मैं विवाहित महिला हूं. मेरी समस्या मेरे चेहरे पर हो रहे फ्रैकल्स को ले कर है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मैं ने अनेक उपाय किए, पर कोई फायदा नहीं हुआ. मैं जब भी शीशे में चेहरा देखती हूं तो मुझे वह बहुत बुरा लगता है. मैं बहुत परेशान हूं.

फ्रैकल्स फ्लैट, राउंड अलगअलग आकार के ब्राउन रंग के दाग होते हैं, जो चेहरे के साथसाथ शरीर के अन्य अंगों पर भी हो सकते हैं. इन के होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे सूर्य की किरणों के अधिक संपर्क में आना, जेनेटिक हारमोनल असंतुलन भी फ्रैकल्स का कारण हो सकता है. अत: आप सब से पहले अपने फैमिली डाक्टर से संपर्क करें ताकि कारणों को जान कर सही उपचार किया जा सके. इस के अलावा घरेलू उपाय के तौर पर आप नीबू के रस को चेहरे पर लगा कर हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें. फिर 10-15 मिनट के बाद कुनकुने पानी से चेहरे को धो लें. ऐसा दिन में 2 बार करें. नीबू में त्वचा के रंग को हलका करने का गुण होता है, इसलिए इस से फ्रैकल्स का रंग हलका होने में मदद मिलेगी. इस के अलावा पपीते के रस व छाछ को मिला कर चेहरे पर लगा सकती हैं. जरूर आराम मिलेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...