Gen Z Dating : एक समय था जब प्यार का मतलब चिट्ठियों का इंतजार करना, किसी की एक झलक पाने के लिए घंटों रास्ता देखना और फोन पर बात करने के लिए सही समय का इंतजार करना होता था. लेकिन Gen Z इससे थोड़ा अलग है. यहां प्यार की शुरुआत इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्शन से होती है, डीएम होते है फिर नंबर ऐक्सचेंज और रिश्ते की शुरूआत. लेकिन यहाँ बात खत्म नही होती रिश्ता सीरियस है या नहीं, यह समझने में कभी-कभी महीनों लग जाते हैं.

आज की डेटिंग में ‘आई लव यू’ से पहले ‘व्हाट आर वी?’ पूछा जाता है. कोई रिलेशनशिप में है, कोई सिचुएशनशिप में, कोई कैजुअली डेट कर रहा है तो कोई जिदगी भर के रिश्तों की तलाम में जुटा है.

अब सवाल उठता है तो आखिर Gen Z डेटिंग में ढूंढ क्या रही है? एक परफेक्ट पार्टनर, बेस्ट फ्रेंड, इमोशनल सपोर्ट सिस्टम या फिर ऐसा इंसान जो बिना पूछे सब समझ जाए.

*पहले वाइब मैच होनी चाहिए, फिर बाकी बातें!*

Gen Z के लिए सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं है. गुड लुक्स के साथ गुड सेंस ऑफ ह्यूमर, इमोशनल मैच्योरिटी और मेंटल कनेक्शन भी जरूरी है. अब किसी को डेट करने से पहले उसकी प्रोफाइल, फॉलोइंग, पोस्ट और स्टोरी तक देखी जाती है. कई बार तो पहली बातचीत से पहले ही आधी जिंदगी की जानकारी मिल चुकी होती है!

आज के युवा ऐसे पार्टनर चाहते हैं जिसके साथ वे बेवजह की बातें कर सकें, अपने डर साझा कर सकें और बिना किसी दिखावे के रह सकें. इसे ही आजकल ‘वाइब मैचिंग’ कहा जाता है. लेकिन अच्छी वाइब का मतलब हमेशा अच्छा रिश्ता नहीं होता. शुरुआती आकर्षण और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते में फर्क होता है.

अगर Gen Z की डेटिंग की बात हो और सिचुएशनशिप का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोग बात करते हैं, मिलते हैं, एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पाते कि वे आखिर हैं क्या!

न बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, न पूरी तरह दोस्त. बस एक-दूसरे की जिंदगी में जरूरत भर हैं. कभी रोज बातचीत, कभी तीन दिन तक कोई खबर नहीं.

कुछ लोग रिश्ते में सुरक्षा और नजदीकी चाहते हैं, और वहीं कुछ लोग कमिटमेंट से डरते है. अक्सर कमिटमेंट न करते हुए भी सुरक्षा और नज़दीकी चाहने वाले लोग सिचुएशनशिप का सहारा लेते है. जिससे उनकी जरूरते भी पूरी हो जाती है और वो कमिटमेंट से भी बच जाते है.

बहुत सारे ऑप्शन, लेकिन परफेक्ट कोई नहीं!

डेटिंग ऐप्स ने पार्टनर तलाशना आसान कर दिया है. टिंडर, बम्बल और हिंज जैसे ऐप्स पर एक स्वाइप में नया चेहरा और अगले स्वाइप में एक नया विकल्प मिल जाता है. लेकिन क्या इतने सारे विकल्प होने से सही पार्टनर मिलना भी आसान हो गया है?

मनोवैज्ञानिक के अनुसार, जरूरत से ज्यादा विकल्प होने पर व्यक्ति के लिए फैसला करना मुश्किल हो सकता है. उसे लगता है कि शायद अगला विकल्प इससे भी बेहतर होगा.

डेटिंग में भी यही होता है. किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही होती है, लेकिन मन में सवाल रहता है कि कहीं इससे बेहतर कोई और तो नहीं मिल जाएगा? नतीजा यह कि परफेक्ट पार्टनर की तलाश में कई लोग अच्छे रिश्ते को भी मौका नहीं दे पाते. जैन ज़ी भी डेटिंग में अक्सर रिश्तों में इसी समस्या का सामना कर रहा है.

