हमारे होंठ सिर्फ हमारी मुस्कान को ही नहीं, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व को भी निखारती है. लेकिन सर्दी में खुश्क हवाओं के चलने से हमारी स्किन के साथ हमारे होंठों की नमी भी खत्म हो जाती है. जिस कारण हमारे होंठ फटने लगते हैं. कभी-कभी तो इनमें से खून भी आने लगता है, जो हमारे मुंह में चला जाए तो हमें कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकता है. इसलिए हमारी स्किन और सेहत के साथ हमारे होंठों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है, अगर मौसम सर्दी का हो तो होंठों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है.

आइए जानते हैं फटे होंठों को ठीक रखने के उपाय.

- मौसम सर्दी का हो या गर्मी का, सेहतमंद रहने के साथ होंठों को कोमल और मुलायम रखने के लिए भी भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी हमारे होंठों की नमी खत्म हो जाती है जिस वजह से होंठ फटने लगते हैं. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं.

- फटे होंठों को कोमल और मुलायम बनाने के लिए रात को सोने से पहले अपने होंठों पर शहद लगाएं. सुबह उठने पर ठंडे पानी से होंठों को धो लें. जल्दी फटें होंठों से राहत मिल जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...