Marriage Proposal : ज़माना चाहे कितना भी बदल जाए, और रिश्ते चाहे ऐप के ज़रिए जुड़ें या परिवार की रज़ामंदी से, पहली बार आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे को टटोलने का वह अनुभव हमेशा खास रहता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब आप उस पहली दहलीज पर कदम रखने जा रही हों, तो क्या कहना सही है, किन बातों से बचना चाहिए, और किस व्यावहारिक समझ के साथ इस नए रिश्ते की नींव रखनी चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-
1. बातचीत की शुरुआत कुछ ऐसे करें-
इसके लिए बहुत ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं है बस यूँ ही कुछ हलकी फुलकी बातचीत सकती है जैसे कि-
* वे अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, उनका प्रोफेशन कैसा चल रहा है, और ऑफिस या काम का माहौल कैसा है.
* अगर वे किसी दूसरे शहर से हैं या वहीं रहते हैं, तो उस जगह के बारे में या उनके अपने रूटीन के बारे में पूछ सकती हैं.
2 फुर्सत के रात दिन कैसे बीतते है बात करें-
* इससे यह पता चलता है कि वे अपने खाली समय में कैसे रहना पसंद करते हैं. इससे उनके शौक के बारे में भी पता चल जायेगा क्यूंकि इंसान फुर्सत में वही करता है जो उसे पसंद हो.
* उन्हें घूमना-फिरना पसंद है या घर पर समय बिताना? किताबें पढ़ने, फिल्में देखने, संगीत या खेलकूद में उनकी क्या रुचि है.
* वे अपने छुट्टियों के दिन या वीकेंड्स कैसे बिताना पसंद करते हैं.
3 उनके फ्यूचर गोल्स क्या है-
यह एक सबसे अच्छा तरीका है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि सामने वाला कितना एम्बीशियस है.
* आगे चलकर वे अपने काम या करियर में खुद को कहाँ देखना चाहते हैं.
* – क्या वे विदेश जाने या शहर बदलने को लेकर क्या सोचते हैं. या जहाँ वे है वहां संतुष्ट है.
* जीवन में वे किन चीज़ों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं—जैसे सादगी, तरक्की, परिवार, या संतुलन.
4 फॅमिली वैल्यूज कितनी है-
रिश्तों को लेकर हर किसी की सोच अलग होती है. कोई उन्हें जरुरत से ज्यादा महत्व देता है तो कोई बस निभाने को निभा लेता है लेकिन वो खुद से ही जयादा मतलब रखता है. इसलिए यह जाने कि वे अपनों के कितने करीब हैं और रिश्तों को लेकर उनकी क्या सोच है.
* उनके माता-पिता और भाई-बहन के बारे में बात करें. उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान्ने की कोशिश करें. इससे उनके परिवार के बारे में पता चलेगा.
* परिवार के प्रति उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं और वे काम तथा परिवार के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं.
5 शादी के बाद जीवन को लेकर अपेक्षाएं
हर किसी व्यक्ति की सोच अपने पार्टनर को लेकर अलग होती है. इसलिए पता करें कि अपने पार्टनर को लेकर उनकी अपेक्षाएं क्या है?
* शादी के बाद दोनों के कामकाजी होने या व्यक्तिगत स्पेस को लेकर उनकी क्या सोच है.
* वे एक पार्टनर में कौन से गुण सबसे ज्यादा देखना चाहते हैं जैसे समझदारी, पारदर्शिता या एक-दूसरे को सपोर्ट करना.
बातचीत के दौरान किन बातों का धयान रखें-
* बातचीत का यह सिलसिला किसी इंटरव्यू या परीक्षा जैसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए. इसे एक दो-तरफा संवाद रखें, जहाँ आप सवाल पूछें भी और उनके सवालों का सहजता से जवाब दें. इससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि उनकी सोच आपके साथ कितनी मेल खाती है.
