Summer Special: बच्चों के लिए बनाएं स्ट्राबेरी स्मूदी

गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक और बाजार में उपलब्ध अन्य ड्रिंक का इस्तेमाल हेल्थ के लिए नुकसान दायक होता है क्योंकि इन्हें सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव का प्रयोग तो किया ही जाता है, जिसमें चीनी ज्यादा होती है. इसी लिए आज हम आपको स्ट्राबेरी से बनीं स्मूदी की रेसिपी के बारे में बताएंगे.

सामग्री

–  1 कप स्ट्राबेरी

–  2 कप दही फेटा

–  1 कप दूध

–  6-7 पिस्ता

–  2 बड़े चम्मच शहद.

सामग्री लेयरिंग की

–  1 कप ट्रायल मिक्स

–  थोड़े से चिया सीड्स भीगे.

सामग्री गार्निशिंग की

–  ट्रायल मिक्स

–  थोड़ी सी पुदीनापत्ती कटी.

विधि

ब्लैंडर में स्ट्राबेरी, दही, दूध, पिस्ता व शहद को स्मूद ब्लैंड करें.

विधि लेयरिंग की

1 गिलास में ट्रायल मिक्स, चिया सीड्स डाल कर उस पर स्मूदी ऐड करें. फिर ट्रायल मिक्स व पुदीनापत्ती से गार्निश कर के तुरंत सर्व करें.

 

Summer Special: गर्मियों में ठंडक देंगी ये 4 स्मूदी

गर्मियों का मौसम आ गया है और सूर्य देवता अपने प्रकोप से धरती को प्रभावित भी करने लगे हैं. गर्मियों में केवल ठंडी चीजें ही पसन्द आतीं हैं. इसीलिए इन दिनों कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, शेक और ज्युसेज की मांग बहुत बढ़ जाती है. कोल्ड ड्रिंक और बाजार में उपलब्ध अन्य ड्रिंक को सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव का प्रयोग तो किया ही जाता है साथ ही इनमें शकर की बहुत अधिक मात्रा होती है जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है. इसलिए जहां तक सम्भव हो हमें घर पर तैयार किये गए ड्रिंक्स का ही प्रयोग करना चाहिए.

आज हम आपको फलों से बनने वाली कुछ स्मूदी बनाना बता रहे हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर झटपट बना सकते हैं. शेक और ज्यूस जहां तरल फॉर्म में होते हैं वहीं स्मूदी गाढ़ी होती है, इसके सेवन से पेट भर जाता है इसलिए यह वजन को नियंत्रित करने में भी कारगर है.  तो आइए देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाते हैं-

1. स्ट्राबेरी स्मूदी

कितने लोगों के लिए         2

बनने में लगने वाला समय    15 मिनट

मील टाइप                       वेज

सामग्री

फ्रोजन स्ट्राबेरी                 1 कप

पका केला                        1

लो फैट दही                       1/2 कप

बादाम पाउडर                    1 टीस्पून

चिया सीड्स                     1/2 टीस्पून

काला नमक                     1/4 टीस्पून

बारीक कटे बादाम             4

विधि

स्ट्राबेरी और केला को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. अब समस्त सामग्री को एक साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. अब इसे एक सर्विंग ग्लास में डालकर ऊपर से बारीक कटे बादाम से सजाकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें- कुछ मिनटों में ऐसे बनाएं ओट्स इडली

2. चोको बनाना स्मूदी

कितने लोगों के लिए             2

बनने में लगने वाला समय      20 मिनट

मील टाइप                           वेज

सामग्री

पके केले                              2

ताजा दही                             1कटोरी

कोको पाउडर                       1 टीस्पून

शकर                                   1 टेबलस्पून

कुटी बर्फ                              1 कप

चॉकलेटी वर्मीसेली                 1 टीस्पून

विधि

केलों को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कोको पाउडर, कुटी बर्फ, और शकर को एक साथ मिक्सी में पीस लें. सर्विंग ग्लास में डालकर चॉकलेट वर्मीसेली से सजाकर सर्व करें.

3. ओट्स एपल स्मूदी

कितने लोगों के लिए           2

बनने में लगने वाला समय     15 मिनट

मील टाइप                          वेज

सामग्री

ताजा सेब                           1

प्लेन ओट्स                        1 टेबलस्पून

लो फैट ठंडा दूध                   1 कप

कुटी बर्फ                             1/2 कप

शहद                                 1 टीस्पून

काली मिर्च पाउडर               1 चुटकी

भीगे बादाम                         6

बारीक कटे पिस्ता                4

विधि

बादाम का छिल्का उतार दें. सेब को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. अब पिस्ता को छोड़कर समस्त सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. एक लंबे ग्लास में तैयार स्मूदी को डालें और कटे पिस्ता से सजाकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें- स्नैक्स में परोसें हेल्दी और टेस्टी दलिया रोल्स

4. अंगूर स्मूदी

कितने लोगों के लिए        2

बनने में लगने वाला समय    10 मिनट

मील टाइप                       वेज

सामग्री

ताजे ठंडे अंगूर                250 ग्राम

ताजा दही                       1 कप

कुटी बर्फ                        1 कप

नीबू का रस                    1/4 टीस्पून

पोदीना के पत्ते                10-12

बारीक कटे अंगूर           4

चाट मसाला                   1/4 टीस्पून

विधि

पोदीना के पत्तों को बारीक काटकर थोड़े से पत्तों को गार्निशिंग के लिए अलग कर दें. अब कटे अंगूर को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिक्सी के जार में डालें और अच्छी तरह पीस लें. ग्लास में डालकर ऊपर से कटे अंगूर और पुदीने के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें.

Summer Special: ड्राईफ्रूट बनाना स्मूदी

समर में अगर आप ठंडी ठंडी स्मूदी ट्राय करना चाहते हैं तो ड्राईफ्रूट बनाना स्मूदी आपके लिए हेल्दी और अच्छा औप्शन है.

सामग्री

– 5 खजूर

– 5 बादाम

– 1 छोटा चम्मच किशमिश

– 5 काजू

– 5 पिस्ता

– 1 केला कटा हुआ

– थोड़ा सा गरम पानी

– 1 कप ठंडा दूध

– 1 छोटा चम्मच पाउडर

विधि

  1. ड्राईफ्रूट्स को गरम पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें.
  2. फिर ब्लैंडर में ड्राईफ्रूट्स के साथ बाकी सारी सामग्री डाल कर स्मूद मिश्रण बनाएं.
  3. फिर इसे अट्रैक्टिव सर्विंग जार में सर्व करें.

ये भी पढ़ें- Summer Special: घर में ही बनाएं काजू-पिस्ता Ice Cream

कीवी स्मूदी

सामग्री

– 1 कीवी

– 1 सेब

– 2 बड़े चम्मच शहद

– 2 बड़े चम्मच हंग कर्ड

– 2 बड़े चम्मच दूध

– 3-4 आइस क्यूब्स.

विधि

– कीवी और सेब का छिलका उतार कर सारी सामग्री एकसाथ ब्लैंड करें और ठंडा कर सर्व करें.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें