Aamir Khan : कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे आमिर खान अपने अभिनय को लेकर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं . जिसकी खास वजह यह है कि आमिर खान ने अपनी हर फिल्म और हर सीन में 100% परफेक्शन दिया है. आमिर खान उन एक्टरों में से एक है जो जब तक सीन परफेक्ट ना हो जाए वह शूटिंग करना नहीं छोड़ते , फिर भले उन्हें कितने ही रीटेक क्यों न देने पड़े. अपनी इसी आदत के चलते उनकी कई फिल्म के सीन आज भी याद किए जाते हैं.
इसी बात को मदेदे नजर रखते हुए 2001 में बनी फिल्म दिल चाहता है में एक शॉट के दौरान आमिर खान को परफेक्शन बहुत भारी पड़ गया. फिल्ममेकर एक्टर फरहान अख्तर की इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना को इमोशनल सीन के दौरान आमिर को थप्पड़ मारना था. इस शॉर्ट में अक्षय खन्ना गुस्से में आकर आमिर खान को थप्पड़ मारते हैं , शॉर्ट ठीक से न होने की वजह से आमिर खान के कहने पर ही अक्षय खन्ना द्वारा 17 बार थप्पड़ मारने का सीन किया गया , इसके बाद आमिर खान के गाल लाल होकर सूज गए और अक्षय खन्ना भी थप्पड़ मारते-मारते थक गए लेकिन जब तक यह सीन परफेक्ट नहीं हुआ कई बार थप्पड़ खाने के बावजूद आमिर खान ने हार नहीं मानी , और फाइनली 17 थप्पड़ खाने के बाद सीन ओके हुआ .
गौरतलब है फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने इस थप्पड़ शॉट को शुरुआत में नकली तरीके से सिर्फ एक्टिंग करते हुए सीन शूट करने का प्लान किया था , लेकिन आमिर खान के कहने पर इस शॉर्ट को रियल बनाने के लिए अक्षय खन्ना द्वारा 17 बार आमिर खान को थप्पड़ मारे गए. मजे की बात तो ये है थप्पड़ वाला सीन सही न होने की वजह से बार-बार रिपीट हो रहा था, आमिर बार-बार थप्पड़ खाने को तैयार थे, जब तक की सीन पूरी तरह से फाइनल नहीं हो गया.
इससे यह तो साबित होता है कि आमिर खान अपनी फिल्म में अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है.
