पर्सनैलिटी पर फबते सही ड्रेसिंग सेंस की समझ और थोड़ी-सी कोशिश आपको ऐसी परफेक्ट पर्सनैलिटी दे सकती है कि आप भी किसी मॉडल से कम नहीं लगेंगी. अपनी फिगर को लेकर किसी भी प्रकार की झिझक को भूल जाइए. कोशिश करें, आपके पास जो है, उसे ही निखारने और संवारने की.

आप अपने कपड़ों के माध्यम से अपने शरीर को कैसा फ्रेम देती हैं, इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है. अपने कपड़ों के चुनाव में आपको खास ध्यान इस बात पर रखना है कि कपड़े ऐसे हों जो आपकी फिगर को पतली और तराशी हुई लुक का आभास दें. अपने लिए सही कपड़ों का चुनाव करने के लिए सबसे पहले अपनी शारीरिक बनावट को समझना जरूरी है.

सही फैब्रिक से करें शुरुआत

बड़े फ्रेम वाली महिलाओं को मुलायम और फ्री फ्लोइंग फैब्रिक वाली ड्रेस का चुनाव करना चाहिए. यह उनकी बनावट को सही ढंग से आकार देते हैं और उभार को छिपाने में मदद करते हैं.

इनर वीयर भी हो सही

जहां बात सही फिट की आती है, वहां जरूरी है ड्रेस की सही फिटिंग के साथ-साथ आपके इनर वीयर की फिटिंग भी सही हो. इनर वीयर की फिटिंग में किसी भी प्रकार की कमी, सहज ही आपके उभारों की ओर ध्यान ले जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...