Vitamins for glowing skin : अच्छी डाइट स्वास्थ्य जीवन की नीव होती है यदि हमें बीमारियों से दूर रहना है तो जरूरी है कि हमें पोषक तत्वों को एक संतुलित डाइट के साथ लेना चाहिए. ठीक उसी तरह हमें यदि ग्लोइंग और स्वास्थ्य स्किन चाहिए तो हमें अपनी स्किन को जरूरी विटामिन की जरूरत होती है तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से विटामिन्स हैं जो आपके चेहरे की रंगत को बरकरार रखते हैं साथ ही एंटी एजिंग का काम भी करते हैं.

जरूरी विटामिन 

त्वचा के लिए ई, सी, ए, के और बी3 विटामिन्स बेहद जरूरी होते हैं, क्योंकि ये त्वचा के स्वास्थ्य और उसकी मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विटामिन-सी -इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेट होता है जो फ्री रेडिकल्‍स के नुकसान से स्किन को प्रोटेक्‍ट करता है यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और त्वचा को लचीला व मजबूत करता है.

विटामिन ई - त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है.इसमें एंटीएजिंग गुण भी होते हैं जो स्किन पर एजिंग को रोकने का काम करता है.

विटामिन ए -त्वचा की नवीनीकरण प्रक्रिया को बेहतर करता है इनमें रेटिनॉइड्स होते हैं, हाइपरपिगमेंटेशन से बचाते हैं और घाव भरने और सेल टर्नओवर की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...