बिग बॉस भारतीय टेलीविजन पर सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो में से एक है. बिग बॉस के सात अलग-अलग भाषाओं में सात संस्करण हैं. Bigg Boss रियलिटी शो ने 2006 में हिंदी में डेब्यू किया, अब तक बिग बॉस के 13 सीज़न आ चुके हैं. इस शो में भाग लेने वाले कई प्रतियोगी रातोंरात फेमस होकर स्टार बन गए. शो बिग बॉस ने कई महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और प्रतियोगियों के करियर को बनाया है. आइए हम कुछ बिग बौस के प्रतियोगियों के बारे में पता करते हैं, जिन्होंने बिग बॉस के विजेताओं से अधिक प्रसिद्धि और सफलता अर्जित की.
1-Bigg Boss Season 1
चलिए बात करते हैं Bigg Boss के सीजन 1 की. वैसे तो इस सीजन के विनर राहुल राय थे लेकिन लोगों को ये निर्णय काफी निराशा जनक लगा था. इस सीजन की 1 st runnerup रहीं कैरोल ग्रसीअस और 2 nd runnerup रहे रवि किशन को लोगों ने ज्यादा सराहा था. इस सीजन के ऐसे भी contestant है जिन्होंने विनर से ज्यादा शोहरत हासिल की
अमित साध
अमित साध बिग बॉस सीज़न 1 के प्रतियोगी थे, जिसे 2006 में अरशद वारसी ने होस्ट किया था. आज वे बॉलीवुड के चमकते अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने सुल्तान, गोल्ड, सरकार 3, सुपर 30 आदि कई फिल्में की हैं.
