भारत में ज़्यादातर महिलाओं के लिए श्रृंगार करते समय आंखो में काजल लगाना कोई नई बात तो नहीं हैं. आंखों की सुंदरता को निखारने में काजल एक अहम भूमिका निभाता है. अक्सर मायें भी अपने बच्चों की आंखों में काजल लगा देती हैं. रूप संवारने के साथ साथ काजल आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी दिलाता है. जहां आंखों में काजल लगाने के अनेक फायदे हैं वहीं इसके नुकसान भी हैं. हम देखते हैं कि मार्केट में कई तरह के काजल पाए जाते हैं.

आज कल बाज़ार में बहुत सी छोटी - बड़ी कंपनियों के काजल बिक रहे हैं. लेकिन बाज़ार में मिलने वाले काजल को बनाने के लिए कई प्रकार के कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण वह हमारी आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसमें मौजूद लेड हमारे शरीर में लेड की मात्रा को बढ़ाने के साथ साथ आंखों को गहरा नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर आप अपनी आंखों में रोज़ाना काजल लगाती हैं तो जान लीजिए आंखों में काजल लगाने से होने वाले नुकसान/साइड इफेक्ट्स के बारे में -

1) आंखों में सूखापन आना

2) आंखों में खुजली व जलन होना

3) आंखों के भीतर फोड़ों की शिकायत होना

ये भी पढ़ें- हर्बल टी से रोकें हेयर फौल, जानें यहां

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...