हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जो अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं. कई स्टार्स तो ऐसे हैं जो शादीशुदा होते हुए भी, किसी और से भी गुपचुप शादी कर ली थी. हम आपको ये भी बता देना चाहते है कि इन गुपचुप शादियों का आजतक किसी को पता भी नहीं चला है, हालांकि अब धीरे धीरे सबको इन सारी बातों की जानकारी होने लगी है, पर फिर भी बहुत से सितारों की प्रेम कहानी ऐसी है जो आज तक आपको मालूम नहीं है.
आज हम यहां, ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो अपने सीक्रेट अफेयर्स को लेकर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं और आज भी उनकी ये कहानियां मनोरंजन का विषय बनी हुई हैं.
1. करीना कपूर और ऋतिक रोशन
'कहो न प्यार है' ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म में अमीषा पटेल से पहले करीना कपूर काम कर रही थीं. करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म में एक जगह उनके शॉट को ज्यों का त्यों रखा गया है. कहा जाता है कि फिल्म के सेट पर ऋतिक और करीना की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. कहा यह भी जाता है कि मां बबिता के कहने पर करीना ने यह फिल्म छोड़ दी थी.
