Kids and Mobile Addiction : आज हर किसी को रील बनाने का शौक है. फिर चाहे डांसिंग हो या कौमेडी इस होड़ में वे कोई न कोई ऐसी गलती कर बैठ रहे हैं जो उन्हें आगे जा कर महंगी भी पड़ सकती है. जैसे आरव की मां को पड़ी. आरव की मां यंग मदर, टैक सेवी हैं. मोबाइल से चिपकी रहती हैं सासबहू के लफड़ों से दूर. कमाऊ भी हैं पर फिर भी रील्स की स्लेव हैं.

आरव सिर्फ 3 साल का था तभी से उस के वीडियोज बना कर इंस्टा और टिकटौक में डालती रहती थीं. लोगों के लाइक उन्हें इतने पसंद आते थे कि आरव की पूरी दिनचर्या रिकौर्ड कर सोशल मीडिया पर दिखाती फिरती थीं.

धीरेधीरे मां की तरह आरव को भी रील्स का चसका लग गया. वह भी दिनभर मोबाइल पकड़े स्क्रौलिंग करने लगा, कार्टून देखने लगा, जिस की वजह से कम उम्र में उसे चश्मा तो लगा ही, साथ ही वह मोबाइल ऐडिक्ट भी बन गया.

आज आरव 7 साल का हो गया है. अब इंस्टा पर उस की मां नहीं बल्कि वह खुद अपनी रील्स बनाबना कर डालता है. लोगों के कमैंट्स पढ़ता रहता है. लाइक और व्यूज चैक करता है और फौलोअर्स न बढ़ने पर ‘प्लीज फौलो करो’ की रिक्वैस्ट करता रहता है. जो नशा मां को चढ़ा था, आज उस की चपेट में बच्चा अपने बचपन और पढ़ाई से दूर हो चुका है. आज वहीं ‘हैलो फ्रैंड्स’ कहने वाली मां ‘नो मोबाइल’ का गाना आरव को सम  झाती है.

आज मोबाइल ऐडिक्शन का एक बहुत बड़ा कारण बच्चों को रील्स में शामिल करना ही है. आप कोई नौर्मल फैमिली रील बनाओ

तो कोई हरज लेकिन अगर आप को कौमेडी, डांस, ऐक्टिंग जैसी रील्स दिनरात बनानी हैं और वह भी ट्रेंडिंग होने के लिए तो यह ठीक बात नहीं है.

एक सर्वे में पाया गया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस तरह ही रील्स बनाने में ज्यादा शामिल हैं. इस के अलावा बच्चों के स्कूल जाने से ले कर घर की हर छोटीछोटी बात पर रील्स बनाई जा रही हैं और रील्स बनाने की वजह से बच्चे चिड़चिड़े और जिद्दी हो रहे हैं.

बच्चों के साथ रील्स बनाने से फोन का इस्तेमाल सामान्य हो जाता है और इस से वे जल्दी ही मोबाइल और उस में छिपी सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया से कम उम्र में ही जुड़ जाते हैं. खुद को उसी दुनिया का हिस्सा मान अपना ध्यान, पूरा समय सिर्फ मोबाइल पर रील्स देखने और डालने में खोते जा रहे हैं.

रील्स बनाने की लत के कारण

जल्दी संपर्क: मांबाप का बच्चों को यों सोशल मीडिया पर अपने साथ शामिल करना उन्हें कम उम्र में ही मोबाइल और सोशल मीडिया का ऐक्सपोजर दे देता है.

डोपामाइन ट्रिगर्स: रील्स पर मिले लाइक, व्यूज और कमैंट्स उन्हें उत्साहित करते हैं जो दिमाग में कम समय के लिए डोपामाइन का स्तर बढ़ाते हैं, जिस से बच्चे ज्यादा स्क्रीन टाइम की चाहत रखने लगते हैं और यह चाहत जिद्द फिर लत में बदल जाती है.

