अगर आप भी सोच रही हैं कि इन नवरात्रि गरबा के लिए कौन सी ड्रैसेज पहनें जो आप को परंपरागत के साथ स्टाइलिश रूप दें तो यह लेख आप के लिए ही है. नवरात्रि के 9 दिनों में भारत के अलगअलग हिस्सों में गरबा और डांडिया खेला जाता है. यह वह समय है जब लड़के हों या लड़कियां नाचते हुए तो जोश में नजर आते ही हैं लेकिन उतना ही ध्यान वे अपने साजशृंगार पर भी दिखाते हैं खास कर लड़कियां हर दिन एक से बढ़ कर एक अलग आउटफिट में दिखती हैं. कोई घाघराचोली पहने नजर आती है तो किसी को अनारकली सूट खूब भाता है.

आइए, जाने कैसे इस बार के गरबा में सिंपल लहंगे के बजाय फ्यूजन ड्रैसेज पहनें:

कार्सेट चोली के साथ फ्लेयर्ड घाघरा या लहंगा

इस समय ट्रैडिशनल और इंडोवैस्टर्न फ्यूजन फैशन का सब से हौट और मौडर्न ट्रेंड है. यह लुक पारंपरिक भारतीय पोशाक को एक बेहद बोल्ड, स्टाइलिश और समकालीन टच देता है.

यह पारंपरिक ब्लाउज से कुछ थोड़ा अलग हट कर होता है इसलिए यह नाभि तक पेट को कटवर्क के साथ कवर करता है. यह बौडी फिटेड होता है. जो आप की कमर को एक परफैक्ट और स्लिम शेप देता है. यह आमतौर पर स्ट्रैपलैस, नूडल स्ट्रैप्स में आता है. इस के नीचे के घाघरे में काफी घेर होता है. इस में कलीदार, अंब्रेला कट जैसी डिजाइनें आती हैं. इस स्टाइल के लिए औरगेंजा, सिल्क, नैट और बनारसी टिशू जैसे फैब्रिक सब से ज्यादा ट्रेंड में हैं. अगर आप चाहें तो एक ऐंब्रौयडर्ड या मिरर वर्क वाला वैस्टर्न स्टाइल कार्सेट टौप चुनें और उसे घेरदार कौटन या कच्छी वर्क वाले घाघरे के साथ पेयर करें. बिना दुपट्टे के भी यह लुक बेहद ग्रेसफुल लगता है.

धोती पैंट्स और गुजराती कच्छी वर्क जैकेट लुक

अगर आप हर बार वही सेम लहंगा लुक कर के बोर हो गई हों तो क्यों न इस बार कुछ अलग हट कर ट्राई करें जैसेकि प्लेन या कच्छी वर्क वाली धोती पैंट्स के साथ सौलिड कलर ब्लैक, व्हाइट या रैड का क्रौप टौप या कट आउट ब्लाउज पहनें. इस के ऊपर कच्छी वर्क, मिरर वर्क या ऐंब्रौयडरी वाली हैवी जैकेट या श्रग कैरी करें.

शर्ट के साथ बांधनी का लहंगा

एक कड़क फिटेड क्लासिक व्हाइट कौटन शर्ट या फिर लाइट डैनिम शर्ट बांधनी सिल्क लहंगे के साथ सब से अच्छी लगती है. अपनी शर्ट की आस्तीनों को कुहनी तक फोल्ड करें. इस से आउट फिट में एक कैजुअल टच आता है. शर्ट को या तो लहंगे के अंदर टक इन करें या फिर नीचे से हलका सा नौट बांधें ताकि लहंगे की वेस्टबैंड और वर्क अच्छे से दिखाई दे. ब्राइट कलर्स जैसे रानी पिंक, मस्टर्ड यैलो, रौयल ब्लू या बौटल ग्रीन घेरदार बांधनी या मिरर वर्कवाला लहंगा चुनें.

अगर आप का लहंगा भारी मिरर वर्क का है तो उसी के रंग की सिल्क या औरगेंजा फैब्रिक की शर्ट पहनें. उदाहरण के लिए, बौटल ग्रीन या रौयल ब्लू मिरर वर्क लहंगे के साथ मैचिंग सिल्क शर्ट बहुत रौयल लगती है. साथ ही प्लेन व्हाइट शर्ट के साथ मल्टीकलर मिरर वर्क या हैवी गोटापत्ती बौर्डर वाला लहंगा गरबा लाइट्स में काफी निखर कर आता है. इस तरह के लुक में दुपट्टा नहीं लिया जाता. अगर आप को पसंद हो तो शर्ट और लहंगे के जोड़ पर एक सुंदर मिरर वर्क वाली या ऐंब्रौयडर्ड बैल्ट बांधें. इस से आप की कमर को एक परफेक्ट शेप मिलेगी और शर्ट अपनी जगह टिकी रहेगी.

केप के साथ शरारा और गरारा सैट्स

गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए सब से कंफर्टेबल, हैंड्स फ्री और स्टाइलिश फ्यूजन विकल्पों में से एक है. भारी दुपट्टे को संभालने के ?ां?ाट के बिना डांडिया खेलने के लिए यह लुक बहुत लोकप्रिय हो रहा है.