* देखें कि वे परिवार के साथ कैसे पेश आते हैं, बड़ों का सम्मान और छोटों के प्रति उनका व्यवहार कैसा है. एक-दूसरे की सोच में कितना सामंजस्य बैठता है, यह देखना सबसे ज़रूरी है.
* खुद को कुछ और साबित करने की कोशिश न करें. जो वास्तविकता है, उसे सहजता से रखें, क्योंकि रिश्ते की नींव हमेशा सच्चाई और पारदर्शिता पर टिकी होती है.
* केवल पहनावे या पहली नजर के लुक पर पूरी राय बनाने के बजाय उनके स्वभाव, बात करने के तरीके और दृष्टिकोण को गहराई से समझें.
* हर इंसान अलग होता है. मन में किसी तयशुदा खाके या किसी अन्य से तुलना करके जाने पर निराशा या गलतफहमी हो सकती है.
* बातचीत के दौरान एक-दूसरे की व्यक्तिगत और पारिवारिक सीमाओं का पूरा सम्मान करें. कुछ बातें पहली मुलाकात में निजी लग सकती हैं, उन्हें सही समय के लिए छोड़ दें.
मुलाकात के बाद जब घर आये तो खुद से पूछे कुछ सवाल-
* जब हम किस से मिलते है तो हमे पोसिटिव और नेगिटिव वाइब्स आती है जो हमे बताती है कि इस व्यक्ति का साथ हामरे लिए सही है या नहीं. इसलिए पहले अपने मन को पढ़ें.
* खुद से पूछिए कि क्या उस व्यक्ति के साथ बैठकर आपको सुकून और अपनापन महसूस हुआ?
* क्या उनकी बातें आपको सकारात्मक लगीं? अगर दिल और दिमाग दोनों से एक हरी झंडी मिले, तभी आगे के कदम के बारे में सोचें.
अब हाँ या ना का इंतज़ार सब्र के साथ करें-
शादी करना एक बहुत बड़ा फैसला है इसलिए इसमें कोई जल्दबाजी ना करें सामने वाले को और खुद को सोचने समझने का पूरा टाइम दें. ताकि दोनों परिवार किस फैसले पर पहुँच सकें.
कोर्टशिप पीरियड में बातचीत में गहराई आनी चाहिए-
जब दोनों तरफ से हाँ हो जाती है तब हर कपल अपने कोर्टशिप पीरियड को पूरा एन्जॉय करता है. लेकिन बात चाहे फोन पर करें या फिर मिलकर करें उसे सिर्फ रोमांस का बना दें बल्कि अब बातचीत में थोड़ी गहराई आनी चाहिए.
अपने सपनों, करियर की योजनाओं, प्राथमिकताओं और जीवन को लेकर नजरिए पर खुलकर बात करें.
एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को समझें और यह भी देखें कि एक-दूसरे के विचारों का सम्मान कैसे किया जाता है.
एक दूसरे की सिर्फ अच्छी बातें ही न देखें बल्कि एक दूसरे की कमियों को भी समझना शुरू करें और उनके साथ आगे चलकर कैसे डील करेंगे ये भी सोचें और इस पर बात करें.
व्यावहारिक और जरूरी बातचीत: शादी, खर्चे और व्यवस्थाएँ-
जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, बात सिर्फ दो लोगों की नहीं रहती, बल्कि दोनों परिवारों के बीच तालमेल और व्यवस्थाओं पर आती है. आज के समय में यह बहुत जरूरी है कि शादी के खर्चों और आयोजनों को लेकर दोनों परिवार खुलकर बात करें. आजकल भले ही दहेज़ जैसी कुप्रथाओं को पूरी तरह नकारा जाता हो, लेकिन एक शालीन और सुंदर शादी के आयोजन में जो खर्च होते हैं, उन पर पारदर्शिता होना बहुत जरूरी है. शुरुआत ही स्पष्टता और आपसी सहमति के साथ हो, तो आगे का सफर बहुत आसान हो जाता है.
