफ्लौवर
स्प्रैड
सामग्री
100 ग्राम फूल गोभी 2 हरीमिर्चें
1 छोटा चम्मच अदरक 1 छोटा चम्मच तिल 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच भुने तिल
2 बड़े चम्मच तेल नमक स्वादानुसार.
विधि
कड़ाही में तेल गरम कर अदरक, हरीमिर्च, गोभी, तिल व नमक डाल कर पकाएं. पकने पर मिक्सी में पकी गोभी, धनियापत्ती, नमक व नीबू का रस डाल कर पीस लें. तेल गरम कर पिसी हुई गोभी डाल कर 1 मिनट पकाएं. ऊपर से भुने तिल डाल कर सर्व करें.
‘पनीर को बनाने का यह तरीका एकदम नया है.’
स्पाइसी पनीर ऐंड
मूंग वैज
सामग्री
एकचौथाई कप मूंग दाल
100 ग्राम पनीर टुकड़ों में कटा
2 छोटे प्याज
2 टमाटर
1-2 हरीमिर्चें कटी
1 शिमलामिर्च कटी
1 चम्मच नीबू रस
1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी
1 छोटा चम्मच पनीर का मसाला
1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरममसाला
2 बड़े चम्मच मक्खन.

विधि
मूंग को पानी में 5-6 घंटे भिगो कर स्टीम कर लें. 1 बड़ा चम्मच मक्खन में प्याज भूनें. फिर इस में टमाटर डाल कर पका लें. बाद में मिक्सी में पेस्ट बना लें. 1 बड़ा चम्मच मक्खन गरम कर पनीर फ्राई कर एक प्लेट में निकाल लें. फिर शिमलामिर्च व हरीमिर्च पकाएं. पकने पर सभी मसाले, नमक, दाल, प्याज, टमाटर का पेस्ट व पनीर के टुकड़े डाल कर 2-3 मिनट पकाएं. फिर धनियापत्ती डाल कर परोसें.
‘हैल्दी सूप के लिए पालक से बेहतर भला और क्या होगा.’

स्पिनिच ऐंड
पी सूप
सामग्री
10-15 पालक के पत्ते
1 कप मटर
1 प्याज
1 टमाटर
1 कली लहसुन
1 हरीमिर्च
1 छोटा आलू
1 बड़ा चम्मच क्रीम
1/4 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार.
विधि
पालक, मटर, प्याज, टमाटर, लहसुन, आलू (छील कर) प्रैशर कुकर में 1 सीटी आने तक पका लें. ब्लैंडर में हरीमिर्च, नमक, पका पालक, मटर, प्याज, टमाटर, आलू डाल कर अच्छी तरह ब्लैंड कर लें. एक पैन में 1/2 कप पानी गरम कर ब्लैंड किए सूप में डालें. एक उबाल आने तक पका लें. सूप बाउल में डाल ऊपर से क्रीम व कालीमिर्च पाउडर डालें और परोसें.
