इंश्योरेंस कंपनियां जिस तरह व्यक्तियों, कार और मोबाइल का इंश्योरेंस करती है उसी तरह वो लोगों को उनके घर का इंश्योरेंस करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाती हैं. हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको बताने की कोशिश करेंगे कि आपके लिए होम इंश्योरेंस पौलिसी लेना कितना जरूरी होता है और इसके क्या फायदे मिलते हैं.

क्या है होम इंश्योरेंस पौलिसी

होम इंश्योरेंस एक प्रभावी टूल होता है जो किसी भी संभावित आपदा से आपके घर को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है. अगर अर्थव्यवस्था के लिहाज से देखें तो आज के समय में लोग अपने लक्ष्यों (बुनियादी जरूरतों) को आसानी से और समय पूर्व प्राप्त कर रहे हैं. बीते कुछ दशकों में भवन निर्माण में भी तेजी आई है और लोग घरों (फ्लैट या मकान) की खरीद बहुत ही आसानी से कर पा रहे हैं लिहाजा इस तरह की संपत्ति की सुरक्षा भी काफी अहम हो जाती है.

क्यों जरूरी है होम इंश्योरेंस पौलिसी

finance

हाल ही में आईं कुछ प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक नुकसान और बीमित नुकसान के बीच अंतर पाया गया है. ऐसा फाइनेंशियल टूल की पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से देखने को मिलता है. इसलिए प्राकृतिक आपदाओं की सूरत में घर के मालिक को होम इंश्योरेंस न होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...