*घोस्टिंग: अचानक गायब होने की कला!*

आजकल किसी से बातचीत शुरू करना जितना आसान है, उतना ही आसान है अचानक गायब हो जाना. कल तक जो व्यक्ति सुबह-शाम मैसेज कर रहा था, आज उसका कोई अता-पता नहीं. न कोई झगड़ा, न कोई सफाई, न कोई अलविदा. बस सीधे गायब!

इसे कहते हैं घोस्टिंग.

इसके अलावा बेंचिंग भी काफी चर्चा में है. इसमें किसी व्यक्ति को पूरी तरह छोड़ने के बजाय संपर्क में रखा जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर बातचीत दोबारा शुरू की जा सके. यानी आप किसी की पहली पसंद नहीं हैं, लेकिन विकल्पों की सूची से भी बाहर नहीं किए गए हैं!

प्यार में आजादी भी चाहिए और इमोशनल सपोर्ट भी!

मनोवैज्ञानिक के अनुसार, इंसान की तीन महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक जरूरतें होती हैं—आजादी, अपनी क्षमता का एहसास और दूसरों से जुड़ाव.

डेटिंग में इसका सीधा मतलब है कि पार्टनर ऐसा हो जो आपकी जिंदगी का हिस्सा बने, पूरी जिंदगी न बन जाए.

आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सकें, अपने करियर पर ध्यान दे सकें, अकेले समय बिता सकें और फिर भी रिश्ते में प्यार और भरोसा बना रहे. यानी हर घंटे मैसेज करना प्यार साबित नहीं करता और हर समय साथ रहना रिश्ते की मजबूती की गारंटी नहीं है.

टिंडर पर Gen Z क्या कर रही है? सच्चे प्यार की तलाश या सिर्फ हुकअप?

अब आते हैं सबसे दिलचस्प सवाल पर. आखिर Gen Z टिंडर पर ढूंढ क्या रही है? लाइफ पार्टनर या वन नाइट स्टैंड?

बात थोड़ी दिलचस्प है, शुरूआत में टिंडर जैसे डेटिंग ऐप्स सिर्फ हुकअप के लिए इस्तेमाल किए जाते थे, लेकिन जैन जी ने इस ट्रेंड को बदल दिया है.

Gen Z अब सिर्फ हुक अप नहीं बल्की सच्चे प्यार की तलाश में भी है.

सितंबर 2026 में जारी Match Group-Ipsos के ‘ह्यूमन कनेक्शन सर्वे’ में भारत के 18 से 45 वर्ष के 1,000 सिंगल लोगों में 85 प्रतिशत प्रतिभागियों ने लंबे समय के रिश्ते की इच्छा जताई. Gen Z के मामले में यह आंकड़ा 89 प्रतिशत था. वहीं 78 प्रतिशत भारतीय सिंगल लोगों ने सच्चे प्यार में विश्वास जताया.  यानी हुकअप के साथ साथ कमिटमेंट की चाहत खत्म नहीं हुई है.

एक और दिलचस्प बात जयपुर की Gen Z पर 2024 में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आई. इसमें डेटिंग ऐप्स और हुकअप कल्चर के प्रति जैन ज़ी की रुचि अपेक्षाकृत कम देखा गई. अध्ययन के अनुसार, कई प्रतिभागियों ने इन ट्रेंड्स को अपनाया ही नहीं था और ऐप्स इस्तेमाल करने वालों में भी कुछ का उद्देश्य डेटिंग के बजाय दोस्त बनाना था.

तो आखिर Gen Z चाहती क्या है?

आज का युवा केवल लुक्स देखकर स्वाइप नहीं करता. उसे कंफर्ट और वाईब चाहिए. जैन जी को प्यार तो चाहती है, लेकिन इसके लिए वे अपनी आज़ादी, करियर या मैंटल हैल्थ के साथ समझौता करने को तैयार नहीं हैं. वे रिश्तों को किसी ‘सामाजिक दबाव’ या ‘शादी के ठप्पे’ के बजाय अपनी व्यक्तिगत खुशी और विकास के हिस्से के रूप में देखते हैं. जैन जी के लिए डेटिंग एक सपोर्ट सिस्टम है अगर आप उस सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा नहीं बन पाते तो आप किसी भी ऑप्शन की तरह स्वाईप कर दिये जाओगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...