व्यवहार में बदलाव: विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया कंटैंट बनाने में नियमित रूप से शामिल होने से बच्चे ज्यादा चिड़चिड़े, जिद्दी हो जाते हैं खासकर तब जब उन से मोबाइल ले लिया जाता है.

मांबाप की नकल: आप ने अकसर बच्चों को बड़ों के व्यवहार की नकल करते देखा होगा. अगर वे मातापिता को लगातार मोबाइल स्क्रौल करते, वीडियो बनाते देखते हैं तो वे भी उन्हें कौपी करना शुरू कर देते हैं.

यंग पेरैंट्स को इस बात की गंभीरता सम  झनी चाहिए कि इस लत के साथ बच्चा कभी भी पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पाएगा. वैसे भी आज की जो पढ़ाई है, जो ऐजुकेशन पैटर्न है वह आसान नहीं है. आज ऐजुकेशन की हर फील्ड में कंपीटिशन है, स्किल की होड़ है और रील्स बनाना तो न कोई पढ़ाई है और न ही स्किल.

तब आप का बच्चा क्या करेगा? क्या कोई नई रील बनाएंगा कि बिना स्किल और पढ़ाई के कंपीटिशन कैसे क्लीयर करे या कैसे बिना मार्क्स के, ऐग्जाम के कालेज में एडमिशन ले? आप उस के साथ कोई भी, कैसी भी रील बना लें, आप के या उस के चाहे कितने हजारों फौलोअर्स हो वे आप के बच्चे के मार्क्स नहीं बढ़ा पाएंगे, न ही एक अच्छे स्कूल या बड़े कालेज में उस का एडमिशन करा देंगे क्योंकि यहां योग्यता ही देखी जाती है रील्स या फौलोअर्स नहीं.

सोचने की बात यह भी है कि जिस उम्र में बच्चों को मैथेमैटिक्स की टेबल्स याद करनी चाहिए वे रील्स के व्यूज गिन रहे हैं, मौरल वैल्यूज की जगह लोगों के कमैंट्स पढ़ रहे हैं, मार्क्स बढ़ाने की जगह फौलोअर्स बढ़ाने की होड़ में बेचैन घूम रहे हैं.

आज इन बच्चों का बचपन खेलकूद के मैदान से दूर सिर्फ 6 इंच की मोबाइल स्क्रीन तक सिमट कर रह गया है.

तो अपने बच्चे को कैसे बचाएं

रील्स बनाना बंद करें: बच्चों के साथ मोबाइल पर कंटैंट या रील्स बनाना बंद करें.

ये रील्स आप का तो टाइमपास कर देंगी

लेकिन उस का टाइम वेस्ट. बच्चे का समय सिर्फ उस की पढ़ाईलिखाई और खेलकूद में ही लगे रहने दें.

फिक्स टाइम सैट करे: बच्चे की उम्र के हिसाब से रोजाना का स्क्रीन टाइम सैट करें.

बच्चा चाहे कितनी भी जिद्द या रोनाधोना करे आप उसे सम  झाबु  झा कर और जरूरत लगे तो थोड़ी सख्ती दिखा एक टाइम रूल सैट करें. कहें कि पहले पढ़ाई होगी तभी इतनी देर के लिए मोबाइल मिलेगा.

औफलाइन खेल से जोड़ें: डिजिटल गेम्स की जगह आउटडोर गेम में रुचि बढ़ाएं. स्वयं उस के साथ खेलें ताकि आप का साथ निभाने के लिए ही कम से कम वह असल खेलों को खेले तो सही. शायद आप के साथ खेलतेखेलते उस में स्वयं खेलों में रुचि पैदा हो जाए.

नए दोस्त बनवाएं: अपने बच्चे की दोस्ती उन बच्चों से कराएं जो स्क्रीन से दूर खुल कर बचपन ऐंजोए कर रहे हैं, खेल रहे हैं, पढ़ रहे हैं, कुछ नया सीख रहे हैं ताकि उन्हें देख कर उस के मन में भी कुछ सीखने, खेलने की इच्छा हो.

