Eye makeup : आई मेकअप आपके चेहरे को परफेक्ट लुक देता है. जब पार्टी या फंक्शन की बात हो. बिना आई मेकअप के आंखें खूबसूरत नहीं लगती हैं. लेकिन आई मेकअप करने के लिए यह जरूरी है कि पता होना चाहिए कि आपकी आंखें किस तरह की है और उन पर कैसा मेकअप अच्छा लगेगा.
1 गोल आंखें (Round eyes)
गोल आंखों के आउटर कॉर्नर ऊपर की तरफ हल्के कर्व्ड रहते हैं.
कैसे करें मेकअप
अपनी क्रीज पर हल्का शेड (लाइट ब्राउन या न्यूड) लगाएं. आंख को लंबा दिखाने के लिए, बाहरी कोने पर गहरा शेड (ब्राउन या ब्लैक) लगाकर उसे बाहर की तरफ ब्लेंड करें.ऊपरी पलक पर पतली लाइन शुरू करें और अंत में (outer corner) एक लंबा और गहरा विंग्ड लाइनर बनाएं. इससे गोल आंखें बादाम के आकार की दिखेंगी.गोलपन को कम करने के लिए केवल बाहरी आधे हिस्से में निचली वॉटरलाइन पर काजल लगाएं. अपनी पलकों के बाहरी कोनों पर मस्कारा ज्यादा लगाएं, इससे आंखें बाहर की तरफ उठी हुई दिखेंगी.
2 आमंड शेप आंखें (Almond eyes)-
आल्मंड आइज में, आइरिस का टॉप और बॉटम, दोनों ही और हल्का सा आइलिड के जरिए ढंके होते हैं.
कैसे करें मेकअप
इन आंखों पर हर तरह का आईलाइनर अच्छा लगता है. लेकिन अगर आप चाहे तो विंग्ड आईलाइनर का यूज़ करें यह परफेक्ट लगेगा. इसके लिए अपनी आंखों के इनर कॉर्नर से लाइन खींचना शुरू करें और धीरे-धीरे लाइन को मोटा करें. आईलाइनर आपकी आंखों के आउटर कॉर्नर के बीच में मोटा होना चाहिए. आंखों के कोने पर विंग को हल्का सा फैला दें.
3 हुडेड आंखें (Hooded eyes)
ऐसी आंखें या तो छोटी होती हैं या इनका लुक बंद आंखों जैसा ही होता है. अगर आप आपकी आँखों के खुले होने पर उनमें क्रीज़ नहीं देख सकते हैं, तो आपकी आँखें हुडेड टाइप की हैं.
कैसे करें मेकअप
इन आंखों पर कैट eye बनायें तो अच्छा लगेगा. इन आंखों की क्रीज पर मीडियम शेड के आईशैडो अप्लाई करने चाहिए. आईब्रो बोन और आंखों के इनर कॉर्नर पर लाइट शेड लगाएं. टॉप लैश लाइन पर आईलाइनर से पतली सी लाइन बनाकर स्मज करें. अपर लैशेज को कर्ल करें और ब्लैक मस्कारा लगाएं. आईब्रो बोन पर ब्राइट या स्पार्कलिंग कलर्स का यूज न करें.
4 मोनोलिड आंखें (Monolid eyes)
अगर आपको क्रीज़ नहीं है, तो अपनी आँखें मोनोलिड हैं. इनमें आईलिड फ्लैट होती हैं और इनमें डिफाइंड फोल्ड नहीं होता. मोनोलिड आइज एशियन लोगों में सबसे ज्यादा कॉमन होती हैं.
कैसे करें मेकअप
इन आंखों को बड़ा और शार्प दिखाने के लिए आउटर कॉर्नर तक हल्का फ्लिक करें. मेकअप आर्टिस्ट इस तरह की आंखों को सुंदर दिखाने के लिए इनर कॉर्नर पर सिमरी आई शैडो या पेंसिल का यूज करते हैं. लोअर लैश लाइन पर न्यूड लाइनर या पेंसिल का इस्तेमाल करें.
5 क्लोज सेट आईज
जब आंखों का इनर कॉर्नर नोज ब्रिज के करीब होता है, तब उन्हें क्लोज सेट आईज कहते हैं.
कैसे करें मेकअप
ऐसे में आपको आंखों के इनर कॉर्नर पर लाइट आईशैडो और आउटपर कॉर्नर पर इंटेंस कलर अप्लाई करना चाहिए और पतला लाइनर अप्लाई करना चाहिए. फिर आईब्रो पेंसिल से आईब्रो को बाहर की ओर एक्सटेंड करके लगाना चाहिए. आउटर कॉर्नर को भी आइलाइनर के साथ लाइन करें और आउटर कॉर्नर में बहुत जरा सा मस्कारा लगा लें. आँखों के अंदर के भाग में कोई भी डार्क कलर उन्हें एक-दूसरे के करीब दिखाने में मदद करेगा.