केप जैकेट की तरह कंधों पर शौल की तरह रहता है, आगे की तरफ से यह बटन या डोरी की मदद से बांध लिया जाता है, जिस से आप के हर स्टैप और टर्न के साथ बहुत सुंदर ड्रामैटिक मूवमैंट बनती है. ऐंब्रौयडर्ड क्रौप टौप के साथ घेरदार शरारा और फ्लोई केप का कौंबिनेशन बहुत ऐलिगैंट दिखता है. ये शरारे और केप भी बांधनी में आते हैं या फिर इन में लहरिया प्रिंट भी खूब पसंद किए जाते हैं. औरगेंजा या जौर्जेट फैब्रिक के लेयर्ड केप आउटफिट में ऐक्स्ट्रा वौल्यूम और स्टाइल जोड़ते हैं. छेप में भी कई डिजाइन आते हैं जैसेकि कई बार यह छेप आगे से छोटे पीछे से लंबे होते हैं.

प्री ड्रैप्ड या रैडी टू वियर साड़ी

नो डाउट साडि़यां ट्रैडिशनल मौकों के लिए बैस्ट औप्शन हैं. ये लगभग हर तरह की बौडी शेप पर जंचती हैं. साड़ी में परफैक्ट लुक और फीगर के लिए इन्हें सही तरह से ड्रैप करना बहुत जरूरी है जो थोड़ा मुश्किल काम होता है और इसी वजह से कई बार गरबा आदि के आयोजन में चाहते हुए भी साड़ी कैरी नहीं कर पाते. ऐसे ही चैलेंजेस को देखते हुए मार्केट में अब प्री स्टिच्ड साडि़यों का औप्शन अवेलेबल है. इन्हें रैडी टू वियर और प्री ड्रैप्ड साडि़यों के नाम से भी जाना जाता है. प्री स्टिच्ड साडि़यों को बांधना बहुत ही आसान होता है और बिना किसी की मदद से आप इन्हें पहन सकती हैं. प्लीट्स से ले कर पल्लू तक सबकुछ बनाबनाया होता है.

ये साडि़यां कई तरह के स्टाइल में आती है जैसेकि नीचे धोती स्टाइल पैंट्स होती हैं और ऊपर पल्ला प्री अटैच्ड होता है. रैडी टू वियर प्लीटेड साड़ी जिसे कमर पर ऐंब्रौयडर्ड बैल्ट से फिक्स किया जाता है.

कफ्तान और हाई लो अनारकली ड्रैसेज

गरबा नाइट्स के लिए सब से लाइटवेट, ब्रीदेबल और कंफर्टेबल फ्यूजन विकल्पों में से एक है. यदि आप भारी लहंगे या साडि़यों को संभाले बिना देर रात तक बिना थके गरबा खेलना चाहती हैं तो यह स्टाइल आप के लिए बैस्ट रहेगा.

कफ्तान एक ढीलाढाला और आरामदायक परिधान है, जिस की आस्तीन चौड़ी और शरीर से जुड़ी होती है जैसे बटरफ्लाई या किमोनो स्लीव्स. यह पहनने में बहुत हलका और स्टाइलिश होता है. इन ड्रैसेज पर नैकलाइन या योक पर ही इतना सुंदर वर्क होता है कि आप को बहुत ज्यादा भारी ज्वैलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ती. योक पर बहुत सुंदर मिरर वर्क होता है जो इस में जान डाल देता है.

वहीं दूसरी तरफ फ्लोर लैंथ अनारकली गाउन जमीन को छूता हुआ लंबा गाउन होता है, जिस के साथ अकसर दुपट्टा लिया जाता है. इसे आमतौर पर स्लिम फिट पैंट्स, चूड़ीदार या लैगिंग के साथ पहना जाता है. अनारकली गाउन स्टाइल भी बहुत ही रौयल और ग्रेसफुल लगता है.फ्लोर लैंथ ड्रैस गरबा की रात में खास लुक देती है. इस के साथ हलका सा स्टोल या दुपट्टा लें और छोटी हील्स या फ्लैट्स पहनें.

बांदनी की लहंगा साड़ी भी है बैस्ट औप्शन

हम सभी के वार्डरोब में 1-2 बांधनी की साडि़यां मिल ही जाएंगी. बांधनी में गरबा करना एक पारंपरिक लुक देता है. आप चाहें तो बांधनी की साड़ी को लहंगे में कन्वर्ट करा सकती हैं और उस पर मिरर और गोटे की लेस भी लगवा सकती हैं. इस के आलावा आप बांधनी की साड़ी को लहंगा स्टाइल में पहन सकती हैं और आप के पास कोई डिफरैंट कलर में बांधनी का दुपट्टा

हो तो उसे भी पहन कर लहंगा वाली फील ले सकती हैं.

डांस के शौकीनों के लिए शरारा या प्लाजो सैट एक कंर्फटेबल और स्टाइलिश औप्शन है. ये आउटफिट्स चलते और घूमते समय बहुत ही फ्लोई दिखते हैं, जिस से डांस करते हुए एक बेहतरीन लुक आता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...