टीवी सीरियल इश्कबाज (Ishqbaaaz)फेम एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में नीति टेलर की कुछ फोटोज वायरल हुई थी, जिसमें वह इंडियन लुक में नजर आईं थी, जिसके बाद उनके फैंस उनसे सवाल पूछ रहे थे कि वह कब शादी करेंगी, लेकिन हाल ही में नीति बैचलर पार्टी (Bachelorette Party) करती दिखीं, जिससे पता चल रहा है कि वह जल्दी ही दुल्हनिया बनने वाली है. आइए आपको दिखाते हैं उनकी बैचलर पार्टी की खास फोटोज....
बचपन के दोस्त से शादी कर रही हैं नीति
एक्ट्रेस नीति टेलर अपने बचपन के दोस्त और लवर परीक्षित बावा संग शादी करने वाली हैं. इसी के चलते नीति अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी और ब्राइडल शावर एन्जौय करती नजर आईं.
