नर्ड (Nerd) दरअसल, एक अमेरिकन टर्म है. जो इस्तेमाल होती है उन बच्चों के लिए जो बहुत ज्यादा पढ़ाकू होते हैं. जो बहुत होशियार होते हैं. यानी कि यह एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर ऐसे व्यक्ति, छात्र के लिए किया जाता है जो दिखावे, फैशन, मेकअप या बाहरी दुनिया की परवाह किए बिना पूरी तरह से अपने ज्ञान, पढ़ाई, कंप्यूटर और किताबों में डूबा रहता है.

आपने भी अपने आसपास ऐसे बहुत से बच्चे देखें होंगे जो किसी मेहमान के आने पर  अपने कमरे में चले जाते है और अपनी पढाई लिखाई में लग जाते है और उन्हें आपके होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीँ कुछ बच्चे घर पर मेहमानों के आने के बाद अपना सब काम छोड़कर वही ड्राइंगरूम में डेरा दाल देते है या फिर जब तक उन्हें पेरेंट्स से डांट ना पढ़ जाएँ वो वहां से हिलते भी नहीं है बस यही अंतर है एक सामान्य बच्चे में और नर्ड में.

यानी कि जब समाज सुंदरता, फैशन और सोशल स्टेटस के तराजू में लोगों को तोलता है, तब एक ‘नर्ड’ इन सारे दायरों से बेपरवाह होकर अपनी ही एक अलग दुनिया बना रहा होता है. हालांकि कई बार लोग उन्हें सामाजिक मेल-जोल के मामले में थोड़ा अलग या ‘बोरिंग’ समझ सकते हैं, लेकिन असलियत में उनकी यही लगन उन्हें भविष्य में बहुत आगे ले जाती है. आखिर क्या होती है इनकी दुनिया? कैसे कटता इनका वक्त? और क्यों लोग इन्हें समझ नहीं पाते? आइए जानते हैं-

कैसी होती है नर्ड्स की जिंदगी आइये जाने-

नॉलेज की भूख

उनका अधिकांश समय नई चीजें सीखने, कोडिंग करने, रिसर्च करने या किताबें पढ़ने में बीतता है. उनके कंप्यूटर या लैपटॉप में सोशल मीडिया रील्स या फालतू चीज़ों के बजाय उपयोगी डेटा, ई-बुक्स और दुनिया भर का ज्ञान भरा होता है. इन्हें नई किताबें पढ़ने, कोडिंग करने, किसी जटिल थ्योरी को समझने या तकनीकी चीज़ों को खंगालने में जो आनंद आता है, वह किसी साधारण मनोरंजन से कहीं ज्यादा होता है.

इनके कंप्यूटर, लैपटॉप या दिमाग में, फालतू की चीज़ों के बजाय रिसर्च पेपर्स, ई-बुक्स, कोडिंग प्रोजेक्ट्स और दुनिया भर की जानकारी का भंडार होता है.

गॉसिप से दूर रहते है ऐसे लोग

आम दोस्त जब एक दूसरे से मिलते है तो इधर उधर की बाते करते है. अपने क्लास और आसपास के लोगों के बारे में गॉसिप करते है. लेकिन नर्ड्स लोगों को गपशप, दूसरों की आलोचना करने या सतही चर्चाओं में कोई दिलचस्पी नहीं होती. इनकी बातचीत या तो किसी विषय की गहराई पर होती है या फिर कुछ नया सीखने पर. उनके पास दोस्तों को फालतू मैसेज भेजने या घंटों फोन पर समय बर्बाद करने का वक्त नहीं होता.

दिखावे से बेपरवाह-

उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं होती कि उनके बाल कैसे हैं, कपड़े कैसे हैं? उन्होंने जो कपड़े पहने हैं वे लेटेस्ट फैशन के हैं या नहीं, प्रेस किए हुए हैं या थोड़े सिकुड़े हुए. या उनका कमरा बिखरा हुआ है या नहीं. उनके लिए उनका काम और उनकी पढ़ाई ही उनकी दुनिया होती है. साथ ही उनके लिए आराम और सादगी सबसे ऊपर होती है.

ग्रूमिंग ट्रेंड्स में नो इंट्रस्ट

मेकअप, हेयरस्टाइल या दुनिया भर के ग्रूमिंग ट्रेंड्स पर समय और ऊर्जा खर्च करने के बजाय वे उस समय का उपयोग कुछ नया पढ़ने, सीखने या अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में करना बेहतर समझते हैं. ‘हम जैसे हैं, वैसे ही ठीक हैं’—यह उनका सहज दृष्टिकोण होता है.

अस्त-व्यस्त कमरा या स्पेस

उनका कमरा, डेस्क या वर्कस्पेस अक्सर किताबों, नोट्स, गैजेट्स और फाइलों से घिरा हुआ होता है. उन्हें चारों तरफ फैले सामान से परेशानी नहीं होती, क्योंकि उनके दिमाग में विचारों और ज्ञान की एक सुव्यवस्थित दुनिया चल रही होती है.

आंतरिक आत्मविश्वास

इन लोगों की सबसे बड़ी ताकत इनका कॉन्फिडेंस होता है बाहरी दुनिया की चमक दमक और दिखावे से इन्हें कोई लेना देना नहीं होता है. लोग आपके बारे में क्या सोच रहे हैं, आपके कपड़े कैसे हैं या आपकी सोशल इमेज कैसी है. इन सब बातों से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. उनका यह विश्वास इस बात पर टिका होता है कि वे अपने क्षेत्र में क्या जानते हैं और क्या कर सकते हैं. उन्हें इस बात का पक्का भरोसा होता है कि उनके पास डिग्रियों से ज्यादा असली और ठोस ज्ञान है.

‘हम जैसे हैं, अपने काम में पक्के हैं’

वे किसी की नक़ल करने या समाज के बनाए गए सांचों में खुद को ढालने की कोशिश नहीं करते. ‘हम जैसे हैं, अपने काम में पक्के हैं’. यही विचार उन्हें भीतर से मजबूत और स्थिर रखता है. यह बेपरवाह रवैया किसी लापरवाही का नतीजा नहीं होता, बल्कि इस बात का प्रमाण होता है कि उनकी प्राथमिकताएं बाहरी दिखावे से कहीं ज्यादा गहरी और सार्थक चीजों पर टिकी हैं. उन्हें इस बात की कोई असुरक्षा नहीं होती कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे.

सोशल स्टेटस से कट जाने पर इन्हें फर्क नहीं पड़ता-

कोई इन्हें अपनी पार्टी बुला रहा है या नहीं? नहीं, तो क्यूँ नहीं? इन सारी बातों से ये ऊपर उठ चुके होते है. इन्हें सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. जब इंसान की आंतरिक दुनिया ज्ञान, विचारों और सृजन से समृद्ध हो, तो उसे बाहरी दुनिया के खोखले स्टेटस की बैसाखियों की जरूरत नहीं होती.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...