Mental Health Challenges : वह बहुत ही असहज ढंग से बरताव करती है और रात में डर कर उठ जाती है. वह खुद इस समस्या से बाहर निकलना चाहती है. मुझे भी बहुत चिंता सताती है क्योंकि इस की वजह से बच्ची की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है. आगे चल कर इस की जौब या शादी में दिक्कत आ सकती है. कृपया कर के बताएं क्या इस का कोई इलाज संभव है?
स्किजोप्रेनिआ एक गंभीर मानसिक रोग है. इस बीमारी से पीडि़त के निजी और सार्वजनिक जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. आप की बच्ची के मामले में बिना जांच के कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा क्योंकि बच्ची की स्थिति का पूरी तरह आंकलन किया जाएगा. मानसिक रोग में कुछ भी जनरल नहीं होता हर मरीज की परिस्थितियों और मानसिक स्थिति के मुताबिक जांच और उपचार किया जाता है.
अगर इनिशियल स्टेज है तो बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन एडवांस स्टेज में इस बीमारी को पूर्ण रूप से स्थाई इलाज थोड़ा कौंप्लैक्स होता है. लेकिन दवाओं और सही उपचार की मदद से इस के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसलिए आप को निराश होने की आवश्यकता नहीं है. बच्ची की उम्र कम है ऐसे में उस का अभी मैडिकल इलाज शुरू करवाएं तो आप स्थिति को नियंत्रित कर सकती हैं. परिवार के सदस्यों को भी समझाएं और तुरंत डाक्टर से सलाह लें.
मेरे बेटे की उम्र 21 वर्ष है. वह गलत दोस्तों की संगति में आने की वजह से शराब और सिगरेट की लत का शिकार हो गया है. अब तो स्थिति यह हो गई है कि वह अपनी एडिक्शन की तलब पूरा करने के लिए चोरी भी करने लगा है. घर में किसी के भी पैसे बिना बताए उठा लेता है. मैं उस की इस स्थिति को देखते हुए खुद तनाव में आ गई हूं. कुछ समझ नहीं आता कि क्या करूं. कैसे उस को एडिक्शन से मुक्ति दिलाई जाए?
जब हम एडिक्शन यानी लत की बात करते हैं तो इस का सीधा संबंध दिमाग से होता है. लत किसी भी चीज की हो सकती है. आप को यह समझना होगा कि एडिक्शन एक लत या आदत नहीं बल्कि बीमारी होती है. रही बात आप के बेटे की तो पूरी केस हिस्ट्री देखने के बाद उस की शारीरिक और मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सकता है. उस से पता चलेगा कि शराब के कारण उस के शरीर पर कितना बुरा असर हुआ है. दूसरा यह पता लगाना भी जरूरी है कि शराब की वजह से डिप्रैशन या अन्य तरह की समस्या तो नहीं है. पहले उस की काउंसलिंग होगी फिर इलाज शुरू किया जाएगा.
आप घबराएं नहीं. एडिक्शन से आजाद होना मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं. अगर सही उपचार द्वारा कोशिश की जाए तो नशे की लत को छुड़ाया जा सकता है. टीएमएस थेरैपी के द्वारा नशे की लत को छुड़ाने में 100% रिजल्ट मिले हैं.
मेरी मां 54 वर्ष की हैं. कोरोना की सैकंड लहर के दौरान मेरे पापा को सीवियर इन्फैक्शन हो गया था. उन के लंग्स 80% तक इन्फैक्टेड हो गए थे. मेरे पापा वैंटीलेटर तक पहुंच गए थे, लेकिन काबिल डाक्टर की वजह से उन की जान बच गई. परंतु इस घटना का मेरी मां के दिलोदिमाग पर बहुत गहरा असर हुआ है. पूरा 1 वर्ष हो गया है, लेकिन मेरी मां सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं. लगातार उन की दवा चल रही है. कृपया बताएं कि कोई अन्य उपचार विकल्प के द्वारा उन्हें ठीक किया जा सकता है?
जब किसी अपने खास को लगभग डैथ बैड तक पहुंचा देखना उन के लिए बड़ा सदमा देने वाला साबित होता है. इस स्थिति में ज्यादा लंबे समय तक दवा का सेवन भी कई बार खतरनाक साबित होता है क्योंकि दवाओं के अपने साइड इफैक्ट्स होते हैं. ऐसे में आप के पास टीएमएस थेरैपी का विकल्प मौजूद है. यह एक यूएस एफडीए मान्यताप्राप्त थेरैपी है. इस थेरैपी में मैग्नेटिक ट्रीटमैंट का इस्तेमाल किया जाता है.
यह चुंबकीय डिवाइस मस्तिष्क में एक कमजोर विद्युत प्रवाह उत्पन्न करता है जो उत्तेजना के स्थल पर न्यूरो सर्किट को ऐक्टिवेट करता है. यह थेरैपी डिप्रैशन को पूरी तरह से ठीक करने में दोगुनी कारगर साबित होती है और इस के साइड इफैक्ट्स भी नहीं होते. हर सप्ताह 1 या 2 सैशन के द्वारा आप की माता पूरी तरह ठीक हो सकती है.
मेरी बहन और जीजाजी की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है. उन का 14 वर्षीय बेटा, जो उस वक्त उन के साथ ही था, उस ने 1 सप्ताह के भीतर अपने माता और पिता दोनों का अंतिम संस्कार किया. हालांकि हम उस बच्चे को अपने साथ अपने परिवार में ले आए हैं, लेकिन आज मेरा भतीजा पूरी तरह से शांत हो गया है. वह न ही किसी से बात करता है और न ही ठीक से पढ़ाई कर पाता है और खेल भी नहीं पाता. वह हाथपैर में दर्द बताता है और उस को एंग्जाइटी अटैक्स भी आते हैं. हम ने हर तरह से उस की डाक्टरी जांच करवाई है, लेकिन उस की हालत में कोई सुधार नहीं आ पा रहा है. क्या करें?
इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा सदमा बरदाश्त करना बेहद मुश्किल होता है. यकीनन बच्चा सीवियर डिप्रैशन और ऐंग्जाइटी का मरीज है. इस स्थिति से उबरने में आप के प्यार और सहयोग की बेहद जरूरत है. उसे किसी साइकोलौजिकल काउंसलर से काउंसलिंग जरूर दिलवाएं क्योंकि जब तक वह खुद इस स्थिति को ऐक्सैप्ट कर के उस से बाहर निकलने की कोशिश नहीं करेगा दवा भी ज्यादा असर नहीं कर पाएगी. काउंसलिंग के बाद जल्दी उपचार के लिए आप ट्रांस्क्रैनिअल मैग्नेटिक स्टिम्युलेशन की मदद ले सकती हैं.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055
कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो
से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
