Eyebrow Grooming : अकसर हम अपने चेहरे को चमकाने के लिए पार्लर जाते हैं और उस की देखभाल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आने देना चाहते जोकि सही भी है लेकिन ऐसा करते समय हम अपनी आईब्रोज को टोटल इग्नोर करते हैं और उन की देखभाल के लिए कुछ खास ऐफर्ट नहीं लगाते. इस का रिजल्ट यह होता है कि चेहरे को लाख चमकाने के बाद भी कमी रह जाती है.

तो आइए, जानें आईब्रोज की केयर करने के कुछ खास टिप्स:

आईब्रो डैंड्रफ

इसे सेबोरिक डर्मेटाइटिस भी कहते हैं. यह बहुत इरिटेशन पैदा करता है लेकिन सही देखभाल की जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है. इस से छुटकारा पाने के लिए सही इनग्रीडिऐंट्स वाला शैंपू चुनें जैसे केटोकोनाजोल क्योंकि यह फंगस को जड़ से खत्म करता है. जिंक पैरिथिओन भी डैंड्रफ और खुजली को कम करता है. सेलेनियम सल्फाइड स्किन सैल्स को तेजी से ?ाड़ने से रोकता है. सैल्स का ?ाड़ना यानी फ्लैकिंग विंटर सीजन में परेशान करती है.

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

कभीकभी चेहरा धोने के बाद हम आईब्रोज को मौइस्चराइज करना भूल जाते हैं, जिस से वहां की स्किन ड्राई हो कर निकलने लगती है. चेहरा धोने के बाद अच्छी क्चालिटी का मौइस्चराइजर आईब्रोज पर भी लगाएं और खुद को हाइड्रेट रखें.

आईब्रोज की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए भारी या बहुत अधिक खुशबू वाले लोशन से बचें.

ह्यालूरोनिक ऐसिड: यह त्वचा में नमी को लौक करता है.

सेरामाइड्स: अगर आप की त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई और पपड़ीदार है तो सेरामाइड्स वाली क्रीम स्किन बैरियर को रिपेयर करती है.

पैट्रोलियम जैली: रात को सोने से पहले हलकी सी वैसलीन लगाना नमी को बाहर निकलने से रोकता है.

आईब्रोज जैल

आईब्रोज जैल वास्तव में आईब्रोज के लिए हेयर स्प्रे की तरह होता है. जहां यह आप की थिन आइब्रोज को थिक दिखाने में मदद करता है वहीं दूसरी ओर यह थिक आईब्रोज को एक परफैक्ट शेप देने में भी मददगार होता है. इसे आप अन्य प्रोडक्ट्स अप्लाई करने के बाद एक फाइनल टच देने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि यह ब्रोज हेयर की शेप को लौंगलास्टिंग बनाने में मदद करते हैं.

आईब्रोज टैटू बनवाने के बाद

आईब्रोज टैटू (जैसे माइक्रोब्लेडिंग या ओंब्रे पाउडर ब्राउज) के बाद के 12-14 दिन बहुत नाजुक होते हैं. इस समय आप की त्वचा पर जख्म जैसा रहता है, जिसे इन्फैक्शन से बचाना और पिगमैंट (रंग) को सैट होने देना जरूरी है.

ड्राई हील यूज करें

सब से जरूरी है कि आप अपने टैटू आर्टिस्ट से पहले ही बात कर के सम?ा लें कि अब आप को किन बातों का धयान रखना है जैसेकि ड्राई हीलिंग में टैटू को बिलकुल सूखा रखा जाता है और औइंटमैंट हीलिंग में आर्टिस्ट की दी हुई क्त्रीम की बहुत पतली परत लगानी होती है.

शुरुआती 10 से 15 दिनों तक अपनी आईब्रोज को पानी के सीधे संपर्क में न आने दें.

नहाते समय भी कोशिश करें कि आप के चेहरे स्पैशली आईब्रोज पर पानी न आए. चेहरा साफ करने के लिए ‘फेस वाइप्स’ या गीले कपड़े का इस्तेमाल करें लेकिन आईब्रोज को बचा कर.

कम से कम 1-2 हफ्ते तक भारी ऐक्सरसाइज न करें. पसीना नमक की तरह काम करता है और टैटू के रंग को फीका कर सकता है या उसे त्वचा से बाहर निकाल सकता है.

टैटू होने के 4-5 दिन बाद आईब्रोज पर पपड़ी जमने लगेगी और खुजली होगी. इसे कभी न खुरचें और न ही पपड़ी उतारें. अगर आप पपड़ी खींचती हैं तो उस के साथ टैटू का रंग भी निकल जाएगा और वहां पैच (खाली जगह) बन जाएगा.

इन पर भी ध्यान दें

आईब्रोज करने के बाद उन पर बारबार गंदे हाथ न लगाएं. इस से इन्फैक्शन होने का डर बना रहता है क्योंकि हाथों के जर्म्स आईब्रोज पर जाते हैं.

बाहर से आने के बाद आईब्रोज पैंसिल और जैल क्लीन कर के सोएं ताकि वहां क्लीनिंग हो सके.

आईब्रोज के बालों को ल्दीजल्दी चिमटी से न निकालें इस से वहां के बाल हार्ड हो जाएंगे.

आईब्रोज पर ज्यादा मेकअप लगाना भी सही नहीं है. इस से आईब्रोज के बाल कमजोर हो जाते हैं.

आईब्रोज के आसपास की त्वचा को ऐक्सफौलिएट जरूर करें. इस से डैड सैल्स साफ होंगे और ब्लड सर्कुलेशन सही होगा.

दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं. यह स्किन में इलास्टिसिटी बनाए रखता है और डैड स्किन बनने से रोकता है.

ओमेगा 3 फैटी ऐसिड के लिए अपनी डाइट में अखरोट, अलसी के बीज या चिया सीड्स शामिल करें. ये स्किन को नैचुरली हाइड्रेटेड रखते हैं. -शिखा जैन द्य

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...