किताबों से जोड़ें: बच्चों को स्कूली किताबों से वैसे ही बैर होता है इसलिए कुछ नई किताबों से जोड़ने के लिए उन की पसंद को जानें. डिजिटल दुनिया के उन के पसंदीदा कार्टून, सुपर हीरो आदि की किताबें उन्हें ला कर दें. इस तरह वे किताबों में रुचि दिखाएंगे.

स्वयं भी बदलें: बच्चों के सामने फोन का इस्तेमाल कम करें ताकि वे आप को कौपी न करें. उन के सामने आप भी कुछ नया सीखते, पढ़ते, खेलते नजर आएंगे तो वे आप को देख कर भी अच्छी बातें सीखेंगे.

रील्स बनाना पूरी तरह गलत हो ऐसा भी नहीं है. मगर उस की अति तो पूर्णतया गलत ही है. देखिए मातापिता अपने खाली समय में रील्स बना सकते हैं. कुछ में बच्चे को शामिल भी कर सकते है.

बस मांबाप को ध्यान रखना चाहिए कि वे बच्चों को केवल उतनी ही हद तक शामिल करें जिस से उन के व्यक्तित्व पर कोई असर न पड़े. बच्चों के लिए सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से दूर रहना जरूरी है. साथ ही शामिल करते समय उस की इच्छा या सहमति को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं.

बहुत बार यह भी देखने को मिलता है कि बच्चे को उस की इच्छा के विरुद्ध वीडियो में शामिल किया है या उस पर वीडियो बनाया जा रहा है. बहुत सी वीडियो या रील्स में बच्चे असहज, परेशान और नखुश दिखते हैं. आप को रील्स में दिखने का शौक है इस का मतलब यह नहीं कि बच्चा भी यह शौक पसंद करता हो. इस तरह की हरकत या जबरदस्ती करने से बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है.

सोशल मीडिया का ऐडिक्शन

जो पेरैंट्स यह सोच भी रखते हैं कि यह लत खराब नहीं है, रील्स बनाने से बच्चे को फेम मिल रहा है, वह पौपुलर हो रहा है तो वे यह भी जान लें कि बच्चों की इन ट्रेंडिंग रील्स से उन के फौलोअर्स तो बन जाएंगे लेकिन ये फौलोअर्स फालतू के ही हैं.

इन फौलोअर्स में से कोई न उसे कोई डिगरी दिला पाएगा, न नौकरी, न छत और न ही बीमारी में अपनी जेब से दवा.

ये फौलोअर्स सिर्फ कुछ पल का तमाशा देखने आते हैं जो आप और आप का बच्चा सोशल मीडिया पर ‘हाय फ्रैंड्स,’ ‘हेलो फ्रैंड्स’ कर के दिखा रहे हैं. आप के तमाशे, नाच, कौमेडी से उन को तो कुछ पल का मनोरंजन मिल जाएगा लेकिन आप के बच्चे को मोबाइल और सोशल मीडिया का ऐडिक्शन बनना देगा.

वह बच्चा इसी बात का स्ट्रैस लेता रहेगा कि उस के फौलोअर्स बढ़ क्यों नहीं रहे, उसे लाइक कितने मिले हैं, लोग कमैंट्स में वाहवाही क्यों नहीं कर रहे.

जिस उम्र में लाइब्रेरी की किताबों से नईनई दुनिया ऐक्सप्लोर करनी चाहिए वह स्क्रीन की दुनिया में सिर्फ गुमराह होता चला जाएगा और एक दिन हजारों फौलोअर्स होते हुए भी जब खाली जेब, कम अंकों के साथ बेरोजगारी की लाइन में खुद को खड़ा पाएगा तो आप को ही दोषी ठहराएगा कि आप ने अच्छे मांबाप का फर्ज नहीं निभाया, उस की गलती पर उसे सम  झाया नहीं, उसे मोबाइल की लत से दूर कर सिखायापढ़ाया नहीं और उस का भविष्य खराब कर दिया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...